लाफार्ज भारत में भी अब मजबूत करेगी बुनियाद
दुनिया की सबसे नामी सीमेंट निर्माता कंपनियों में शुमार फ्रांस की लाफार्ज ने भारत में भी अब अपनी बुनियाद मजबूत करने का फैसला किया है। कंपनी ने देश में एक क्षेत्रीय सीमेंट कंपनी के तौर पर अपनी छवि को पूरी तरह बदलने की योजना बनाई है, जिसके तहत वह देश भर में अपनी इकाइयां खोलेगी […]
दो साल बाद खुलेंगे नए पेट्रोल पंप
पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकारी तेल कंपनियों को कम से कम दो साल तक नए पेट्रोल पंप नहीं खोलने का फरमान सुना दिया है। इसकी वजह इन कंपनियों को हो रहा घाटा बताई जा रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सरकार ने सरकारी कंपनियों को दो वर्षों के लिए नए ईंधन […]
चालू तिमाही रोजगार के लिए सुस्त
भारत में बढ़ती मुद्रास्फीति और कच्चे तेल की कीमतों की मार कारोबार के साथ-साथ रोजगार पर भी पड़ने वाली है। रोजगार सर्वेक्षण करने वाली एजेंसी टीमलीज सर्विसेज के अनुसार जुलाई- सितंबर 2008 तिमाही के लिए भारतीय कारोबार की संभावनाएं अभी तक के सबसे निचले स्तर पर 65 सूचकांकों पर पहुंच गई हैं। मौजूदा तिमाही के […]
तेजी से बढ़ रहा है देश में ऑनलाइन मूवी रेंटिंग कारोबार
रियल एस्टेट और कंटेंट अधिग्रहण और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती कीमतों के कारण ऑनलाइन मूवी रेंटिंग कारोबार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इस बाजार में बड़ी मात्रा में पूंजी निवेश करना पड़ता है। फिलहाल ऑनलाइन मूवी रेंटिंग के क्षेत्र में अनिल धीरूभाई अंबानी की बिग फ्लिक्स, सेवंटी एमएम और मूवी मार्ट समेत तीन ही […]
जीएम देगी छात्रों को प्रशिक्षण
जनरल मोटर्स इंडिया और गुजरात सरकार ने वड़ोदरा में तरसाली इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीटयूट (आईटीआई) के छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के मुताबिक जीएम इंडिया तरसाली आईटीआई के जरिये वाहन प्रौद्योगिकी पर तकनीकी पाठयक्रम मुहैया कराएगी। इन पाठयक्रमों का लाभ गुजरात के हलोल […]
अतिरिक्त शुल्क की चपेट में जीएम संयंत्र
गुजरात सरकार की ओर से अतिरिक्त शुल्क से वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जनरल मोटर्स के हलोल संयंत्र बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रहा है। गुजरात में अपना पहला कार निर्माण संयंत्र बनाने वाली जनरल मोटर्स को रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) की ओर से लागू अतिरिक्त शुल्क के विरोध में ट्रेलरों के आंदोलन का सामना […]
फोक्सवैगन बेचेगा वर्ष में 20 हजार कारें
फोक्सवैगन समूह ने भारत में जनवरी से दिसंबर 2008 के लिए लगभग 20 हजार कारों की बिक्री होने की उम्मीद जताई है। यूरोप के प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता समूह ने जनवरी से जून 2008 के बीच भारत में बिक्री में 69 फीसद (यह इजाफा कंपनी के अनुमानित आंकड़ों पर है) अधिक बिक्री दर्ज की है। गौरतलब […]
नकली बायोडाटा पर आईटी कंपनियों की पैनी नजर
बड़ी कंपनी में नौकरी पाने के चक्कर में अगर आप नकली बायोडाटा जमा करने की सोच रहे हैं तो जरा फिर से सोच लीजिए। आईटी और बीपीओ क्षेत्र की कंपनियां अब नकली बायोडाटा के आधार पर नौकरी लेने वालों की छंटनी कर रही हैं। हाल ही में देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी […]
साइनोसर लाएगी हाइपर स्पीड बाइक
बैटरी से चलने वाली मोटरसाइकिल का निर्माण करने वाली साइनोसर इंटरप्राइजेज लिमिटेड देश में हाई स्पीड बाइक लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी यूरोप की दो कंपनियों से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली बाइक के निर्माण के लिए बात कर रही है। कंपनी इस बाइक को साल 2010 तक भारत […]
भारतीय ऑटो पुर्जों पर भारी पड़ रहे हैं चीनी पुर्जे
चीन से आयात होने वाले सस्ते ऑटो पुर्जे भारतीय कंपनियों के पुर्जो पर काफी भारी पड़ रहे हैं। भारतीय कार निर्माता कं पनियों और दोपहिया कंपनियों ने तो चीनी कंपनियों को बड़े -बड़े ऑर्डर पहले से ही दे रखे हैं। कई कंपनियों ने तो वहां से इनका आयात करने के लिए चीन में कार्यालय भी […]
