अर्थव्यवस्था और बाजार के बीच कमजोर संबंध
बीएस बातचीत बाजार सीमित दायरे में हैं और कोविड की दूसरी लहर से हुए आर्थिक नुकसान के आकलन का इंतजार कर रहे हैं। क्रेडिट सुइस वेल्थ मैनेजमेंट में इंडिया इक्विटी रिसर्च के प्रमुख जितेंद्र गोहिल ने पुनीत वाधवा के साथ बातचीत में कहा कि उभरते बाजारों में, भारत को पिछली कुछ तिमाहियों में शानदार एफपीआई […]
बाजार पूंजीकरण में हीरो मोटोकॉर्प से काफी आगे है बजाज ऑटो
भारतीय दोपहिया बाजार में दबदबे के लिहाज से बजाज ऑटो अभी भी हीरो मोटोकॉर्प से पीछे बनी हुई है। पुणे स्थित इस वाहन निर्माता ने वित्त वर्ष 2021 में 39.7 लाख वाहन बेचे, जबकि हीरो मोटोकॉर्प के लिए यह आंकड़ा 58 लाख वाहन रहा। बजाज ऑटो के आंकड़े में तिपहिया भी शामिल हैं जबकि हीरो […]
एफपीआई ने 5,936 करोड़ रुपये निकाले
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने मई के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों से 5,936 करोड़ रुपये की निकासी की है। देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का कहर और उसका अर्थव्यवस्था पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर बढ़ी चिंता के बीच यह राशि निकाली गई। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने […]
रसायन-फार्मा क्षेत्र के स्मॉलकैप व मिडकैप शेयरों का उम्दा प्रदर्शन
रसायन और दवा क्षेत्र के मिडकैप व स्मॉलकैप शेयर पिछले एक महीने में सबसे ज्यादा लाभ हासिल करने वालों में शामिल रहे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र की मशहूर कंपनियों में से ज्यादातर ने अप्रैल के मध्य से अब तक 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की […]
लाख करोड़ रुपये एमकैप वाली ज्यादा फर्में
इस साल अब तक 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बाजार पूंजीकरण की सूची में 13 कंपनियां शामिल हुई हैं। यह ऐसे समय में देखा गया है जब सेंसेक्स इस साल अब तक 3 प्रतिशत से कम चढ़ा। यह रुझान कोविड-19 की दूसरी लहर, उसके बाद लगाए गए लॉकडाउन और आर्थिक गतिविधि प्रभावित होने से […]
कर्ज भुगतान में मिलेगी राहत मगर चुकानी होगी लागत
महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को परेशान कर दिया है। इसलिए लोगों को राहत देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले बुधवार को एक बार फिर खुदरा कर्जदारों के लिए कुछ उपायों का ऐलान किया। इस पैकेज के तहत उन लोगों को तो राहत मिलेगी ही, जिन्होंने पिछले साल के राहत पैकेज […]
घर पर कोविड का उपचार भी बीमा पॉलिसी के दायरे में
कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव आए लोगों को इस समय अस्पताल में बेड मुश्किल से मिल रहे हैं, जिस वजह से उन्हें घर पर ही इलाज कराना पड़ रहा है। कई अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा कंपनियां घर पर इलाज की सुविधा भी दे रही हैं। मगर घर पर इलाज कराने वाले कई मरीज इस बात […]
शिपिंग कंपनियों को मिलेगा दम
हाल में बाल्टिक ड्राई सूचकांक के 10 वर्ष की ऊंचाई पर पहुंचने से भारतीय शिपिंग कंपनियों को न सिर्फ ऊंचे मालभाड़े से लाभ मिल रहा है बल्कि उनके लिए बांग्लादेश और वियतनाम से कारोबार भी बढ़ा है। एस्सार शिपिंग के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) कैप्टन राहुल भार्गव ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘बांग्लादेश में निर्माण […]
एसआरएफ की आय को कम मार्जिन का झटका
अधिक मूल्यांकन का हवाला देते हुए ब्रोकरेज द्वारा विशेष रसायन कंपनी एसआरएफ के शेयर को डाउनग्रेड किए जाने के बाद शुक्रवार इसके शेयर मूल्य में 8.5 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि अधिकतर विश्लेषकों ने वित्त वर्ष 2022 में इस कंपनी के लिए अपने आय अनुमान में 5 फीसदी की वृद्धि की है। उनका मानना है […]
अदाणी, एलऐंडटी की कोविड राहत में तेजी
अदाणी समूह और एलऐंडटी ने देश भर में कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच अपने कोविड-राहत अभियान को रफ्तार दी है। अदाणी समूह ने कहा कि उसने 51 क्रायोजेनिक टैंकों की खरीदारी की है जिनके जरिये देश भर में 840 टन तरल ऑक्सीजन की ढुलाई हो सकेगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, […]
