विमान ईंधन की कीमतों में हो गई कटौती
विमान ईंधन की कीमत में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कीमतों में 4.5 प्रतिशत तक की कटौती करनी पड़ी। बुधवार को सरकार की ओर से ईंधन पर सीमा शुल्क को 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर देने के बाद कंपनियों […]
पीवीआर ने जुटाए निजी इक्विटी साझेदारी से 120 करोड़ रुपये
पीवीआर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कपंनी पीवीआर पिक्चर्स ने आईसीआईसीआई वेंचर्स फंड्स मैनेजमेंट कंपनी और जेपी मॉर्गन ग्लोबल स्पेशल अपॉरच्युनिटी ग्रूप के साथ मिलकर दोनों से निजी इक्विटी निवेश के जरिये (60 करोड़ रुपये प्रत्येक) 120 करोड़ रुपये प्राप्त करने की घोषणा की है। पीवीआर के प्रबंध निदेशक अजय बिजली का कहना है, ‘हमें […]
स्पाइसजेट में हिस्सा बढ़ाएंगे टाटा और स्तिथमार
टाटा समूह और दुबई का स्तिथमार ग्रुप सस्ती विमानन कंपनी स्पाइसजेट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकते हैं। दिल्ली की इस एयरलाइन की भारतीय विमानन बाजार में 10 फीसदी की भागीदारी है। इस उद्योग के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल टाटा समूह की इस एयरलाइन में इवार्ट इन्वेस्टमेंट के जरिये 7 फीसदी की भागीदारी है जिसे वह […]
शासुन का शुध्द लाभ 53 फीसदी घटा
शासुन केमिकल्स ऐंड ड्रग्स का 31 मार्च 2008 को समाप्त हुए वर्ष में कंपनी का संचयी शुध्द लाभ 53 फीसदी घटकर पिछले वित्त वर्ष में 52.62 करोड़ रुपये से बढ़कर 24.60 करोड़ रुपये रह गया। समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी का संचयी राजस्व 10.77 प्रतिशत बढ़कर 887.20 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष 800.93 करोड़ […]
अशोक लीलैंड की बिक्री 4 फीसदी घटी
हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लीलैंड ने मई, 2008 में अपने वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री में 3.92 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। इस दौरान कंपनी ने कुल 5,576 वाहन बेचे। बीते साल की समान अवधि में कंपनी द्वारा कुल 5,804 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई थी।कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के […]
टाटा टी भी आएगी पैकेज्ड वॉटर के बाजार में
टाटा टी अपनी सहायक इकाई माउंट एवरेस्ट मिनरल वॉटर के जरिये 1,500 करोड़ रुपये के पैकेज्ड वॉटर कारोबार में कदम रखने वाली है। कंपनी की योजना कम कीमत पर पैकेज्ड वॉटर लॉन्च करने की है। इसके जरिये कंपनी कोका कोला और पेप्सिको जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को चुनौती देने की तैयारी में है।माउंट एवरेस्ट के मुख्य […]
आईपीएल से काटा विज्ञापन जगत ने माल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला सीजन भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन लगता है कि भारतीय मीडिया और विज्ञापन जगत को इस सीजन से अच्छी खासी कमाई हो गई है। आईपीएल से जुड़ने वाली सभी विपणन और विज्ञापन कंपनियों ने इस लीग के दौरान काफी मुनाफा कमाया है। लीग के शुरुआत में मैच […]
… कोई कंगाल तो कोई हुआ मालामाल
शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स और एमर्जिंग मीडिया की राजस्थान रॉयल्स ही सिर्फ दो टीमें रहीं, जो आईपीएल के पहले सीजन में मुनाफा कमा पाई हैं, जबकि मोहाली की किंग्स इलेवन माना जा रहा है कि न नफा न नुकसान की हालत में है। दोनों टीमें नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद है […]
वायदा बाजार में हल्दी नरम
नकदी बाजार में हल्दी की कीमतों में आई गिरावट के चलते गुरुवार को हल्दी का वायदा बाजार भी नरम रहा। एनसीडीईएक्स में हल्दी का जून वायदा दोपहर करीब दो बजे करीब एक फीसदी लुढ़ककर 3910 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। इस तरह इसमें कुल 38 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। उधर, […]
छोटे सिक्के का वायदा, मुनाफे का सौदा
देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया में सोने के सिक्के का कारोबार खुदरा निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक निवेश के रूप में उभर रहा है। 31 जुलाई को पूरा होने वाले सौदे में तो महज दो हफ्ते में ही रेकॉर्ड 170 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे जाहिर होता […]
