बुनियाद न हिलने से मिली थोड़ी राहत
किसी ने ठीक ही कहा है- आग बुझाने चले और हाथ जला बैठे। दरअसल, महंगाई रोकने की कवायद में सरकार ने उद्योग जगत पर तमाम बंदिशें लगा दी हैं। इसका असर औद्योगिक उत्पादन पर पड़ा। मार्च में देश के औद्योगिक उत्पादन में खासी गिरावट आई और इसमें केवल तीन प्रतिशत की वृध्दि दर दर्ज की […]
हर ‘तीर’ से बचाव में चिदंबरम ने सामने की ‘शब्द ढाल’
महंगाई के चक्रव्यूह में घिरते जा रहे वित्त मंत्री पी. चिदंबरम आखिरकार खामोश नहीं रह सके। क्या स्टील, सीमेंट और क्या कच्चा तेल-रुपया, गुरुवार को उन्होंने हर उस मसले पर बेबाकी से अपने बचाव की कोशिश की, जिसको लेकर समूची सरकार चंद महीनों से माथापच्ची करने में जुटी हुई है। इस बेबाक बयानी में कहीं […]
महंगाई की घंटी से टूटेगा लखटकिया का ख्वाब!
महंगाई की मार टाटा की लखटकिया कार नैनो पर भी पड़ सकती है। कच्चे माल की बढ़ती कीमतों में बढ़ोतरी से चिंतित ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनियां टाटा मोटर्स से उत्पादों के दाम बढ़ाने को कहने का मन बना रहे हैं। दरअसल, ये कंपनियां ही नैनो कार के लिए पार्ट्स मुहैया कराएंगी। ऐसे में नैनो की […]
शेयर बाजार में लौटी रौनक
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का भारी लिवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। पूंजीगत सामान, तेल एवं गैस तथा रीयल्टी खंड के शेयरों में तेजी की वजह से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 375.19 अंक की मजबूती के साथ 17,353.54 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 103.50 […]
कारोबार के लिए डिश टीवी सैटेलाइट पर सवार
डायरेक्ट टु होम (डीटीएच) प्रसारण सेवा के मैदान में नए खिलाड़ियों की आमद का ऐलान होने के साथ ही पुराने दिग्गजों में खलबली मच गई है। संभावनाओं से भरे इस बाजार में पिछड़ने को कोई भी तैयार नहीं है। एस्सेल समूह की इस क्षेत्र की कंपनी डिश टीवी तो अपने चैनलों की क्षमता बढ़ाने के […]
लाफार्ज से कमाकर एलऐंडटी करेगी विस्तार
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) ने फ्रांस की कंपनी लाफार्ज एसए को अपना कंक्रीट आरएमसी कारोबार बेचने से मिलने वाली रकम खर्च करने की योजना भी बना ली है। इससे मिलने वाली अपने कंक्रीट कारोबार की बिक्री से प्राप्त तकरीबन 1400 करोड़ रुपये की राशि को अपने निर्माण एवं मशीनरी […]
बनाएगी ओमान में सबमर्सिबल रिग
लार्सन ऐंड टुब्रो ओमान में अपने कारोबार को रफ्तार देने के लिए जल्द ही रिग्स, सेमी-सबमर्सिबल्स, एफपीएसओ (फ्लोटिंग प्रोडक्शन ऐंड स्टोरेज ऑफलोडिंग वैसल्स) बनाएगी। कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य के वेंकटरमन ने बताया, ‘हमारी योजना ओमान के अपने केन्द्र में समुद्र से दूर के क्षेत्र के लिए जैक-अप रिग्स, 600 फुट से भी अधिक […]
भारत में विदेशी कंपनियों में सबसे ज्यादा मुनाफा कमा रही है होंडा
होंडा सिएल कार्स इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी मसाहिरो ताकेदगावा ने हाल ही में कंपनी की लोकप्रिय कार एकॉर्ड की आठवीं पीढ़ी का मॉडल बाजार में उतारा है। वह भारत में अपनी कंपनी का भविष्य बेहद उज्ज्वल मानते हैं। भारतीय बाजार के लिए हाइब्रिड कार, छोटी कार बनाने समेत कंपनी की भावी योजनाओं के […]
सहयोगी कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है टाटा
टाटा समूह ने विदेशों में सक्रिय अपनी सहयोगी कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बनाई है। समूह अपनी आधा दर्जन कंपनियों का मूल्य बढ़ाने और उन्हें विदेशों में अधिग्रहण की किसी भी कोशिश से बचाने के लिए इन कंपनियों में प्रमोटरों की हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। अधिकारियों का कहना है कि समूह की विभिन्न कंपनियां […]
आम उत्पादों में एमवे ने किया प्रवेश
लगभग 10 वर्षों से प्रीमियम ब्रांडों के साथ जुड़ने के बाद अब देश की प्रमुख रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी एमवे इंडिया ने घोषणा की कि अब वह अपने पांच नए उत्पादों की लॉन्च के साथ कम कीमत वाले आम उत्पादों के बड़े बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी के […]
