एनर्जी में पैसा लगा रहे हैं पीई फंड
ज्यादा से ज्यादा प्राइवेट इक्विटी फंड अब तेजी से बढ़ रहे एनर्जी सेक्टर में पैसा लगा रहे हैं। इस साल के पहले पांच महीनों में पीई फंडों ने इस सेक्टर में कुल 99 करोड़ डॉलर का निवेश किया है जबकि पिछले साल इस अवधि में पीई फंडों ने इस सेक्टर में कुल 4.5 करोड़ डॉलर […]
नहीं थम रहा बिकवाली का तूफान निफ्टी 4200 से नीचे बंद हुआ
शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार पांचवे दिन भी बिकवाली का भारी दबाव बना रहा। यह दबाव विदेशी निवेशकों का ज्यादा रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही इस साल का नया निचला स्तर छू लिया और निफ्टी 4200 से नीचे आकर बंद हुआ, सेंसेक्स भी 14000 के अहम स्तर से नीचे चला गया था […]
छोटी इकाइयों का अपना लेदर पार्क
कोलकाता के बेलाघाट इलाके की छोटी चमड़ा इकाइयों को नए जगह पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है। इस इलाके में चमड़े के दस्ताने का 270 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार पिछले साल रहा है। पश्चिम बंगाल लघु उद्योग विकास निगम इसे एकीकृत औद्योगिक कॉम्प्लेक्स के तहत लाने की योजना बना रही […]
पेपर बॉक्स इकाइयां हड़ताल पर
हाल के कुछ समय से कीमतों में बेतहाशा तेजी की मार पंजाब की पेपर बॉक्स निर्माण इकाइयों पर पड़ने लगी है। कागज की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ 200 कागज बॉक्स निर्माण इकाइयां 23 जून और 24 जून पर हड़ताल पर रहीं। बॉक्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने आरोप लगाया कि […]
मुंबई में पहला स्काईवॉक शुरू
मुंबई की आम जनता को बढ़ते ट्रैफिक से राहत दिलाने के लिए बनाए जाने वाले 49 स्काईवॉक में से आज पहले स्काई वॉक का शुभारंभ मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख ने किया। 1300 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा यह स्काईवॉक कलानगर को बांद्रा से जोड़ता है। इसे बनाने में 13 करोड़ 63 लाख का खर्चा […]
चाबुक चलेगा, यह सोच बाजार कांपा
शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी नहीं थमा। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद शेयर बाजार में गिरावट शुरू हो गई। हालांकि दोपहर तक इसमें थोड़ा सुधार आया, लेकिन आरबीआई की ओर से महंगाई नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाने की आशंका से बिकवाली तेज […]
फिरोजाबाद में एक माह बाद फिर खनकेंगी चूड़ियां
विभिन्न मांगों को लेकर पिछले एक माह से चली आ रही ग्लास बेकर्स ऑर्गेनाइजेशन की हड़ताल खत्म हो गई है। अब जल्द ही फिरोजाबाद शहर की चूड़ी भट्ठियों में खनखनाहट की आवाज फिर सुनाई देने लगेगी। चूड़ी भट्ठियों के मालिक और डीलर्स के बीच एक समझौता के बाद यह निर्णय लिया गया।चूड़ी पकाई भट्ठी सेवा […]
उत्तर भारतीयों के साथ ही जा रही राज्य की रौनक
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में पिछले छह-सात महीनों से उत्तर भारतीयों के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलन का असर राज्य के उद्योग-धंधों पर पड़ा है। पूरे राज्य से 30 फीसदी से भी ज्यादा मजदूर अपने गांव वापस चले गए हैं। नतीजा, महाराष्ट्र का रियल एस्टेट, टेक्सटाइल उद्योग और विनिमार्ण से जुड़े काम समय पर नहीं […]
भरे हैं भंडार, पर फटक नहीं रहे खरीदार
महंगाई और मंदी की वजह से ठंडे पड़े बाजार ने तमाम कंपनियों को नई तरह की मुश्किल में डाल दिया है। मंदी की इस आहट को समझने में जो कंपनियां नाकाम रही थीं, उन्होंने अपने संयंत्रों में विनिर्माण का काम बदस्तूर जारी रखा और अब आलम यह है कि उनके गोदाम तैयार माल से अटे […]
होटल कंपनियों का बंटाधार
रियल एस्टेट क्षेत्र की कई दिग्गज कंपनियों पर मंदी की मार पड़ने से तकलीफ होटल कारोबार से जुड़ी कंपनियों को हो रही है। दरअसल रियल एस्टेट कंपनियों ने मंदी को देखते हुए होटल बनाने की परियोजनाओं से हाथ खींचना शुरू कर दिया है, जिसका प्रतिकूल असर होटल कंपनियों पर पड़ रहा है। मंदी का खामियाजा […]
