जिंदल स्टील की पटरी पर दौड़ सकती है भारतीय रेल
जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) को आखिरकार भारतीय रेल के रूप में भविष्य में खरीदार की उम्मीद हो गई है। दरअसल कंपनी अपने रायगढ़ संयंत्र में पिछले पांच वर्षों से रेल स्टील का उत्पादन कर रही है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक ए के मुखर्जी का कहना है,’ लखनऊ की रिसर्च डिजाइन ऐंड स्टैंडड्र्स ऑर्गेनाइजेशन […]
ईडीएस 2008 के अंत तक करेगा अपनी क्षमताओं में विस्तार
ईडीएस समूह की कंपनी एमफेसिस ने चेन्नई में कंपनी के विस्तार की योजना के तहत साल 2008 के अंत तक लगभग 3600 नियुक्तियां और करने की योजना बना रही है। कंपनी की योजना क्षमता और योग्यता दोनों ही क्षेत्रों में विस्तार करने की है। हाल ही में कंपनी ने एमफेसिस और ईडीएस के लिए इंजीनियरिंग, […]
टोरेंट का शुध्द मुनाफा बढ़ा
टोरेंट पावर लिमिटेड का 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही में शुध्द लाभ पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 13.7 प्रतिशत बढ़कर 50.4 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही के लिए कंपनी का कुल राजस्व पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले में 22.1 प्रतिशत बढ़कर 948.3 करोड़ रुपये रहा। 31 मार्च को समाप्त हुए […]
खाद्य तेल के आयात में उछाल
चालू खाद्य तेल वर्ष (नवंबर-अक्टूबर) में देश का खाद्य तेल आयात में 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इस दौरान कुल 22.22 लाख टन खाद्य तेल का आयात किया गया। पिछले साल (2006-07) की इसी अवधि में कुल 17.07 लाख टन खाद्य तेल का आयात हुआ था। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स असोसिएशन की जारी विज्ञप्ति […]
फिर बदला तेल की मांग का ओपेक का अनुमान
तेल निर्यात करने वाले देशों के संगठन (ओपेक) ने तीन महीनों में दूसरी बार वैश्विक स्तर पर तेल की मांग को लेकर अनुमान लगाया है। इन देशों ने पहले अनुमान में बदलाव इसलिए किया है क्योंकि तेल उत्पादक देशों को भारी कच्चा तेल बेचने में दिक्कत पेश आ रही है। गौरतलब है कि दुनिया की […]
जारी है कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
एशियाई बाजार में तेल की कीमत में कमी गुरुवार को भी जारी रही। इसकी वजह अमेरिका के कच्चे तेल के भंडार में अपेक्षानुरूप वृद्धि न हो पाना रही। न्यू यॉर्क के मुख्य तेल वायदा बाजार में जून डिलीवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड ऑयल के भाव में 47 सेंट की कमी आयी और यह 123.75 […]
क्षेत्रीय एक्सचेंज में गुड़ वायदा की मिठास
जिंस कारोबार को नियंत्रित करने वाले वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) ने 4 क्षेत्रीय एक्सचेंजों में गुड़, सरसों, नारियल और नारियल तेल के वायदा कारोबार को इजाजत दी है। एफएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिल्ली की राजधानी ऑयल ऐंड ऑयलसीड्स एक्सचेंज (आरओओई), मेरठ की मेरठ एग्रो कमोडिटी एक्सचेंज (एमएसीए) को अनुमति दी गई है […]
फिर अपर सर्किट के लपेटे में काली मिर्च
डॉलर में आई मजबूती और सट्टेबाजी के चलते वायदा बाजार में आज काली मिर्च की कीमतों में और तेजी का रुख रहा। नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में काली मिर्च की कीमतों ने गुरुवार को 2.36 फीसदी के अपर सर्किट को छू लिया। दोपहर 1 बजे मई के वायदा कारोबार के लिए काली मिर्च […]
ज्यादा जूट की खरीद करेगा जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
कच्चे जूट की खरीद करने वाली सरकारी एजेंसी भारतीय जूट निगम (जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, जेसीआई) जूट उत्पादन के मौजूदा साल (जुलाई से जून) में तकरीबन 1.4 लाख टन जूट की खरीद कर सकता है। पिछले साल निगम ने करीब 80 हजार टन कच्चा जूट खरीदा था। इनमें से हुई ज्यादातर खरीद व्यावसायिक थी पर […]
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए मुफीद नहीं आलू
उत्तर प्रदेश के किसान देश के आलू उत्पादन का तकरीबन 40 फीसदी उपजाते हैं। लेकिन यहां का आलू खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों के काम का नहीं है। बताया जाता है कि यहां के आलू में 80 फीसदी पानी होता है। इस साल प्रदेश में 1.3 करोड़ टन आलू की पैदावार हुई है। इस साल के आखिर […]
