हिताची की होगी ग्लोबललॉजिक
करीब 31 अरब डॉलर का इंजीनियरिंग और शोध एवं विकास (ईऐंडआरडी) क्षेत्र उत्साहित दिख रहा है। जापान की हिताची ने अमेरिकी कंपनी ग्लोबललॉजिक का 9.6 अरब डॉलर में अधिग्रहण किए जाने की घोषणा की है। यदि यह सौदा पूरी तरह सफल रहता है तो यह इंजीनियरिंग सेवा क्षेत्र में सबसे बड़ा और किसी जापानी कंपनी […]
एनएचएआई ने बनाई लॉजिस्टिक्स इकाई
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश भर में लॉजिस्टिक्स गतिविधियों के लिए अलग से एक सहायक इकाई का गठन किया है। इसमें मौजूदा 9 कांट्रैक्ट स्थानांतरित कर दिए गए हैं। भविष्य की लॉजिस्टिक्स परियोजनाएं भी इस सहायक इकाई को आवंटित की जाएंगी। एनएचएआई ने कोचीन पोर्ट रोड प्राइवेट लिमिटेड का नाम बदलकर नैशनल हाइवे […]
विदेश व्यापार नीति की अवधि सितंबर तक बढ़ी
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने आज मौजूदा विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) की अवधि 6 महीने बढ़ाकर इस साल 30 सितंबर तक कर दी। सरकार ने कोविड-19 के कारण चल रही अनिश्चितता में निर्यातकों को समर्थन करने के मकसद से यह कदम उठाया है। यह नीति 31 मार्च को खत्म होने वाली थी। पिछले साल सरकार ने […]
ईसीएलजीएस योजना की मोहलत 3 महीने बढ़ी
सरकार ने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही अतिरिक्त रकम जारी करने के इसके दायरे को 29 फरवरी, 2020 तक बकाये ऋण के 20 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया है। इस योजना को ईसीएलजीएस 3.0 बताया जा रहा है। वित्त मंत्रालय […]
सरकार 14,500 करोड़ रुपये 4 बैंकों में डालेगी
सरकार ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक आफ इंडिया और यूको बैंक में गैर ब्याज वाले बॉन्ड जारी करके 14,500 करोड़ रुपये डालने की घोषणा की है। हालांकि इसके पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने इस तरह के तरीकों का इस्तेमाल करने को लेकर चिंता जताई थी। पुनर्पूंजीकरण बॉन्ड 6 अलग परिपक्वता में […]
राज्यों के नियमों को अंतिम रूप न दे पाने से श्रम संहिताएं टलीं
श्रम कानूनों में बदलाव से जुड़ी चार श्रम संहिताएं 1 अप्रैल से लागू नहीं होंगीं, क्योंकि राज्यों ने इस संदर्भ में नियमों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के खाते में जितना वेतन आता था, पूर्व की तरह फिलहाल आता रहेगा। वहीं नियोक्ताओं पर भविष्य निधि देनदारी में कोई […]
घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं
देश के प्राकृतिक गैस उत्पादकों पर दबाव अभी बरकरार रहने वाला है क्योंकि घरेलू गैस कीमत को और छह महीनों के लिए दशक के न्यूनतम स्तर पर अपरिवर्तित रखा गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एक शाखा पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की एक कीमत अधिसूचना में कहा गया है कि देश […]
विश्व बैंक ने बढ़ाया जीडीपी वृद्धि अनुमान
निजी खपत और निवेश में मजबूत वृद्धि को देखते हुए विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 4.7 प्रतिशत बढ़ाकर 10.1 प्रतिशत कर दिया है। जनवरी की अपनी रिपोर्ट में विश्व बैंक ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। दक्षिण एशिया […]
फरवरी में प्रमुख क्षेत्र में संकुचन
देश के सभी 8 प्रमुख उद्योगों का उत्पादन फरवरी में कम रहा, जिसकी वजह से कुल मिलाकर प्रमुख क्षेत्र के उत्पादन में 4.6 प्रतिशत का संकुचन आया है। इसकी वजह से इसके पहले के दो महीनों की मामूली वृद्धि कमजोर नजर आ रही है। इसका असर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर पड़ सकता है क्योंकि […]
टिकट के दांवपेच में उलझी भाजपा
अर्थशास्त्री और चुनाव विशेषज्ञ अशोक लाहिड़ी का वास्तविक राजनीति से पाला तब पड़ा जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलीपुरद्वारा से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भी उनकी सीट वहां से काट दी गई। लाहिड़ी को बालूरघाट से चुनाव लडऩे का आग्रह किया गया। भाजपा के अलीपुरद्वार के जिला […]
