facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Linde India मामले में सैट ने सेबी का आदेश रद्द किया

Advertisement

यह मामला लिंडे इंडिया द्वारा उसके संबंधित पक्षों प्रेक्सेयर इंडिया और लिंडे साउथ एशिया सर्विसेज के साथ विभिन्न समझौतों और लेनदेन से जुड़ा है।

Last Updated- May 22, 2024 | 10:18 PM IST
Linde

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने बुधवार को बहुराष्ट्रीय कंपनी लिंडे इंडिया के खिलाफ बाजार नियामक सेबी का अंतरिम आदेश रद्द कर दिया। शेयरधारकों की शिकायत के बाद भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज को लिंडे इंडिया और उसके संबंधित पार्टी ट्रांजेक्शन (आरपीटी) की जांच करने और मूल्यांकन का निर्देश दिया था।

पंचाट ने कंपनी को 27 मई को सेबी के समक्ष दस्तावेज की जांच के लिए पेश होने का निर्देश और इस जांच के एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है। यह मामला लिंडे इंडिया द्वारा उसके संबंधित पक्षों प्रेक्सेयर इंडिया और लिंडे साउथ एशिया सर्विसेज के साथ विभिन्न समझौतों और लेनदेन से जुड़ा है।

कंपनी और उसके स्वतंत्र निदेशकों ने शुरू में सेबी की जांच और समन के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, सेबी का आदेश जारी होने तक उन्हें वहां से स्थगन नहीं मिला था। लिंडे इंडिया का शेयर बीएसई पर 4.2 प्रतिशत गिरकर 9,284 रुपये पर आ गया।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement