फेरो स्क्रैप निगम के लिए मंगाई बोली
केंद्र सरकार ने फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोली आमंत्रित की है। इससे पहले मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम (पीएसयू) के निजीकरण को मंजूरी दी थी। बिक्री के तहत पीएसयू में प्रबंधन नियमंत्रण को भी हस्तातंरित किया जाएगा। यह कंपनी सरकारी क्षेत्र की कंपनी एमएसटीसी […]
आईसीआईसीआई बैंक की नजर गुजरात में खुदरा ऋण वितरण में 40 फीसदी वृद्घि पर
आईसीआईसीआई बैंक गुजरात में डिजिटल पहलों और ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के दम पर अपने खुदरा ऋण वितरण में 40 फीसदी की वृद्घि की उम्मीद कर रहा है। बैंक ने आज घोषणा की कि गुजरात में वित्त वर्ष 2021-22 में उसका खुदरा ऋण वितरण सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़कर 32,700 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता […]
मार्च में बिजली का रहा बुरा हाल
सरकार के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि भारत में 1 मार्च से 30 मार्च के बीच बिजली की उपलब्धता अक्टूबर 2021 के बाद सबसे खराब रही है। मांग में बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ है। बिजली उत्पादक जरूरतें पूरी करने में सक्षम नहीं रहे हैं और कोयले के राष्ट्रीय भंडार में गिरावट […]
यूपीआई लेनदेन 1 लाख करोड़ डॉलर के पार
भारत के अग्रणी डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से वित्त वर्ष 2022 में 1 लाख करोड़ डॉलर से अधिक के लेनदेन किए गए। वित्त वर्ष 2022 में 29 मार्च तक यूपीआई के जरिये 45 अरब से अधिक लेनदेन किए गए जिनका मूल्य 83 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। यह जानकारी […]
मौजूदा विदेश व्यापार नीति की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक बार फिर मौजूदा विदेश व्यापार नीति (2015-20) की अवधि 6 माह के लिए बढ़ा दी है। विदेश व्यापार में नीतिगत निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए इसे 30 सितंबर तक के लिए बढ़ाया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच एक महीने से चल रहे तनाव के कारण वैश्विक व्यापार […]
भारत का चालू खाते का घाटा बढ़कर 2.7 प्रतिशत
भारत का चालू खाते घाटा दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही (वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही) में बढ़कर 23 अरब डॉलर हो गया है। यह देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.7 प्रतिशत है और इसे विदेश व्यापार में बढ़ोतरी का पता चलता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा है […]
जून तिमाही में लघु बचत दरों में बदलाव नहीं
मध्य वर्ग और छोटे बचतकर्ताओं को राहत देते हुए वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए सरकार समर्थित बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई फेरबदल नहीं किया है। सरकार का यह निर्णय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जमाओं पर ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के कुछ दिन बाद आया […]
फार्मा फर्में जुटा रहीं महीनों का कच्चा माल
चीन से कच्चे माल की आपूर्ति शृंखला में रह-रहकर होने वाली रुकावट की वजह से भारतीय फार्मा उद्योग ने ज्यादा स्टॉक के साथ अपनी तैयार कर ली है। उद्योग के सूत्रों ने कहा कि यहां तक कि छोटे दवा विनिर्माता भी अब प्रमुख कच्चे माल का एक महीने का बफर स्टॉक रख रहे हैं। घरेलू […]
देश में तकनीकी प्रतिभा की हो रही कमी : सर्वेक्षण
विद्यार्थियों और कामकाजी पेशेवरों की प्रतिभा को निखारने वाली बेंगलूरुस्थित प्रमुख एडटेक स्टार्टअप स्केलर ने सालाना हायरिंग ट्रेंड रिपोर्ट 2022 जारी की है, जिसमें भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की मौजूदा नियुक्ति प्रवृत्तियों और मांगों को शामिल किया गया है। देश की 81 प्रमुख आईटी उत्पाद और सेवा कंपनियों का सर्वेक्षण करने वाली इस रिपोर्ट से […]
वैबटेक देश को बनाएगी निर्यात केंद्र
रेलवे क्षेत्र में सबसे बड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लाभार्थियों में से एक वैबटेक कॉरपोरेशन डीजल रेल इंजनों, बिजली के कलपुर्जों और कई अन्य उत्पादों के निर्यात के लिए देश को विनिर्माण केंद्र के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ एक साक्षात्कार में कंपनी के समूह अध्यक्ष (वैश्विक […]
