कारोबारियों ने भी जताया रोष कहा, बढ़ाना तो ठीक पर अधिक हुई बढ़ोतरी
पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी इस बात के साफ संकेत हैं कि अब हमें अपने विकास के मॉडल में बदलाव करना होगा। साथ ही उन तमाम चीजों पर गौर करना होगा जहां पेट्रोलियम पदार्थों का बेजा इस्तेमाल होता है। इस कदम से निश्चित रूप से बायो-ईंधन पैदा करने वाली फसलों की खेती को […]
ग्राहक लौटते रहे बैरंग, पंप मालिकों का उड़ा रंग
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बुधवार को तेल की आग की जद में आ गई है। इस दौरान पूरे शहर में तेल की काफी किल्लत रही। ग्राहक पेट्रोल पंपों से बैरंग लौटते रहे। एक ओर जहां लोग काफी मात्रा में पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए उतावले हुए जा रहे थे वहीं दूसरी ओर कुछ पेट्रोल पंपों पर एक […]
मध्य प्रदेश ने छोड़ा आईटीपीओ का साथ
मध्य प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से ओल्ड एसेंबली हॉउस को व्यापार और सम्मेलन केन्द्र में तब्दील करने के लिए इंडिया ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) का साथ छोड़ अकेले चलने का फैसला किया है। ओल्ड एसेंबली हॉल को मिंटो हॉल के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले वर्ष 2005 में केंद्र […]
पंजाब में इनोवा की बिक्री 51 फीसदी बढ़ी
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार इनोवा ने पंजाब में अपनी जबर्दस्त उपस्थिति दर्ज की है। बीते महीने में जहां इनोवा की बिक्री में करीब 51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई वहीं प्रवासी भारतीयों के वर्चस्व वाले शहर जालंधर में इनोवा की बिक्री में 64 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी […]
बंगाल के रोजगार ब्यूरो की होगी वेबसाइट
पश्चिम बंगाल में रोजगार निदेशालय एक ऐसी वेबसाइट तैयार कर रहा है जिसमें राज्य में प्रशिक्षित श्रमिकों का पूरा ब्यौरा होगा। वेबसाइट पर रोजगार निदेशालय में पंजीकृत लोगों की पूरी जानकारी होगी। इन आंकड़ों का इस्तेमाल कारपोरेट कंपनियां भर्ती के लिए कर सकेंगी। प्रदेश के श्रम मंत्री अनादि साहू ने बताया कि किसी भी राज्य […]
बाजार ने खाए फिर हिचकोले
सोमवार को भारी गोता लगाने के बाद मंगलवार को भी शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 252 अंक गिरकर गया, जबकि दोपहर तक इसमें गिरावट जारी रही और यह करीब 350 अंक लुढ़क कर 16, 000 के स्तर से नीचे आ गया। […]
मंदी से लौटा नो वैकेंसी का दौर!
अर्थव्यवस्था में आ रही मंदी का असर उद्योग जगत पर भी नहीं, बल्कि स्नातक छात्रों पर भी पड़ रहा है। स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर कॉलेजों से निकलने वाले छात्रों को नौकरी तलाशने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात का खुलासा एक्सेंचर की ओर से दुनियाभर कराए गए स्नातकों के […]
टायर से मिली ड्रैगन को रफ्तार
महंगाई की मार झेलती भारतीय टायर निर्माता कंपनियों को इस क्षेत्र में भी अब चीनी कंपनियों से चुनौती मिल रही है। भारतीय टायर निर्माता कंपनियां प्राकृतिक रबड़, कच्चे तेल ओर कार्बन ब्लैक जैसे कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। चीन से आयात किए गए टायरों की संख्या का दोगुना हो जाना भारतीय कंपनियों […]
माया मेहरबान..तो गरीबों के नसीब में भी मकान
शहरी गरीबों पर मेहरबान माया सरकार ने हर साल एक लाख मकान बनाने का फैसला किया है। कांशीराम शहरी समग्र विकास योजना के तहत बनाए जाने वाले यह मकान प्रदेश के सभी 71 जिलों में बनाए जाएंगे। छोटी आबादी वाले जिलों में इसी साल एक हजार और बड़े जिलों में 1500 मकान बनाने का लक्ष्य […]
टाटा मोटर्स पर मूडीज के ब्रेक
जगुआर और लैंडरोवर जैसे नामी कार ब्रांडों के अधिग्रहण का काम पूरा किए टाटा मोटर्स को अभी एक दिन भी नहीं बीता था कि कंपनियों की साख तय करने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने उसे करारा झटका दे दिया। कंपनी ने टाटा मोटर्स की कॉर्पोरेट फैमिली रेटिंग बीए 1 से घटाकर बीए […]
