बाजार की गति ज्यादातर अवसरों पर देती है चकमा
दुनिया भर के शेयर बाजार मार्च 2020 के अंत तथा अप्रैल 2020 के आरंभ में आई अचानक गिरावट के बाद बहुत लंबा सफर तय कर चुके हैं। यह गिरावट उस समय आई थी जब महामारी के कारण पूरी दुनिया लगभग थम सी गई थी। लेकिन बाजारों ने फीनिक्स पक्षी की तरह वापसी करना जारी रखा। […]
ध्वस्त हो चुकी है पर्यावरण संबंधी मंजूरी की व्यवस्था
रैंकिंग इसलिए प्रदान की जाती हैं ताकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जा सके। परंतु ज्यादा महत्त्वपूर्ण बात यह है कि इससे यह संकेत निकलता है कि चीजों को कैसे बेहतर ढंग से अंजाम दिया जाए। इसलिए जब केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय कहता है कि वह राज्यों के पर्यावरण प्रभाव […]
निजी रोजगार में आरक्षण
हरियाणा का वह विवादास्पद कानून अब सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष है जिसमें उसने प्रावधान किया है कि 30,000 रुपये से कम के मासिक वेतन वाले रोजगारों में से 75 प्रतिशत राज्य के मूल निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगे। इस मामले में राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपील की है जो पंजाब और हरियाणा […]
ग्रामीण उत्तर प्रदेश को बाकी हिस्से से जोडऩे का लक्ष्य अभी दूर
सुशांत कुमार शर्मा दो मीटर चौड़े गंदे रास्ते पर जाने के लिए दाएं मुडऩे से पहले नए बने छह लेन के पूर्र्वांचल एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं। इस रास्ते से ही वह बाराबंकी जिले के अपने गांव रमीपुर तक जाएंगे जो लखनऊ से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। शर्मा कहते हैं, ‘यह एक्सप्रेसवे मेरे घर […]
‘टुकड़े टुकड़े गैंग की लीडर कांग्रेस’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि विभाजनकारी मानसिकता एवं ‘फूट डालो, राज करो’ की नीति अपनाकर विपक्षी पार्टी ‘टुकड़े टुकड़े गैंग की लीडर’ बन गई है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टी को दशकों से अनेक राज्यों की जनता नकार चुकी है […]
मामले घटे तो कार्यस्थल पर जाने वालों की बढ़ी तादाद
कोविड मामलों में कमी आने के बाद अब अधिक लोगों ने काम पर जाना शुरू कर दिया है। देश में संक्रमण के रोजाना मामले 6 फरवरी को घटकर 83,876 तक रह गए। सर्च इंजन गूगल के मोबिलिटी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 के शुरुआती दौर में जब महामारी का प्रसार धीरे-धीरे बढऩा शुरू हुआ था, […]
टीसीएस को मिला ई-पासपोर्ट का ठेका
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट आपूर्ति का भी ठेका मिल गया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। यह सौदा पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के दूसरे चरण के क्रियान्वयन से अलग है, जिसका ठेका कंपनी को पहले ही मिल चुका है। सौदे की लागत करीब 1,000 से 1,200 करोड़ […]
तेल, दर के डर से कांपे शेयर
दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं, बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच निवेशक जोखिम से बचकर दांव लगा रहे हैं, जिसके कारण आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भारतीय बाजार धड़ाम हो गए। ज्यादातर वैश्विक बाजारों में कारोबार कमजोर रहा, लेकिन भारत का प्रदर्शन एशिया में सबसे खराब रहा। यूरोपीय केंद्रीय […]
जुबिलेंट फूड्स: विश्लेषकों ने आय अनुमान घटाया
विश्लेषकों ने दिसंबर तिमाही के अनुमान के मुकाबले कमजोर नतीजों के बाद जुबिलेंट फूडवक्र्स के अल्पावधि परिदृश्य पर सतर्क रुख अपनाया है। डोमिनोज पिज्जा और डंकिन की डोनट्स जैसी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) शृंखलाओं की परिचालक का समेकित लाभ तीसरी तिमाही में 7.48 प्रतिशत बढ़कर 133.19 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन से उसका राजस्व 1,210.77 […]
‘हम भारतीय बाजार पर ओवरवेट हैं और बने रहेंगे’
बीएस बातचीत बजट 2022 के बाद अब सभी की निगाहें केंद्रीय बैंक की नीतियों पर हैं, जो वैश्विक वित्तीय बाजार की धारणा को प्रभावित कर सकती हैं। जूलियस बेयर में एशिया के अनुसंधान प्रमुख मार्क मैथ्यूज ने एक साक्षात्कार में पुनीत वाधवा को बताया कि वर्ष 2022 में जो दरें होंगी, उनके मुकाबले मौजूदा स्तर […]
