व्यापार गोष्ठी: परमाणु करार देश के साथ छल या उपलब्धि?
भारत का स्टेटस बिल्कुल बदल जाएगासतेंद्र नाथ ‘मतवाला’कालीकुंज बैरिहवां, गांधी नगर, बस्ती, उत्तर प्रदेश परमाणु करार भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे भारत का स्टेटस बिल्कुल बदल गया है। एनएसजी से अनुमति मिलने के बाद परमाणु ईंधन व तकनीक के मामले में अग्रणी देशों से हमें अलग से समझौते करने होंगे। वैश्विक धरातल पर भारत […]
सरकारी विभागों में तालमेल नहीं
सर्वोच्च न्यायालय ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय उत्पाद बोर्ड के आयुक्त की एक अपील को खारिज कर दिया और सीमाशुल्क उत्पाद एवं स्वर्ण अपील न्यायाधिकरण(सीगैट) के फैसले को कायम रखा है। न्यायाधिकरण ने अपने फैसले में कहा था कि ईशान रिसर्च लैब लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए 16 उत्पाद आयुर्वेदिक दवाओं की श्रेणी में आते […]
कंपनी कानून को मिलेंगे नए नाखून!
आखिरकार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए कंपनी विधेयक 2008 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक को संसद में पेश किया जाना है। कानून मंत्रालय की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों के आधार पर मीडिया ने इसकी तारीफ ही की है। हालांकि, इस बात की पूरी संभावना है कि विधेयक जल्द ही कानून का रूप नहीं लेने जा […]
ओईसीडी कर संधि में भारत की मौजूदगी का महत्व
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक शोध संगठन है। इसके सदस्यों की संख्या 30 है, जिनमें से अधिकांश विकसित राष्ट्र हैं। भारत इस संगठन का सदस्य नहीं है, लेकिन वर्ष 2006 में इसे अवलोक न करने का दर्जा दिया गया था। अब भारत को संगठन की विस्तृत बातचीत प्रक्रिया में भी शामिल […]
देर आए दुरुस्त आए
कंपनी विधेयक 2008 को लाने के लिए सरकार ने अपनी कमर कस ली है, तो निश्चित तौर पर यह कयास लगाया जा रहा है कि देश की कॉरपोरेट तस्वीर को बदलने के लिए कितना दबाव बनाया गया होगा। हालांकि माजरा जो भी हो, यह विधेयक संसद के आगामी सत्र में पेश होना है। इस बात […]
ऑल्टिस कोरोला का नया अवतार
टोयोटा कोरोला ऑल्टिस के ड्राइविंग अनुभव को शब्दों में लिखने का कोई मतलब ही नहीं है- इसका किसी भी हाल में संभावित खरीदार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। हो सकता है कि वे इसे पढ़े ही नहीं। वे अपने सचिव या मुलाजिमों को कार की टेस्ट ड्राइव लेने के लिए कार का इंतजाम करने […]
एफएम : मजाक का नया अखाड़ा
आप यह नहीं कह सकते कि सुनील ग्रोवर बेहद दिलचस्प वक्ता हैं। लेकिन अगर आप उन्हें माइक्रोफोन थमा दें और उन्हें सुदर्शन नहीं बल्कि ‘सुड’ कहें, तो उसके बाद देखिए उनका कमाल और फिर हंसी के फुहारे का आप भी मजा ले सकते हैं। जी हां, जिस आवाज में चुटकुले सुनने का सबको इंतजार होता […]
मंदी से अछूते बिजनेस स्कूल
इस साल मुल्क के श्रेष्ठ बी-स्कूलों से पास-आउट हुए छात्रों के प्रस्तावित वेतन पर नजर डालें, तो खुश होना स्वाभाविक ही है। दरअसल, इस साल उनके वेतन में 5 या 6 नहीं, बल्कि पूरे 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे मंदी का असर बी-स्कूलों के प्लेसमेंट पर पड़ने की आशंका भी हवा हो गई। […]
3जी पर दिमागी कसरत के नाम पर नौटंकी
इस बात के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार संचार मंत्री ए. राजा और हमेशा चुपचाप रहने वाले मनमोहन सिंह ही हैं। अभी तो हाल ही में इन दोनों ने मिलकर अपनी पसंदीदा कंपनियों को 2जी स्पेक्ट्रम करीब-करीब मुफ्त में दे दिया था। साथ ही, उन्होंने रिलायंस कम्युनिकेशंस को लाइसेंस देने के लिए एक अलग कैटेगरी […]
क्या डॉ. सुब्बाराव बाजार को खुश रख सकेंगे?
वित्तीय बाजार डॉ. सुब्बाराव को केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाए जाने से कमोबेश खुश है। इसका प्रमुख कारण यह लगता है कि वित्त सचिव के रूप में उन्होंने पहले जो काम किए हैं, उससे सकारात्मक रुख के संकेत मिलते हैं। बाजार यह उम्मीद कर रहा है कि उनके कार्यकाल में वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक […]
