कंपनियों की समृद्धि का दौर
देश का कारोबारी क्षेत्र नाटकीय बदलाव का लुत्फ ले रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक का कॉर्पोरेट वित्त संबंधी अध्ययन दिखाता है कि वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों को छोड़कर करीब 2,600 से अधिक सूचीबद्ध निजी कंपनियों ने इस वर्ष की पहली छमाही में ही इतना लाभ अर्जित कर लिया है जो पिछले वर्ष के उनके कुल […]
पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पेश
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को देश की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पेश की जिसे नागरिक आधारित मसौदा पर तैयार किया गया है और सैन्य ताकत पर केंद्रित एक आयामी सुरक्षा नीति के बजाय इसमें अर्थ व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा विश्व में देश की स्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया गया […]
स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई सपा में शामिल
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार से बगावत कर इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ पूर्व मंत्रियों के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा विधायक जिन्होंने पहले अपना इस्तीफा दे दिया था, वे भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति […]
खराब मौसम के कारण हुआ हादसा
पिछले साल 8 दिसंबर को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर ट्राई-सर्विसेज कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने सौंपे गए अपने प्रारंभिक निष्कर्षों में कहा है कि मौसम में अप्रत्याशित ढंग से बदलाव के कारण पायलट का स्थानिक भटकाव हुआ, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। भारतीय वायुसेना ने यह जानकारी दी। तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हुए इस […]
दिल्ली: नए मामलों से ज्यादा ठीक हुए मरीज
दिल्ली में शुक्रवार कोरोना मामलों के संदर्भ में कुछ राहत भरा रहा। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही है कि शुक्रवार को आए नए कोरोना मामलों की तुलना में ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हुए। इसके अलावा गुरुवार की कम मामले आना भी राहत की बात रही। हालांकि संक्रमण दर बढ़कर 30 फीसदी को पार […]
कोविड जांच डेटा को लेकर चिंता जारी
कोविन डैशबोर्ड पर टीकाकरण डेटा और वायरस के जीनोम सिक्वेंसिंग के इन्साकॉग डेटाबेस का प्रबंधन भले ही अच्छी तरह किया जाता हो लेकिन सूक्ष्मजीवविज्ञानी गगनदीप कांग के मुताबिक कोविड जांच डेटा की स्थिति अब भी चिंताजनक है। बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने भी एक वेबिनार में कहा, ‘जहां तक जांच डेटाबेस की बात है […]
पिछले 121 साल में पांचवां सबसे गर्म साल रहा 2021
जलवायु परिवर्तन का असर कहें या कुछ और मगर भारत लगातार गर्म होता जा रहा है। गुजरा साल यानी 2021 न केवल 1901 के बाद से पांचवां सबसे गर्म साल रहा बल्कि 2012 से 2021 तक के दस साल सबसे गर्म दशक रहे हैं। इसका पता भारत की जलवायु के बारे में भारतीय मौसम विभाग […]
फेडरल रिजर्व बढ़ा रहा अपनी बैलेंस शीट
अमेरिकी फेडरल रिजर्व थोड़ समय के अंतराल के बाद एक बार फिर परिसंपत्ति कीमतों को सहायता देने के लिए अपनी बैलेंस शीट का विस्तार कर रहा है। फेडरल रिजर्व ने पिछले दो हफ्तों में अपनी बैलेंस शीट में करीब 31 अरब डॉलर का इजाफा किया है, जिससे चालू कैलेंडर वर्ष में इक्विटी बाजार की उत्साहजनक […]
खुदरा दुकानदारों पर तीसरी लहर की मार
कोविड-19 की तीसरी लहर से टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद एवं पैकेटबंद वस्तुओं के खुदरा दुकानदारों और दोपहिया वाहन डीलरों पर बुरा असर पड़ा है मगर ई-कॉमर्स कंपनियां तगड़ी कमाई कर रही हैं। आगे अनिश्चितता और लगातार महंगाई से चिंतित उपभोक्ता गैर-जरूरी चीजों की खरीद घटा रहे हैं, लेकिन किराना, दवा, कोविड जांच किट जैसी जरूरी चीजों […]
वाहन बिक्री कई वर्ष में सबसे कम
दुनिया के पांचवें सबसे बड़े वाहन बाजार भारत में चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वाहनों की बिक्री कई साल के निचले स्तर पर रही। महामारी के कारण आपूर्ति और मांग प्रभावित होने की वजह से वाहनों की बिक्री पर असर पड़ा है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम ने आज कहा कि कच्चे माल […]
