साल भर के जीडीपी अनुमान और घटाए
वैश्विक एवं घरेलू रेटिंग एजेंसियों ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अपने अनुमान कम कर दिए हंै। जून तिमाही में चालू वित्त वर्ष में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अनुमान से कहीं अधिक गिरावट आने के बाद रेटिंग एजेंसियों ने अपने अनुमान में संशोधन किए हैं। इसके साथ […]
बैजूज में सिल्वर लेक का निवेश
शिक्षा तकनीक कंपनी बैजूज ने वैश्विक तकनीकी निवेश फर्म सिल्वर लेक से नए चरण में 50 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी के मौजूदा निवेशकों टाइगर ग्लोबल, जनरल अटलांटिक और आउल वेंचर्स ने भी इस चरण में प्रतिभागिता की थी। सूत्रों के अनुसार नए चरण के पंूजी जुटाने से बेंगलूरु मुख्यालय […]
औद्योगिक विकास पर जोर देगी योगी सरकार
ईज ऑफ डूइंग (कारोबार सुगमता) बिजनेस रैंकिग में देश में दूसरे स्तर पर काबिज होने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब तेजी से औद्योगिक विकास की राह पर चलेगी। प्रदेश सरकार की योजना जल्द ही महानगरों में औद्योगिक पार्क बनाने के साथ ही अलग-अलग उद्योगों के लिए पहले से बनी नीतियों में सुधार […]
गंगा तट पर बसे जिलों में जैविक खेती को बढ़ावा देगा उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड सहित गंगा तट पर बसे 27 जिलों में योगी सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देगी। प्रदेश सरकार ने कृषि विश्वविद्यालयों से जीरो बजट खेती को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने को कहा है। साथ ही किसानों के लिए बड़े पैमाने पर जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण की योजना बनाई है। जैविक […]
विधानसभा चुनाव : घोषणा पत्र के लिए दस लाख लोगों से राय लेगी कांग्रेस
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार करने से पहले कांग्रेस दस लाख लोगों से राय मशविरा करेगी। इस बार पार्टी विधानसभा चुनावों के छह महीने पहले ही अपना घोषणा पत्र पेश कर देगी। घोषणा पत्र तैयार करने की कवायद इस साल जनवरी से ही शुरू कर दी गई थी। इसके तहत […]
गौण खनिज खदानों में 75 फीसदी रोजगार मूल निवासियों को
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि गौण खनिज खदानों के लीज धारकों को कुल रोजगार का 75 प्रतिशत प्रदेश के मूल निवासियों को अनिवार्य रूप से देना होगा। राजधानी भोपाल में गौण खनिज नियम तथा जिला खनिज प्रतिष्ठान नियम में प्रस्तावित संशोधनों पर विचार विमर्श के दौरान उन्होंने यह […]
खुदरा कर्ज से मासिक संग्रह में सुधार: क्रिसिल
क्रिसिल के मुताबिक माइक्रोफाइनैंस, वाणिज्यिक वाहन, मार्गेज जैसे प्रतिभूति वाले खुदरा कर्ज का मासिक संग्रह अनुपात 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है, जो अप्रैल 2020 में कई मदों में शून्य प्रतिशत के करीब पहुंच गया था। माध्य मासिक संग्रह अनुपात समय पूर्व भुगतान को छोड़कर मॉरिटोरियम के पहले की मासिक बिलिंग के अनुपात का प्रतिशत […]
छोटे अक्षय ऊर्जा संयंत्रों को होगा लाभ
पिछले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ‘प्राथमिकता के क्षेत्र की उधारी’ के तहत अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के लिए कर्ज की सीमा दोगुनी कर 30 करोड़ रुपये कर दी है। प्राथमिकता वाले क्षेत्र का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे पूरा किया गया है, लेकिन उद्योग के दिग्गजों का कहना […]
‘फीचर फोन में भी हो भुगतान की सुविधा’
मोबाइल फोन से भुगतान की सुविधा होने से भारत में डिजिटल भुगतान का लोकतंत्रीकरण हुआ है। मोबाइल भुगतान सेवाओं में सामान्य नवाचार मोटे तौर पर ऐप आधारित पहुंच पर केंद्रित रहा है जिसके कारण यह सुविधा स्मार्टफोन और इसी तरह के दूसरे उपकरणों तक सीमित है। ऐसे में फीचर फोन में भी भुगतान सेवाओं की […]
सुस्त रह सकती है दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी
अगस्त महीने में जोरदार बारिश के बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून वापस लौटने की जल्दबाजी में नजर नहीं आ रहा है। मॉनसून की वापसी पश्चिमी राजस्थान से सितंबर के दूसरे सप्ताह से मानकों के मुताबिक शुरू हो सकती है, लेकिन देश के अन्य इलाकों में बारिश की फुहारें जारी रह सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) […]
