उड़ान के वित्तपोषण की राह तलाश रही सरकार
नागरिक उड्डयन मंत्रालय क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के वित्तपोषण की राह तलाश रही है। हालांकि इसके लिए तय किए गए 268 उड़ान मार्गों में से कम मांग की वजह से सिर्फ 136 मार्ग ही परिचालन में हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इसे लेकर अभी कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है, लेकिन संभावित विकल्पों […]
कच्चे हीरे का आयात 82 प्रतिशत लुढ़का
रत्न और आभूषण के निर्यात में जून 2020 के दौरान गिरावट नजर आ रही है। इस अवधि में यह 34.72 प्रतिशत गिरकर 164.749 करोड़ डॉलर के स्तर पर आ गया है, जबकि जून 2019 के दौरान यह 252.374 डॉलर था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून […]
अप्रैल में भारी गिरावट के बाद मई में भुगतान सुधरा
लॉकडाउन के कारण अप्रैल में भारी गिरावट के बाद मई में खुदरा भुगतान में सुधार हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी मासिक बुलेटिन के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के 19.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में मई में यह 23 प्रतिशत बढ़कर 24.22 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मार्च महीने […]
फीनिक्स मिल्स को 2021-22 में ही स्थिति सामान्य होने की आस
देश के बड़े मॉल डेवलपरों में से एक फीनिक्स मिल्स को अब अगले वित्त वर्ष में ही कारोबार सामान्य होने की उम्मीद नजर आ रही है। तमाम राज्यों में इस साल मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के पहले ही मॉल बंद हो गए थे, वहीं उत्तर प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में अब फीनिक्स मिल के […]
बैंक कर्मचारियों के वेतन पर होगी बात
सरकारी बैंकों का प्रबंधन 22 जुलाई को मजदूर संगठन के नेताओं के साथ वेतन को लेकर बातचीत बहाल करने जा रहा है। कोरोनावायरस के प्रसार से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होने के बाद पहली बार यह बातचीत होने जा रही है। बैंक प्रबंधन का प्रतिनिधित्व करने वाले इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) 22 जुलाई को मुंबई में […]
सभी देशों के एकजुट होने से ही होगा समस्याओं का समाधान
कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया है। सभी देशों के एकजुट होकर इस त्रासदी से लडऩे के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। यह विडंबना ही है कि देशों के एक साथ आने की जरूरत जितनी अधिक हो गई है, उनके बीच बिखराव भी उतनी ही तेजी से हो रहा है। […]
भारतीय सेना से हासिल सामुदायिकता के सबक
अर्थव्यवस्था से जुड़ी नीतियों और प्रक्रियाओं पर बहुत अधिक ध्यान दिया जाता है। भले ही उन्हें किनारे कर दिया जाए। एक पहलू जिसे या तो हल्के में लिया जाता है या फिर जिसकी अनदेखी कर दी जाती है वह है सामाजिक समरसता। सच तो यह है कि अच्छी नीतियों को सामाजिक सहमति पर आधारित सुसंगत […]
जोखिम के कारक
मानक सूचकांकों में हालिया गिरावट के बाद से 40 प्रतिशत तक का सुधार आया है लेकिन भारतीय शेयर बाजार से दीर्घावधि के प्रतिफल अभी भी कमजोर बने हुए हैं। इस समाचार पत्र में प्रकाशित विभिन्न परिसंपत्ति वर्ग का विश्लेषण बताता है कि निफ्टी 50 कुल प्रतिफल सूचकांक जिसमें लाभांश शामिल हैं, वह बीते 10 वर्ष […]
नए नियमों से विश्वविद्यालयों को झटका
पार्थ मेहता (बदला हुआ नाम) ने अमेरिका के एक प्रमुख विश्वविद्यालय को अपने प्रवेश और पहले साल की फीस के रूप में 22,500 डॉलर का भुगतान नहीं करने का फैसला किया है। मेहता को लगता है कि जब तक उन्हें अपना छात्र वीजा नहीं मिल जाता और यह पता नहीं चल जाता कि वह अमेरिका […]
ऑफ-कैंपस नौकरियों की ओर चली आईं कंपनियां
इस साल नए इंजीनियरिंग स्नातकों को कंपनी में शामिल करने से जुड़ी अनिश्चितताओं के चलते कई आईटी कंपनियों ने कैंपस से बाहर नौकरियां देने का विकल्प चुना है। कंपनियों के अनुसार, यह कदम जरूरी हो गया है क्योंकि इस साल इंजीनियरिंग कॉलेज अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित कराने में सक्षम नहीं हैं और कंपनियों को […]
