आरबीआई करेगा ऋण पुनर्गठन पर चर्चा!
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली बैठक में भारतीय कंपनियों के ऋणों के एकबारगी पुनर्गठन पर चर्चा हो सकती है। यह बैठक कोविड-19 महामारी फैलने के बाद पहली बार हो रही है। हालांकि केंद्रीय बैंक ने मौजूदा हालात में ऐसी योजना के औचित्य पर अपना रुख तय नहीं किया […]
जियो का कारोबार चमकाने पर जोर
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड अपना कारोबार चमकाने के लिए तीन सूत्री नीति पर काम कर रही है। 24 से अधिक ऐप्लिकेशन वाली कंपनी सबसे पहले अधिक से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता जोड़कर कम से कम 5-6 ऐप को बी2सी श्रेणी में पहले स्थान पर ले जाना चाहती है। ये ऐप अभी उस श्रेणी में दूसरे पायदान पर […]
सेबी ने कंपनियों को दी राहत
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने तरजीही निर्गमों के लिए कीमत के नियमों में गुरुवार को ढील दे दी ताकि सूचीबद्ध कंपनियों के लिए पूंजी जुटाने की प्रक्र्रिया को आसान बनाया जा सके। नए कीमत फॉर्मूले के तहत शेयर की हाल की कीमतों पर नए शेयर जारी किए जा सकेंगे। बाजार के बहुत से […]
उत्तर प्रदेश : एक ही दिन में 1.25 करोड़ रोजगार देने का रिकॉर्ड
महामारी के दौर में और लंबे लाकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार देने का रिकॉर्ड बनेगा। उत्तर प्रदेश देश में पहली बार एक साथ एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाला राज्य बनेगा। उत्तर प्रदेश में एक साथ और एक ही दिन में 1.25 करोड़ रोजगार देने की […]
महाराष्ट्र में निवेश पर चीन से गुरेज नहीं
कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार ने उद्योग को बढ़ावा देने की रफ्तार तेज कर दी है। राज्य में नए उद्योगों की स्थापना और निवेश आकर्षित करने के लिए उद्योग नीति को सरल किया जाएगा। उद्योगों को स्थापित करने में दी जाने वाली अनुमति (लाइसेंस) की संख्या कम करने के साथ निजी कंपनियों की एक […]
फंड निवेशकों का रिटर्न घटाएगी स्टांप ड्यूटी
एक जुलाई से स्टांप ड्यूटी लगने के कारण म्युचुअल फंड निवेशकों का रिटर्न घटने वाला है। यूनिट जारी करने पर 0.005 फीसदी स्टांप ड््यूटी लगाई जाएगी जबकि एमएफ यूनिट के हस्तांतरण पर 0.015 फीसदी स्टांप ड््यूटी चुकानी होगी। यूनिट की खरीद, स्विच इन और लाभांश का फिर से निवेश यूनिट जारी करने के दायरे में […]
केनरा बैंक को 3,334.5 करोड़ रुपये का घाटा
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक केनरा बैंक ने मार्च 2020 में समाप्त चौथी तिमाही में 3,334.5 करोड़ रुपये का कर-पूर्व नुकसान दर्ज किया है। बैंक को शुद्घ ब्याज आय में गिरावट और कर्मचारी लागत में वृद्घि की वजह से इस नुकसान का सामना करना पड़ा है। बैंक ने वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में 2,550 […]
इंडिया सीमेंट्स को नुकसान
मार्च, 2020 में समाप्त तिमाही में इंडिया सीमेंट्स का कर पूर्व नुकसान 171.11 करोड़ रुपये रहा जबकि कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 62.17 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ दर्ज किया था। कंपनी की कुल आय इस अवधि में 26 फीसदी घटकर 1,169.92 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि […]
सन फार्मा की नई मधुमेह दवा का परीक्षण तीसरी तिमाही में
मधुमेह के उपचार के लिए सन फार्मा की नई दवा मॉलिक्यूल के पहले चरण का क्लीनिकल परीक्षण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हो सकता है। कंपनी ने पशुओं पर इसके सकारात्मक परिणाम दिखने के बाद आज इसकी जानकारी दी। हालांकि सन फार्मा का शेयर आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर 3.3 फीसदी की गिरावट […]
सेप्सिवैक के लिए मंजूरी की तैयारी
कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर इसका उपचार और टीका तलाशने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। अहमदाबाद की कंपनी कैडिला फार्मास्युटिकल्स और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा विकसित सेप्सिस (जानलेवा संक्रमण) की दवा सेप्सिवैक तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के लिए तैयार है। पहले के चरणों में परिणाम सकारात्मक रहने से […]
