facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NRI जमा 8 साल के हाई लेवल पर, सबसे ज्यादा धन FCNR खातों से आया: RBI

Advertisement

NRI deposits: मार्च 2024 के अंत में आउटस्टैंडिग NRI जमा 2.15 अरब डॉलर बढ़कर 151.87 अरब डॉलर हो गया, जो फरवरी 2024 में 149.72 अरब डॉलर था।

Last Updated- May 21, 2024 | 11:18 PM IST
NRI deposits

प्रवासी भारतीयों (NRI) द्वारा जमा किए जाने वाले धन की आवक वित्त वर्ष 2024 में 63.55 प्रतिशत बढ़कर 14.7 अरब डॉलर हो गई है, जो वित्त वर्ष 2023 में 8.98 अरब डॉलर थी।

इसके पहले का सबसे ऊंचा स्तर वित्त वर्ष 2016 में 15.97 अरब डॉलर का था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा धन विदेशी मुद्रा प्रवासी (FCNR) खातों में आया है। FCNR खातों में वित्त वर्ष 2024 में 6.37 अरब डॉलर आए हैं, जो इसके पहले के वित्त वर्ष 2023 के दौरान 2.44 अरब डॉलर था। वित्त वर्ष 2024 के यह अनंतिम आंकड़े हैं।

मार्च 2024 के अंत में आउटस्टैंडिग NRI जमा 2.15 अरब डॉलर बढ़कर 151.87 अरब डॉलर हो गया, जो फरवरी 2024 में 149.72 अरब डॉलर था। सालाना ट्रेंड देखें तो मार्च 2023 के अंत में एनआरआई जमा 138.87 अरब डॉलर से बढ़ा है।

मार्च 2024 में FCNR जमा 25.73 अरब डॉलर था, जो फरवरी 2024 के 24.90 अरब डॉलर से अधिक है। यह मार्च 2023 के अंत के 19.36 अरब डॉलर की तुलना में अधिक है।

प्रवासी बाहरी (NRI) जमा मार्च 2024 में 98.62 अरब डॉलर था, जो फरवरी 2024 के 97.68 अरब डॉलर और मार्च 2023 के अंत के 95.81 अरब डॉलर की तुलना में ज्यादा है।

प्रवासी सामान्य (Non-Resident Ordinary यानी ARO) जमा मार्च 2024 में बढ़कर 27.52 अरब डॉलर हो गया, जो फरवरी 2024 के 27.14 अरब डॉलर और एक साल पहले के 23.69 अरब डॉलर की तुलना में अधिक है।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement