अमेरिकी मुलाजिमों पर बरकरार है छंटनी की तलवार
अमेरिका में रोजगार के हालात सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और देश में लगातार 7 महीनों से कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का सिलसिला जारी है। अमेरिकी कंपनियों ने जुलाई में एक बार फिर से कर्मचारियों की छंटनी की है और जो कर्मचारी अब भी नौकरी कर रहे हैं, उनके काम के […]
कच्चा तेल 126 डॉलर के स्तर पर
ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम से उत्पन्न हुए ताजे तनाव की वजह से एशियाई बाजार में आज तेल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई। न्यूयार्क मुख्य सौदा, सितंबर आपूर्ति वाला लाइट स्वीट कच्चा तेल 1.12 अमेरिकी डॉलर बढ़कर 126.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शुक्रवार को सौदा 125.10 डॉलर प्रति […]
पाक ने छीना भारतीय निर्यातकों का बाजार
देश के बासमती चावल उत्पादक अब पाकिस्तान के बासमती उत्पादक के हाथों बाजार पर से अपनी पकड़ खोने को लाचार हैं। इन उत्पादकों को पाकिस्तानी उत्पादकों के मुकाबले 400 डॉलर प्रति टन का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय बासमती चावल के निर्यात पर 200 डॉलर प्रति टन निर्यात कर लगता है […]
चावल निर्यात पर पाबंदी नवंबर तक
भारत सरकार ने आज कहा कि चावल और अन्य खाद्यान्न के निर्यात पर लगा प्रतिबंध नवंबर के अंत तक जारी रहेगा और इसकी समीक्षा नई फसल के आने के बाद की जाएगी। सीआईआई के एक समारोह में वाणिज्य सचिव जी के पिल्लई ने कहा, ‘जब तक नई फसल नहीं आती है तब तक जो पाबंदियां […]
उफान के बाद धनिया वायदा में लोअर सर्किट
पिछले सोमवार यानी एमसीएक्स में लॉन्च होने के समय से रफ्तार भर रहा धनिया वायदा आखिरकार इस सोमवार को सर्किट के लपेटे में आ गया। कारोबार शुरू होने के समय से ही नरमी का रुख अख्तियार किए धनिया वायदा में बाजार बंद होते-होते करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों के मुताबिक, मुनाफावसूली […]
अब एनसीडीईएक्स शुरू करेगा धनिया वायदा
एमसीएक्स के बाद नैशनल कमोडिटी ऐंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) भी अगले सप्ताह धनिया का वायदा कारोबार शुरू कर रहा है। एनसीडीईएक्स में 11 अगस्त से अक्टूबर, दिसंबर और अप्रैल 2009 के कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध होंगे। एनसीडीईएक्स में धनिया बादामी के साथ-साथ धनिया की दूसरी वेरायटी का भी कारोबार किया जा सकेगा। एक्सचेंज के प्रॉडक्ट मैनेजर (मसाले) […]
निर्यात मूल्य बढ़ाने पर भी नहीं थमा प्याज का निर्यात
निर्यात को हतोत्साहित करने के इरादे से दो बार प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) बढ़ाए जाने के बावजूद निर्यात पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद भी जुलाई में प्याज का निर्यात दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1.54 लाख टन तक पहुंच गया। पिछले साल की जुलाई में देश से 61,629 टन प्याज का […]
सावन में पोल्ट्री की मांग गिरने से लुढ़का मक्का
नैशनल कमोडिटी एंड डैरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में मक्के के वायदा भाव में सोमवार को 1.16 फीसदी की कमी दर्ज की गई। जानकारों के अनुसार, मक्के में गिरावट सावन महीने में पोल्ट्री उत्पादों की मांग घटने से हुई है। गौरतलब है कि मक्के की सबसे ज्यादा खपत पोल्ट्री उद्योग में ही होती है। अगस्त महीने के […]
आलू बुखारे की आवक में कमी
कम मांग और आपूर्ति के चलते एनसीआर की मंडियों में आलू बुखारा इस साल की अपनी आखिरी आवक में आ गया है। आलूबुखारे के थोक विक्रेताओं का कहना है कि पैदावार कम होने से इस वर्ष आलूबुखारे की आवक में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 फीसदी की कमी रही है। आजादपुर मंडी में […]
ज्यादा अनाज के लिए एक और हरित क्रांति की दरकार
चीन के प्रधान मंत्री वेन जियाबाओ ने हाल ही में कहा था कि उनके देश को अनाज के संदर्भ में चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि चीन के भंडार में वास्तव में कितना अनाज है? प्रचलित अनुमानों के मुताबिक चीन का अनाज भंडार लगभग 2,000 लाख टन का है […]
