दस हजार की सीमा लांघ लौटा बाजार
शुक्रवार को साल के दूसरे दिन भी शेयर बाजार तेजी लेकर बंद हुआ। बैंकिंग, रियालिटी, कैपिटल गुड्स और कुछ पावर कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी। मिडकैप और स्मालकैप के शेयरों में भी खासी तेजी रही। लेकिन मंगलवार को भी बाजार में वॉल्यूम काफी कमजोर बना रहा। सुबह सेंसेक्स 70 अंकों की तेजी के साथ […]
फंडों को आखिर मिली थोड़ी राहत
म्युचुअल फंड उद्योग पिछले तीन महीनों से हो रहे नुकसान से उबरने की तैयारी में है। दिसंबर के आंकडो के मुताबिक ऐवरेज असेट अंडर मैनेजमेंट (एएयूएम) में कुछ सुधार आया है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (एम्फी) के मासिक आंकडो के मुताबिक म्युचुअल फंडों के एएयूएम बढ़ रहे हैं। 24 फंड हाउस (कुल 37) […]
निफ्टी को 3100 के स्तर पर मिल रहा है रेसिस्टेंस
निफ्टी शुक्रवार को 3000 से ऊपर 3047 अंकों पर बंद हुआ है और कैश और वायदा दोनों में ही वॉल्यूम अच्छा था। इसकी वजह यही है कि बाजार में तेजी का माहौल बना है और कंज्यूमर डयूरेबल्स, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में खरीदारी रही। सरकार के राहत पैकेज का ऐलान बाजार बंद होने […]
सेल टैक्स फार्म मिल जाए तो समझो जंग जीत ली
बिक्री कर मुख्यालय की पहली मंजिल पर इन दिनों काफी गहमागहमी है। हर ‘बाबू’ के टेबल के आगे कई लोग लाइन में खड़े हैं। कोई ‘यूटिलिटी’ भरने में व्यस्त है तो कोई अन्य फार्म। कोई कह रहा है कि दस दिनों से आ रहा हूं अब तो फार्म दे दीजिए। तो कोई फार्म लेने के […]
पतझड़ में निवेश की बहार का भरोसा
वैश्विक मंदी के बावजूद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 जनवरी को होने वाले वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक निवेशक सम्मेलन, 2009 को लेकर खासे उत्साहित नजर आते हैं। प्रस्तुत है मौलिक पाठक के साथ मोदी की बातचीत के प्रमुख अंश:व्राइब्रेंट गुजरात में इस बार किस पहलू पर खास तौर से ध्यान दिया जा रहा […]
केंद्र को उत्तराखंड की गुगली
केंद्र सरकार को करारा जवाब देते हुए उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि उसने एचएसपीसी से 420 मेगावाट क्षमता वाली लखवर-व्यासी पनबिजली परियोजना को वापस लेने का फैसला किया है। उत्तराखंड के बिजली सचिव प्रभात सारंगी ने केन्द्रीय बिजली मंत्रालय को भेजे एक पत्र में कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी उत्तराखंड जल विद्युत […]
आईसीआईसीआई के एटीएम से लूट
बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के कपासिया चौक के समीप स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एक एटीएम काउंटर के गार्ड को शुक्रवार की सुबह बंधक बनाकर अज्ञात अपराधियों ने वहां से 11.70 लाख रुपये लूट लिए। नगर थाने के पुलिस निरीक्षक नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि आज तडके 3.30 बजे कपासिया चौक […]
इनके आगे तो मंदी भी हार जाती है
मंदी की मार से जहां सभी औद्योगिक इकाइयां बंदी के कगार पर पहुंच रही है। वही कानपुर में फैली हुई होजरी इकाइयां अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना बना रही है। देश भर में कानपुर के होजरी उत्पाद प्रसिद्ध है। जेट इको होजरी के संस्थापक बलराम नरुला का कहना है कि ‘उत्तर प्रदेश और राजस्थान […]
आरबीआई ने घटाईं दरें, दूसरा राहत पैकेज घोषित
भारतीय रिजर्व बैंक ने सीआरआर में आधे फीसदी की कटौती की है। इसके अतिरिक्त रेपो रेट में भी 1 फीसदी की कटौती की गई है। इससे बैंकिंग तंत्र में 20000 करोड़ रुपये आएंगे। लोन मिलना आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार ने दूसरे राहत पैकेज की […]
भारतीय चाय बोर्ड और आईआईपीएम की नई पहल
चाय की उत्पादकता बढ़ाने की ओर कदम अग्रसर करते हुए भारतीय चाय बोर्ड और इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट (आईआईपीएम) देश के 12 जिलों में ‘टी प्लांटर्स प्रोडक्टिविटी काउंसिल’ (टीपीसी) की स्थापना करेगा। भारतीय चाय बोर्ड के अध्यक्ष बासुदेव बनर्जी ने कहा कि टीपीसी का लक्ष्य चाय उद्योग के सबसे उम्दा तरीकों को उत्पादकों तक […]
