भंडारण शुल्क बढ़ने से आलू किसानों में गुस्सा
इस साल आलू की भारी पैदावार से हाथ जला चुके आगरा के किसानों के निशाने पर अब कोल्ड-स्टोरेज मालिक हैं। किसानों के गुस्से की वजह कोल्ड स्टोरेज मालिकों द्वारा भंडारण शुल्क में प्रति क्विंटल 30 रुपये की बढ़ोतरी किया जाना है। आगरा के आसपास के किसानों ने रविवार को बैठक कर इस साल आलू किसानों […]
बडे रिटेल पर लगाएं लगाम
किराना व्यापारियों की हित की सुरक्षा के लिए देश के विभिन्न कारोबारी संगठनों ने मॉल नियंत्रक कानून बनाने की मांग की है। इन संगठनों की दलील है कि बीते चार सालों के दौरान शापिंग मॉल खुलने के कारण दो करोड़ से अधिक छोटे खुदरा कारोबारी सड़क पर आ गये हैं।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल […]
सिर्फ रईसों का टशन नहीं होगा 3-जी तकनीक मोबाइल!
अगले 6 माह के अंदर 3जी सेवा की देश में शुरुआत हो जाएगी, लेकिन महंगा होने की वजह से अगर आप 3जी मोबाइल हैंडसेट नहीं खरीद पा रहे हों, तो चिंता न करें। बाजार में जल्द ही 3जी हैंडसेट 3,500 रुपये में भी उपलब्ध होगा, जबकि वर्तमान में इसकी न्यूनतम कीमत 8,000 से 9,000 रुपये […]
‘नैनो के चलते नहीं उठाएंगे नुकसान’
टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित कार नैनो के आने से मारुति की छोटी कारों में बादशाहत को चुनौती तो जरूर मिलेगी, लेकिन क्या कंपनी इसके लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक शिंजो नाकानीशी से बात की सुरजीत दासगुप्ता और डैनी गुडमैन ने :टाटा […]
सस्ती ‘रोटी’…मतलब वोट
महंगाई से राहत दिलाने के मद्देनजर सब्सिडी दरों पर जरूरी खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिए केंद्र सरकार 4,000 करोड़ रुपये का बाजार हस्तक्षेप कोष बनाने की योजना बना रही है। केंद्र सरकार की ओर से जारी यह राशि ब्याज मुक्त होगी, जिसे राज्यों को मुहैया कराया जाएगा, ताकि वे खाद्यान्न, खाद्य तेल और अन्य […]
सरकार चलाए तीर-तुक्का, भोली जनता करे अजब टोटका
अंग्रेजों की गुलामी के दौर की ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में हों या फिर चांद पर यान भेजने की तैयारी करते नए और शक्तिशाली भारत के मौजूदा दौर की फिल्में, सभी में कम से कम एक बात तो परंपरागत ही नजर आएगी। वह यह कि जब भी किसान और खेती से जुडी क़हानी होगी तो अच्छी […]
ऋण की मांग में नहीं आई है कमी: माल्या
बैंकरों के लिए मौजूदा समय थोड़ा मुश्किल है। पर हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पदभार संभालने वाले एम डी माल्या को उम्मीद है कि इस साल की शुरुआत में उन्होंने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें पाने में वह कामयाब हो पाएंगे। पेश हैं अभिजीत लेले और शिल्पी […]
कम हो सकती है कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर
पिछले कुछ सालों से जल्दी नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की बढ़ती तादाद से परेशान कंपनियों को अब कुछ सुकुन मिलने की उम्मीद है। मानव संसाधन विशेषज्ञों के मुताबिक दुनिया भर में छाई आर्थिक मंदी के कारण अगली दो तिमाही तक नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या में कमी आएगी। वित्तीय सेवा मुहैया कराने वाली और […]
वघुल की जगह आएंगे कामत!
लगातार 24 साल तक आईसीआईसीआई बैंक की कमान संभालने वाले बैंक के गैर कार्यकारी चेयरमैन नारायण वघुल अगले साल मार्च में इस पद से रिटायर हो जाएंगे। उनके रिटायर होने के बाद बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक के वी कामत वघुल की जगह ले सकते हैं। इससे पहले कामत आईसीआईसीआई के मुख्य कार्यकारी […]
बढ़ती ब्याज दर और लागत है सबसे बड़ी चिंता: संजीव गोयनका
कोलकाता में बिजली उत्पादन और वितरण क्षेत्र की कंपनी सीईएससी अपनी उत्पादन क्षमता और वितरण नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रही है। आरपीजी समूह की इस निजी बिजली उत्पादन इकाई के उपाध्यक्ष संजीव गोयनका महानगरों में बिजली की बढ़ती मांग के कारण इसकी कीमत में कमी होने की संभावना को लेकर आश्वस्त हैं। […]
