रिलायंस रिटेल में मिलेंगी 5 लाख को नौकरियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने संगठित खुदरा कारोबार को अपने कारोबार के लिए बेहद अहम बताते हुए उसमें विस्तार की लंबी चौड़ी योजनाएं बनाई हैं। उनके मुताबिक इन योजनाओं की वजह से कंपनी अगले 5 साल में खुदरा क्षेत्र में कम से कम 5 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी। अंबानी ने कंपनी की सालाना आम […]
शिक्षा जगत में डीई शॉ करेगी निवेश
जानी मानी वैश्विक निजी इक्विटी कंपनी डी ई शॉ भारत के शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक ई-शिक्षा, दूरस्थ शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा आदि के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों में लगभग 800 करोड़ रुपये के निवेश का कंपनी का इरादा है।भारत में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के […]
बड़े अंबानी छोटा करेंगे सरकार का तेल आयात बिल
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने कच्चे तेल यानी ईंधन के आयात पर खर्च होने वाली सरकारी रकम बचाने का फैसला किया है। कंपनी इसी साल कृष्णा गोदावरी बेसिन से प्राकृतिक गैस का उत्पादन और वितरण शुरू कर देगी। आरआईएल के चेयरमैन अंबानी ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक में […]
पर रिटेलरों के सामने मुश्किल
ईंधन की कीमतों में इजाफा होने से सरकारी तेल कंपनियों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन रिलायंस के बंद पड़े पेट्रोल पंपों के मालिक अब भी अपनी किस्मत को नहीं पढ़ पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और तमाम दूसरे राज्यों में कंपनी के पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं और उनके बारे में किसी […]
भारत की उत्खनन कंपनियां निकालेंगी अब कनाडा का तेल
भारत में तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए उत्खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां अब कनाडा में तेल उत्खनन का कार्य शुरू करने की योजना बना रही हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी)और एस्सार ऑयल समेत भारतीय उत्खनन कंपनियां कनाडा के अलबर्टा में तेल उत्खनन का कार्य शुरू करेगी। […]
मुद्रा समूह को उम्मीद, मार्केटिंग के कारोबार से बरसेगी ‘मुद्रा’
मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस के बाजार के बड़े खिलाड़ी मुद्रा समूह को बदली रणनीति के बाद अपने कारोबार में खासा इजाफा होने की उम्मीद है। मनोरंजन के बाजार में आए उछल को देखते हुए उसे अपने कारोबार में बढ़ोतरी की सालाना दर 25 फीसद से बढ़कर 35 फीसद तक हो जाने की उम्मीद है। दरअसल कंपनी […]
विप्रो 4800 करोड़ रुपये लगा कर बनेगी ‘टॉप टेन’
देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर प्रदाता कंपनी विप्रो अपने कार्यविस्तार की योजना तैयार कर रही है। इस योजना के तहत कंपनी 4,800 करोड़ रुपये के कम से कम 12 अनुबंधों के लिए बोली लगाने की तैयारी में है। कंपनी की चाहत कार्यविस्तार के जरिए सॉफ्टवेयर उद्योग के क्षेत्र में दुनिया की 10 सबसे बड़ी […]
साइकिल से ई-बाइक की सवारी
साइकिल निर्माता कंपनी टयूब इन्वेस्टमेंट ऑफ इंडिया (टीआईआई) ने तीन मॉडलों बीएसए 250, बीएसए 500 और बीएसए 800 को लांच कर ईबाइक्स सेगमेंट में प्रवेश किया है। ये बाइक बैटरी से चलेंगी। 23,000 से 36,000 रुपये की रेंज वाली ये ईबाइक बीएसए ब्रांड के तहत बेची जाएंगी। कम गति की ई-बाइक की अधिकतम स्पीड 25 […]
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के बाजार में भी दौड़ने की तैयारी में स्कूटर्स इंडिया
सार्वजनिक क्षेत्र की वाहन कंपनी स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड (एसआईएल) इलेक्ट्रिक दुपहिया सेगमेंट में प्रवेश करने पर विचार कर रही है। फिलहाल कंपनी संभावित सहयोग के लिए कुछ भारतीय कंपनियों की ओर से प्राप्त हुए आशय पत्रों (ईओआई) का मूल्यांकन कर रही है। लखनऊ की यह कंपनी यात्री तिपहिया वाहनों की अपनी उत्पाद रेंज को दुपहिया […]
थ्रीआई ने ले ली फिनेंग सॉल्युशंस
आईटी सॉल्युशंस प्रदाता कंपनी थ्रीआई इन्फोटेक ने मुंबई की फिनेंग सॉल्युशंस का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी ने फिनेंग के 51 फीसदी शेयर खरीद लिये हैं। यह अधिग्रहण थ्रआई का 36वां अधिग्रहण है। कंपनी की योजना फिनेंग के बाकी शेयर कुछ समय बाद दो चरणों में खरीदने की है। फिनेंग फाइनेंशियल सेक्टर के लिए सॉफ्टवेयर […]
