व्यापार मेले में बिखरे आसियान के रंग
अतंरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आसियान देशों की मौजूदगी से भारत की व्यापार नीतियों को एक नया आकार मिला है। हॉल संख्या- 12 ए में आसियान के सदस्य देशों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद के वरिष्ठ महाप्रबंधक एस. एच. खान ने कहा, ‘इस मेले में आसियान देशों के शामिल होने से भारत […]
छोटे उद्यमियों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल
छत्तीसगढ़ में लगभग 175 छोटे इस्पात तार निर्माता आज कच्चे माल की ऊंची कीमत के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। भिलाई वायर ड्राइंग एसोसिएशन (बीडब्लूडीए) और छत्तीसगढ़ स्टील वायर मैन्यूफैक्चरिंग एक्शन कमेटी (सीएसडब्लूएमएसी) के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया, ‘मौजूदा परिस्थित में इकाइयों को चला पाना संभव नहीं है और यही वजह […]
नहीं रुकी कर की चोरी, उल्टे उपभोक्ता हुए परेशान
सरकार ने कर चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मूल्य संवर्धित कर (वैट) व्यवस्था का दामन थामा था लेकिन सरकार की यह पहल कोरी साबित हो रही है। हमेशा की तरह व्यापारियों व एजेंटों का एक वर्ग अपने मुनाफे को बढ़ाने और कर चोरी को अंजाम देने के लिए नकली विवरण जारी कर रहा […]
पंजाब में खेल उत्पादों से वैट हटाने की मांग
जालंधर के खेल उद्योगों ने खेल उद्योग संघ के बैनर तले उद्योग मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। खेल उद्योग संघ ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शहर के खेल उद्योग की ओर उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है और उन पर ध्यान नहीं दे रहीं हैं। संघ ने […]
मराठियों के लिए 80 फीसदी आरक्षण की कवायद
महाराष्ट्र के उद्योगों में 80 फीसदी मराठियों की नौकरियां सुनिश्चित करने की कवायद के तहत राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में एक समिति बनाने की घोषणा की है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अधिसूचना भी जारी की। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने राज्य सरकार के इस फैसले को एक बड़ी जीत […]
मप्र: छोटे उद्योगों ने लर्गाई बड़ी छलांग
मध्य प्रदेश में पिछले 4 वर्षो के दौरान छोटे उद्योगों की संख्या में करीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य में छोटी इकाइयों की संख्या 1083 से बढ़कर 1469 हो गई। इन इकाइयों में किया गया निवेश 175.54 करोड़ रुपये बढ़कर 763.96 करोड़ रुपये हो गया है। लघु उद्योगों द्वारा […]
रियल एस्टेट: वक्त की पाबंदी पर जोर
उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट बाजार धीमे-धीमे परिपक्व हो रहा है और डेवलपर परियोजनाओं को समय से पूरा करने पर खास तौर से जोर दे रहे हैं। डेवलपर्स ने बताया कि पिछले कुछ समय के दौरान उनकी आवासीय परियोजनाओं की औसत बुकिंग प्रभावित नहीं हुई है। इसके अलावा कई डेवलपर इस साल के अंत तक […]
अंधेरे में भी दिखा सुनहरा भारत
नई दिल्ली का पांच सितारा होटल ताज पैलेस उद्योग जगत के दिग्गज और देश-दुनिया के नीतिकारों से जगमगा रहा था। मौका था-विश्व आर्थिक मंच और सीआईआई की ओर से आयोजित भारत आर्थिक सम्मेलन का। मंदी के बीच आयोजित इस सम्मेलन में कारोबारी जगत के दिग्गजों ने सुनहरे भारत की उम्मीद जताई और कहा कि […]
बेधड़क आएंगे दलाल स्ट्रीट पर परदेसी!
शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की भागीदारी को आसान बनाने के लिए बाजार नियामक सेबी नियमों में कुछ फेर-बदल की योजना बना रहा है। सेबी के इस कदम से शेयर बाजार को फायदा होने की उम्मीद है। नए नियम का प्रारूप बनकर तैयार है और इसकी व्यापक समीक्षा की जा रही है, साथ ही […]
गन्ना फसल फिर ‘गुड़ गोबर’
उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमत को लेकर चल रहे विवाद के कारण चीनी मिलों द्वारा गन्ने की खरीद और पेराई में देरी की जा रही है। इससे किसानों को मजबूरी में अपनी फसल गुड़ उत्पादकों को सस्ती कीमत पर बेचनी पड़ रही है। किसानों को इस बात की चिंता सता रही है कि गन्ने […]
