पीएसबी बेचेगा 30 फीसदी हिस्सेदारी
सार्वजनिक क्षेत्र के कर्ज देने वाले पंजाब एंड सिंध बैंक अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए अपनी 25 से 30 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की तैयारी में है। वह अपनी हिस्सेदारी को अक्टूबर तक प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए बेच सकते हैं। इसके जरिए बैंक कुल 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की सोच रहा है जो […]
कारोबार घटा, फिलहाल 4400 पर सपोर्ट बनेगा
पिछले तीन सत्रों से चल रही तेजी सोमवार को निवेशकों और सटोरियों की बेरुखी से कुछ थम गई। एनएसई में वायदा कारोबार का टर्नओवर दस फीसदी गिरा जबकि बीएसई और एनएसई का कैश में टर्नओवर 21 फीसदी कमजोर हुआ। निफ्टी अगस्त वायदा सौदे स्पॉट की तुलना में दस अंकों का प्रीमियम लेकर 4405 अंकों पर […]
डेट फंडों ने एक्जिट लोड घटाया
शेयर बाजार में छाई अनिश्चितता का लाभ लेते हुए छोटे और मझोले डेट फंड ब्याज दरें घटाकर और अल्पावधि के लॉकइन की स्कीमों से निवेशकों को लुभाने में जुटे हैं। पिछले सप्ताह डायचे म्युचुअल फंड ने अपनी दो योजनाओं डीडब्ल्यूएस एमआईपी प्लॉन ए और बी में में एक्जिट लोड 1 फीसदी से घटाकर 0.5 फीसदी […]
उतार चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट का रुख रहा, निफ्टी 4400 से नीचे
शेयर बाजार सोमवार को मामूली गिरावट लेकर बंद हुआ। दिन भर बाजार में उतार -चढ़ाव देखा गया लेकिन कारोबार सीमित दायरे में ही रहा। तेल और कैपिटल गुड्स सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखा गया जबकि फार्मा और आईटी में खरीदारी रही। निफ्टी 4400 के आसपास घूमता रहा जबकि सेंसेक्स 14500 के ऊपर बने रहने […]
घर के लिए एक दांव लगा लो
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की हाउसिंग स्कीम-2008 के तहत आवेदन के लिए बैंकों ने लोगों को कर्ज मुहैया कराने की पूरी तैयारी कर ली है। बैंक यह कर्ज 12 फीसदी की दर से मुहैया कराने जा रहा है। सेंट्रल बैंक इस मामले में मंगलवार तक सर्कुलर भी जारी कर देगा। अन्य बैंक भी लगभग इसी […]
अब सब्सिडी नहीं पइसा मिलेगा जनाब!
अब राष्ट्रीय राजधानी के बीपीएल और एपीएल कार्डधारकों को सब्सिडी नहीं बल्कि पइसा दिया जाएगा। भले ही आपको विश्वास न हो लेकिन इस कवायद को जल्द ही शुरू किया जाएगा। अगर दिल्ली सरकार अपनी योजना को मूर्त रूप देने में सफल हो जाती है तो दिल्ली के तमाम बीपीएल और एपीएल कार्डधारकों को सार्वजनिक वितरण […]
… एनसीआर में दीर्घावधि परियोजनाओं पर जोर
दिल्ली और एनसीआर के रियल एस्टेट में मंदी छाने के कारण डेवलपर कंपनियां अब नए प्रयोग कर रही हैं। कुछ समय पहले तक धड़ाधड़ परियोजनाओं को पूरा करने वाली दिग्गज रियल एस्टेट कंपनियां अब 10 से 15 वर्षों की लंबी अवधि वाली योजनाओं में ज्यादा विश्वास कर रही है। रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा इतनी लंबी […]
फरीदाबाद में औद्योगिक विकास की जमीन तैयार
फरीदाबाद में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजीव अरोड़ा ने बताया कि टाउनशिप के लिए सरकार ने सेक्टर 66, 67, 68 और 69 में 1832 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है।राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अगस्त 2005 में मानेसर […]
बंदी के कगार पर पहुंचीं स्पंज आयरन इकाइयां
छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन इकाइयों को कच्चे माल की कमी का सामना करना पड़ रहा है और यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो 15 अगस्त के बाद इकाइयों में बंदी की नौबत आ सकती है। छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘ज्यादातर इकाइयों में 12 […]
नन्हे हाथों में कालीन के साथ-साथ कलम
उत्तर प्रदेश में बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए नई पहल की जा रही है। कालीन उद्योग में अनुचित बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए श्रम मंत्रालय (भारत सरकार) और विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) ने कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के साथ मिलकर राज्य के भदोही और मिर्जापुर जिले के करीब सौ गांवों में […]
