बजट में मिले नौकरियों व कम कर को समर्थन
इस साल के बजट में नाागरिकों की उम्मीदें उनकी वास्तविक आर्थिक हकीकतों को दिखाती है। महामारी की 3 लहर के दौरान लोगों की आर्थिक हालत खराब हुई है। हर साल की तरह नरेंद्र मोदी सरकार ने माईगवर्नमेंट वेबसाइट पर केंद्रीय बजट के पहले लोगों के सुझाव मांगे थे। सरकार ने आगामी बजट पर 26 दिसंबर […]
जरूरी सामान का स्टॉक बढ़ा रहीं किराना दुकान
देश कोविड-19 की तीसरी लहर की गिरफ्त आने की ओर बढ़ रहा है ऐसे में किराना दुकानों ने खाद्य तेल, चीन और नमक जैसे जरूरी सामानों का स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर आधुनिक व्यापार की दुकानें अभी परिस्थिति का आकलन कर रहे हैं। उन्हें अब तक नहीं लगता कि लॉजिस्टिक की वजह […]
चालू वित्त वर्ष में 20 प्रतिशत बढ़ी पीएनजी की कीमत
इंद्रप्रस्थ गैस (आईजीएल) ने राष्ट्रीय राजधानी में घरेलू पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की कीमत 50 पैसे बढ़ाकर 35.61 रुपये प्रति यूनिट (जिसका मापन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर या एससीएम में होता है) कर दिया है। नई कीमत बुधवार से लागू हुई है, जिसका मतलब है कि देश के 16.85 लाख परिवारों के लिए रसोई ईंधन और […]
आरबीआई ने इत्तिरा डेविस के उज्जीवन के प्रबंध निदेशक पद के लिए दी मंजूरी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक (एसएफबी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी के तौर पर इत्तिरा डेविस की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। यह नियुक्ति 14 जनवरी, 2022 से प्रभावी होकर एक वर्ष के लिए होगी। 6 दिसंबर, 2021 को बैंक के बोर्ड ने इत्तिरा डेविस को तीन वर्ष के कार्यकाल […]
मुक्त व्यापार पर ब्रिटेन से बात
भारत और ब्रिटेन ने आज औपचारिक रूप से एक महत्त्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू की, जिसका मकसद अप्रैल के मध्य तक पहले एक अंतरिम समझौतेे को पूरा करना और उसके बाद साल के अंत तक समग्र व्यापार के लिए बातचीत को अंतिम रूप देना है। इससे दोनों देशों […]
तेजी से बढ़ा यूपीआई ऑटोपे
देश में यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के ऑटोपे फीचर के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पिछले साल अक्टूबर में कार्ड पर आवर्ती भुगतान के लिए स्थायी निर्देश आने के बाद से इसके उपयोग में बढ़ोतरी हुई है। ऑटोपे फीचर में किसी भी यूपीआई ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करके ग्राहक आवर्ती […]
विमानन को कैश-गजिंग कारोबार न समझें
विमानन कारोबार को कोविड-19 वैश्विक महामारी का सबसे तगड़ा झटका लगा है। लेकिन इस वैश्विक महामारी के दौरान जेट एयरवेज एवं गो फस्र्ट के पूर्व सीईओ विनय दुबे ने निवेशकों को एक नई विमानन कंपनी आकाश एयर में निवेश करने के लिए प्रेरित और आश्स्त किया। यह सस्ती विमानन सेवा की शुरुआत इसी गर्मी से […]
एसबीआई ने जुटाए 30 करोड़ डॉलर
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि उसने 2.49 फीसदी कूपन दर पर रेग्यूलेशन एस फॉर्मोसा बॉन्ड से 30 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। फॉर्मोसा बॉन्ड ताइवान में जारी किया गया बॉन्ड है। एसबीआई ने अपनी लंदन शाखा के जरिये 5 वर्षीय बॉन्ड के तहत यह रकम जुटाई है जिसे 5 साल के लिए अमेरिकी […]
यूनिकॉर्न बनने की राह पर 45 स्टार्टअप
भारत में 45 से अधिक टेक सूनीकॉर्न कंपनियां यूनिकॉर्न बनने के कगार पर हैं यानी उनमें से प्रत्येक का मूल्यांकन 1 अरब डॉलर के पार पहुंचने वाला है। भारत के अगले 45 टेक यूनिकॉर्न में शिपरॉकेट, ईकॉम एक्सप्रेस और इंडेजीन जैसी कंपनियां शामिल हो सकती हैं जो फिलहाल सबसे अधिक लेकिन 1 अरब डॉलर से […]
फ्ल्पिकार्ट ने किया रीकॉमर्स फर्म यंत्र का अधिग्रहण
ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ग्रुप ने कहा है कि उसने अपने रीकॉमर्स बिजनेस को मजबूत करने और स्मार्टफोन खंड में अपने ग्राहकों के लिए आफ्टर सेल पेशकश बढ़ाने के वास्ते इलेक्ट्रॉनिक्स रीकॉमर्स कंपनी यंत्र का अधिग्रहण किया है। जयंत झा, अंकित सराफ और अनमोल गुप्ता द्वारा वर्ष 2013 में शुरू की गई यंत्र एक ऐसा अग्रणी […]
