करार या बे-करार, 21 को
संप्रग से चार सालों से अधिक के रिश्ते को समाप्त करते हुए वाम दलों ने परमाणु समझौते, मंहगाई और अन्य मुद्दों पर समर्थन वापसी का औपचारिक पत्र राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को सौंप दिया। इससे मनमोहन सरकार अल्पमत में आ गई है और उस पर बहुमत सिद्ध करने का दबाव बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, […]
…और अनिल के लिए भी 21
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी आरकॉम और दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख दूरसंचार कंपनी एमटीएन के बीच सौदे की अनिश्चितता को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर विराम लगाते हुए विलय से जुड़ी विशिष्ट बातचीत की अवधि 21 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सौदे की बातचीत के लिए 26 मई को तय 45 दिनों […]
…मगर बंबई शेयर बाजार ने मारा सिक्सर
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, परमाणु करार होने की उम्मीद और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले तेजी के संकेत से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार भी कुलांचे भरता नजर आया। सुबह तेजी से खुले शेयर बाजार में दिन भर मजबूती बनी रही। इस दौरान रियल्टी, ऊर्जा और पूंजीगत वस्तुओं के सूचकांकों में अच्छी तेजी दर्ज […]
शेयर को सलाम, कमोडिटी आई काम
समझ से परे शेयर बाजार की चाल में फंसकर लाखों रुपये गवाने वाले निवेशक अब दिन दोगुनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ते कमोडिटी बाजार की ओर रुख करने लगे हैं। इसकी मुख्य है शेयर बाजार की मंदी, इस साल सेंसेक्स में अभी तक जहां 33 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, […]
शुल्क कटौती क्यों…, बूझो तो जानें!
दिल्ली के एयरकंडीशड गलियारों में चहल-कदमी करने वाले सरकार के नीति-निर्माता अमूमन ‘बूझो तो जाने’ वाले अंदाज में फैसले करते हैं। मिसाल के तौर पर कपास पर आयात शुल्क में शत प्रतिशत की कटौती करने के फैसले को ही लीजिए। सरकार का इरादा इसके जरिए बर्बादी की कगार पर पहुंच चुकी देश की छोटी और […]
कपास आयात पर शुल्क खत्म
कपास की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशानी झेल रहे कपड़ा उद्योग की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कपास आयात पर लगने वाले सीमा शुल्क को हटा दिया है। गौरतलब है कि कपास आयात पर अब तक 10 फीसदी का मूल सीमा शुल्क और 4 फीसदी विशेष अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता था।, […]
…शुक्र है फिर भी आए तो
बीते पांच सालों से जबरदस्त सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। मानसून के पहले महीने में हुई झमाझम बारिश के बाद किसानों को अच्छी फसल होने का इंतजार है। जोरदार बारिश ने बुंदेलखंड के खेत-खलिहान सहित बांधों और जलाशयों की भी प्यास बुझा दी है। बुदेलखंड […]
महंगाई से डगमगा रहा बुनियादी ढांचा
बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई की ओर से उठाए गए कदम, कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और तैयार वस्तुओं की मांग में कमी का असर औद्योगिक विकास पर भी पड़ रहा है। यही वजह है कि छह प्रमुख उद्योगों- बिजली, सीमेंट, कोयला, इस्पात, कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की विकास दर मई […]
भारती ने शुरू किया डीटीएच का ‘टेस्ट लॉन्च’
डीटीएच के बाजार में कंपनियों के बीच चल रहा मुकाबला और कड़ा हो गया है। इस क्षेत्र में एक और नए खिलाड़ी भारती टेलीमीडिया ने गुड़गांव में अपनी डीटीएच सेवा का ‘टेस्ट लॉन्च’ शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक भारती ने अपनी डीटीएच सेवा के परीक्षण के लिए 80-100 सेट टॉप बॉक्स गुड़गांव के […]
डिश लुभाएगा दक्षिण भारतीय ग्राहकों को
डायरेक्ट-टू-होम टीएच सेवाओं में शुरुआत में आने वाले खर्च के कारण उपभोक्ता सेवाओं को लेने से कतराते हैं। लेकिन अब एस्सेल समूह की कंपनी डिश टीवी ने चार दक्षिण राज्यों के ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने स्पेशल पैकेज की घोषणा की है। समूह ने दक्षिण भारतीय बाजार में अपनी पकड़ […]
