चुनाव में नेताओं की ऊंची उड़ान
चुनावी मौसम ने भले ही कुछ लोगों की नींदें उड़ा दी हों, पर इससे निजी विमान कंपनियों की बांछें खिल गई हैं। आर्थिक मंदी के कारण विमान कंपनियों का कारोबार धीमा चल रहा था और ऐसे में चुनाव की तारीखें घोषित होने से उनके कारोबार को थोड़ी रंगत मिली है। नेताओं ने चुनाव प्रचार के […]
रियल एस्टेट की मंदी का असर सरकारी खजाने पर
मंदी के दौर में खरीदारों की बेरुखी से परेशान रियल एस्टेट क्षेत्र की परेशानी का असर अब सरकारी खजाने में भी दिखाई देने लगा है। पिछले चार सालों में पहली बार रजिस्टे्रशन शुल्क और प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली में कमी होने की आशंका व्यक्त की जाने लगी है। रजिस्ट्रेशन शुल्क और प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली […]
चुनावी जंग में युवा हाथ और हाईटेक साथ
बदलते समय के साथ चुनाव प्रचार के तरीके भी बदल गए हैं। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी नए जमाने से कदम मिलाते हुए अपने चुनावी प्रचार अभियान के लिए एक हाई-टेक इलेक्शन वॉर रूम बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी के इस हाई-टेक कंप्यूटराइज्ड कार्यालय का परिचालन विभिन्न क्षेत्रों के युवा […]
…गुठलियों के और भी दाम
आज बाजार में पेश होने जा रही टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित कार नैनो को भले ही दुनिया की सबसे सस्ती कार के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है लेकिन जो भाग्यशाली ग्राहक नैनो को पाने में कामयाब रहेंगे, उनको 30,000 रुपये का मोटा प्रीमियम जरूर मिलेगा। इसकी वजह यह है कार की मांग की […]
डीएएल का अधिग्रहण करेगी डीएलएफ
देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड अपने समूह की ही दूसरी कंपनी डीएलएफ एसेट लिमिटेड (डीएएल) का अधिग्रहण करने जा रही है। समूह के अध्यक्ष के. पी. सिंह और उनके परिवार द्वारा प्रवर्तित इस कंपनी का अधिग्रहण सौदा (कर्ज सहित) करीब 7,000 करोड़ रुपये में पूरा किया जाएगा। माना जा रहा है […]
पंतनगर पर टाटा को और आया प्यार
रतन टाटा की लखटकिया कार नैनो के लॉन्च से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड सरकार ने कहा कि टाटा मोटर्स ने पंतनगर के अपने संयंत्र में स्थायी तौर पर नैनो के निर्माण के लिए सहमति जता दी है। इसके तहत टाटा मोटर्स के इस संयंत्र से सालाना एक लाख नैनो का निर्माण किया जा सकेगा। […]
सत्यम घोटाला और बड़ा होने की आशंका!
सीबीआई ने आशंका जताई है कि सत्यम घोटाला अब तक के अनुमानों से भी ज्यादा बड़ा हो सकता है। सीबीआई को यह संकेत सत्यम के खातों की जांच से मिला है। उल्लेखनीय है कि सत्यम के संस्थापक एस. रामलिंग राजू ने जनवरी में 7,800 करोड़ रुपये के घपले की बात स्वीकार की थी। सूत्रों के […]
अब सभी को करानी होगी कॉस्ट ऑडिटिंग
कंपनी मामलों के मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशें यदि सरकार ने मान लीं तो 50 करोड़ रुपये से अधिक की चुकता पूंजी वाली कंपनियों को वैधानिक कास्ट ऑडिटिंग कराना अनिवार्य हो जाएगा। यह प्रावधान लागू हो जाने पर 20 से 25 हजार कंपनियां लागत ऑडिट के दायरे में आ जाएंगी। विशेषज्ञ समिति ने […]
अब हैदराबाद मेट्रो पर लगी रिलायंस इन्फ्रा की नजर
अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीएजी) समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रा हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के लिए बोली लगाने को लेकर गंभीर है। उल्लेखनीय है कि 1,200 करोड़ रुपये की यह परियोजना पहले मायटास इन्फ्रा को आवंटित की गई थी। रिलायंस इन्फ्रा के एक अधिकारी के मुताबिक, ”अगर बोली मंगाई गई तो हम हैदराबाद मेट्रो परियोजना के […]
नए कर्मचारियों की होगी नियुक्ति
आर्थिक मंदी के कारण जहां दूसरी कंपनियां छंटनी कर रही हैं, वहीं अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की बुनियादी ढांचा निर्माण कंपनी रिलायंस इन्फ्रा अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी परिचालन बढ़ाने के लिए 1,500 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। रिलायंस इन्फ्रा के मुख्य कार्याधिकारी ललित जालान ने […]
