उर्वरक सब्सिडी में गिरावट की संभावना
देश की उर्वरक सब्सिडी मौजूदा वित्त वर्ष में 1,02,000 करोड़ रुपये पहुंचने की संभावना है, जो संशोधित अनुमान के मुकाबले करीब 14,000 करोड़ रुपये कम है। हालांकि सरकार का कहना है कि वह वैश्विक उर्वरक कंपनियों की मुनाफाखोरी की किसी भी आशंका को टालने के लिए सतर्क रहेगी।
4 दवाओं के लिए ट्रांसजेन ने हासिल किया लाइसेंस
हैदराबाद की दवा निर्माता कंपनी ट्रांसजेन बायोटेक ने अपनी 4 दवाओं के लिए ड्रग नियंत्रण विभाग से निर्माण लाइसेंस हासिल कर लिया है। इन दवाओं का इस्तेमाल रक्त कॉलेस्टेरॉल को कम करने के लिए किया जाएगा। ये दवाएं हैं – ऑर्लिस्टैट, लोवास्टैटिन, सिम्वास्टैटिन और प्रावस्टैटिन। ट्रांसजेन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, […]
शिशिर बजाज ने छोड़ा बजाज इलेक्ट्रिकल्स का दामन
राहुल बजाज के साथ पारिवरिक विवाद के निपटारे के बाद शिशिर बजाज और परिवार के दो अन्य सदस्य बजाज इलेक्ट्रिकल्स की 2.05 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर निकल गए। बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि शिशिर बजाज ने मीनाक्षी और कुशाग्र बजाज के साथ मिलकर कंपनी की 2.05 हिस्सेदारी बेची। इन्होंने […]
टीवीएस मोटर की बिक्री घटी पर निर्यात बढ़ा
चेन्नई की मोटर कंपनी टीवीएस ने गत दिसंबर माह में 21.9 फीसदी गिरावट के साथ 40,057 मोटरसाइकिल की बिक्री की, जबकि इससे पिछले साल दिसंबर की बिक्री 51,293 इकाई थी। कंपनी ने दिसंबर 2008 में कुल 89,285 दुपहिया वाहन बेचे, जो पिछले साल की समान अवधि में 97,576 से 8. 5 फीसदी कम है। बीते […]
स्ट्राइड्स एक्रोलैब की दवाओं को अमेरिका में मिली मंजूरी
दवा कंपनी स्ट्राइड्स एक्रोलैब को अपनी दो दवाओं को अमेरिकी बाजार में बेचने की अनुमति मिल गई है। स्ट्राइड्स वैंकोमाइसीन की यह दवा खतरनाक इंफेक्शन के इलाज के काम में आती हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसे अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) से इसकी दो अलग-अलग शक्ति […]
इधर मिलेगा राहत पैकेज, उधर कम होंगी रिजर्व बैंक की अल्पकालिक दरें!
केंद्र सरकार के दूसरे राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज के तुरंत बाद उम्मीद है कि रिजर्व बैंक अपनी अल्कालिक दर, रेपो और रिवर्स रेपो में कटौती करेगा। मंहगाई दर 10 महीने के निम्नतम स्तर 6.38 फीसदी के स्तर पर आने और गिरावट का रुख बरकरार रहने की उम्मीद के मद्देनजर केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो और रिवर्स रेपो […]
उमंग बोहरा बने रेड्डीज लेबोरेटरीज के सीएफओ
उमंग वोहरा को डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज का प्रमुख वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कंपनी के उप-प्रमुख वित्तीय अधिकारी थे। उन्होंने सॉमेन चक्रवर्ती का स्थान लिया है। चक्रवर्ती को कॉरपोरेट और ग्लोबल जेनेरिक ऑपरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
आज पेश हो सकता है दूसरा राहत पैकेज
आर्थिक संकट से निजात पाने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार आज दूसरा राहत पैकेज पेश कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे पैकेज में ऑटो, रियल्टी और लघु एवं मझोले उद्योग सहित विशेष क्षेत्रों के लिए राहत देने की संभावना है। मालूम हो कि सरकार ने 7 दिसंबर […]
मुनाफावसूली ने लगाई सेंसेक्स की तेजी में सेंध; 10k के नीचे हुआ बंद
कल की तेजी को बरकरार रखते हुए सेंसेक्स आज 70 अंकों की बढ़त के साथ 9973 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान थोड़ी ही देर में सेंसेक्स लाल निशान पर आकर कारोबारी दिन के निम्नतम स्तर 9864 अंकों पर पहुंच गया। हालांकि, सरकार द्वारा दूसरे प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की आशंकाओं के चलते […]
रुपया एक सप्ताह के निचले स्तर पर; 28 पैसे टूटा
लगातार चौथे दिन की गिरावट के साथ भारतीय रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार के दौरान 28 पैसे लुढ़क गया। तेल उद्योजकों द्वारा डॉलर की बढ़ती मांग और कारोबार के विस्तार में कमी के चलते भारतीय रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में […]
