संक्रमित कर्मियों की मदद में कंपनियां
देश में कई कंपनियां कोविड-19 वायरस से संक्रमित कर्मचारियों की मदद करने से लेकर उन्हें टीका लगाने या उन कर्मचारियों के परिवार की मदद करने में जुटी हैं जिन्हें संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। कंपनियां इस मुश्किल वक्त में अपनी तरफ से भी भरपूर कोशिश कर रही हैं। कुछ कंपनियों ने […]
स्टार्टअप की टीकाकरण योजना में टीके की कमी रोड़ा
भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चला रहा है, लेकिन 1एमजी, प्रैक्टो और फार्मईजी जैसे स्वास्थ्य क्षेत्र के स्टार्टअप का लाखों लोगों के टीकाकरण का प्रयास खटाई में पड़ता दिख रहा है। ये स्टार्टअप विभिन्न कंपनियों के लाखों कर्मचारियों को टीका लगाना चाहते हैं मगर उसके लिए टीके ही नहीं मिल पा रहे […]
इलाई लिली ने कोविड दवा के लिए दिए लाइसेंस
गिलियड की रेमडेसिविर के बाद अमेरिका की एक अन्य दिग्गज दवा कंपनी इलाई लिली ने भारत में बैरीसाइटिनिब दवा बनाने और वितरित करने के लिए तीन भारतीय दवा कंपनियों- सिप्ला, सन फार्मास्यूटिकल्स और ल्यूपिन को रॉयल्टी मुक्त, गैर-विशेष स्वैच्छिक लाइसेंस दिया है। इस दवा का इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों के इलाज में होता है। आम तौर […]
समाधान नजदीक तो बैड बैंक में नहीं
ऐसी ऋणग्रस्त परिसंपत्तियां, जिनका जल्द ही समाधान होने जा रहा है या वे परिसंपत्तियां जिनके एकबारगी निपटान की प्रक्रिया चल रही है, उन्हें नए बैड बैंक में शायद नहीं भेजा जाएगा। यह बैड बैंक अगले महीने से चालू होने के आसार हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन मामलों […]
निजी अस्पतालों पर टेढ़ी नजर
वित्त मंत्रालय ने आयकर अधिकारियों से उन निजी अस्पतालों, नर्सिंग होमों पर नजर रखने को कहा है जहां नकद भुगतान लेकर कोविड-19 का उपचार किया जा रहा है। इस कदम का मकसद कर चोरी रोकना है। मंत्रालय ने कर अधिकारियों से कहा है कि बेहिसाब नकदी मिले तो संबंधित अस्पतालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए […]
कोविड दावों का बीमा कंपनियों पर विपरीत असर
भारत में कोविड महामारी को एक साल हो चुके हैं। उसके बाद से भारत की बीमा कंपनियां, खासककर गैर जीवन बीमा में कोविड दावे अप्रत्याशित रूप से सामने आए हैं। भारत की बीमा कंपनियों ने अपने बीमा में कोविड दावों के असर की गणना नहीं की थी। ऐसे में ज्यादातर इन दावों का अनुमान नहीं […]
‘खर्च के लिए पैन-आधार की अनिवार्यता व्यावहारिक नहीं’
कोविड उपचार के लिए नकद भुगतान करने पर मरीज और भुगतानकर्ता दोनों के स्थायी खाता संख्या (पैन) या आधार संख्या भरने की आयकर विभाग के शर्त की उद्योग से जुड़े लोगों ने भारी आलोचना की है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि छूट बिना किसी चेतावनी और लंबी अवधि के लिए दी गई होती तो ज्यादा अच्छा […]
भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली सबके लिए करना व्यावहारिक नहीं
बीएस बातचीत सार्वजनिक वितरण प्रणाली लाभार्थियों में ज्यादा लोगों को शामिल करने या लाभार्थियों की संख्या घटाए जाने के बीच केंद्र ने कोविड राहत के तहत अतिरिक्त मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है। संजीव मुखर्जी से बात करते हुए यूनाइटेड नेशंस वल्र्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) के कंट्री डायरेक्टर बिशो पराजुली ने कहा कि तमाम […]
5000 करोड़ रुपये कर्ज देगा आईडीबीआई
त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) तंत्र से बाहर आने के साथ ही आईडीबीआई बैंक चालू वित्त वर्ष में कॉर्पोरेटों को करीब 4,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये का ऋण देने पर विचार कर रहा है। मुख्य तौर पर ऋण मध्य आकार की विनिर्माण इकाइयों को दी जाएगी। बैंक का जोर इस्पात, सीमेंट, फार्मा और रसायन […]
कर छूट से महंगी होंगी कोरोना की दवाएं : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड-19 टीके और इससे संबंधित दवाओं व मेडिकल उपकरणों पर वस्तु एवं सेवा कर खत्म किए जाने की संभावना से इनकार किया है। उनका तर्क है कि अगर जीएसटी हटाया गया तो इससे अंतिम उपभोक्ता के लिए कीमतों में बढ़ोतरी होगी और यह नुकसानदेह होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता […]
