पेठे की मिठास के लिए नई नीतियों की आस
किसी जायकेदार उद्योग की बात चले और पेठे का जिक्र न हो, ऐसा तो हो नहीं सकता है। अब अगर पेठे का जिक्र छिड़ ही गया है तो आगरा का नाम तो आना ही आना है। आगरा के पेठा उद्योग पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आगरा स्वच्छ प्रौद्योगिकी पहल (सीटीआई) की तरफ से नवीनतम प्रौद्योगिकी […]
सौ सरकार की…तो अब बारी आई सपा के वार की!
परमाणु करार पर संकट में आई कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को बचाने की कीमत लगता है मुकेश अंबानी को चुकानी पड़ेगी। अनिल अंबानी से गलबहियां करने के लिए चर्चित मुलायम सिंह की नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार को सहारा तो देने को तैयार है, लेकिन इसके एवज में पार्टी महासचिव अमर सिंह ने […]
फटने लगा गैस का गुब्बारा
पेट्रोलियम की किल्लत झेल रही ऊर्जा कंपनियों को अब एलएनजी (लिक्विड नेचुरल गैस) की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। वजह- अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की उपलब्धता घट रही है। भारतीय कंपनियां घरेलू मांग को पूरा करने के लिए काफी मात्रा में एलएनजी का आयात करती है, लेकिन फिर भी आपूर्ति मांग की […]
कहीं हो कोई महारथी, जिधर महंगाई अस्त्र, उधर विजयश्री!
महाभारत के संग्राम के लिए महारथियों से सजी-धजी रणभूमि के बीचों-बीच चल रहे श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद को दूरदृष्टि-दूरश्रवण क्षमता से देख-सुनकर धृतराष्ट्र से संजय ने यही श्लोक कहा था। कुछ ऐसा ही नजारा है, इन दिनों देश का, जहां चुनावी महाभारत के लिए रणभूमि में महारथियों अपने-अपने अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित नजर आने लगे हैं। इनमें से […]
बिहार में भी मजदूरों की बहार
कभी दूसरे राज्यों को मजदूर मुहैया कराने वाले बिहार में भी अब मजदूरों की किल्लत हो गई है। इसकी वजह से मौसमी फसलों में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी में एक साल के दौरान 40-60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे स्थानीय किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है।चौंकिए नहीं! यह […]
आइडिया मुंबई में लगाएगी 647 करोड़ रुपये
आदित्य बिड़ला समूह की दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर मुंबई सर्किल में ऑपरेशंस शुरू करने के लिए 647 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है। कंपनी आने वाले दो महीनों में मुंबई में दूरसंचार सेवाएं देना शुरू करेगी। कंपनी की मुंबई और बिहार की योजनाएं स्पेक्ट्रम का आवंटन नहीं होने के कारण देर से […]
नई फिल्मों से मल्टीप्लेक्स हुए गुलजार
इस साल की शुरुआत से अभी तक दर्शकों की राह तक रहे मल्टीप्लेक्सों की रौनक वापस आने लगी है। इस शुक्रवार को रिलीज फिल्मों को देखने उमड़े दर्शकों को देखकर मल्टीप्लेक्स मालिकों के चेहरे भी खिले हुए हैं। आमिर खान और पीवीआर पिक्चर्स की फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी […]
अरविंद लगाएगी 400 करोड़ रुपये
अरविंद लिमिटेड ग्रुप की कंपनी अरविंद ब्रांड्स अपने विस्तार के लिए कई विदेशी ब्रांडों से बातचीत कर रही है। कंपनी ने अपने मेगामार्ट स्टोरों की संख्या को 250 तक पहुंचाने के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना भी बनाई है। कंपनी अगले दो साल में यह निवेश करेगी। अरविंद ब्रांड्स समूह […]
कामत खोलेगी नासिक में होटल
देश में तेजी से बढ़ रहे होटल कारोबार समूहों में शुमार कामत होटल्स (इंडिया) लिमिटेड (केएचआईएल) ने नासिक में एक लक्जरी होटल खोलने की योजना बनाई है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2008-09 के लिए 200 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी के एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘अगले […]
जेटीआईएल बढ़ाएगी भारतीय इकाई में हिस्सा
तंबाकू क्षेत्र में विदेशी निवेश के पुराने विवाद पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी तंबाकू कंपनी जापान टोबैको इंटरनैशनल लिमिटेड (जेटीआईएल) ने विदेशी निवेश प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) को आवेदन भेजा है, जिसमें कंपनी ने अपने भारतीय उपक्रम में हिस्सेदारी को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने की बात कही है। कंपनी की योजना 400 […]
