पंजाब में स्वतंत्र सलाहकार रखेंगे सरकारी परियोजनाओं पर नजर
निवेश और जांच जैसे क्षेत्रों में सरकारी फैसलों में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए पंजाब सरकार ने बाहर से आडिट कराने का फैसला किया है। इसके लिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाले स्वतंत्र सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पंजाब ढांचागत विकास बोर्ड ने 22 एजेंसियों के एक पैनल का चुनाव किया है। बोर्ड इस […]
सरकारी दफ्तरों में सीएफएल बल्ब
राज्य के सरकारी कार्यालयों, निगम और बोर्ड में लगे इनकांडिसेंट बल्बों को कॉम्पेक्ट फ्लोरोसेंट लाइटिंग (सीएफएल) बल्बों से बदला जाएगा। ऐसा करके छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी कार्यालयों में उपयोग होने वाली बिजली की खपत कम होगी। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि राज्य के सार्वजनिक प्रंबधन विभाग ने सरकारी कार्यालयों, निगमों […]
वी मार्ट पंजाब में खोलेगी 12 स्टोर
दिल्ली स्थित वी मार्ट प्रा लिमिटेड चालू वित्त वर्ष के दौरान पंजाब में 11-12 नए खुदरा स्टोल खोलने की योजना बना रही है। कंपनी इस दौरान देश भर में 24 नए स्टोर खोलेगी। इस विस्तार योजना के बाद कंपनी के स्टोर्स की संख्या 22 से बढ़कर 26 हो जाएगी।वी मार्ट के ब्रांड प्रमुख रिचर्ड अरोड़ा […]
राजस्थान और हरियाणा में बस समझौता
हरियाणा परिवहन विभाग और राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम ने दोनों राज्यों के बीच एक आपसी परिवहन समझौता किया है जिसके तहत हरियाणा रोड़वेज की बसें राजस्थान के 405 रूटों पर चलेंगी। इन रूटों के दायरे में 1,22,796 किलोमीटर लंबी सड़क आएंगी। इस फैसले के बारे में हरियाणा के परिवहन मंत्री मंगे राम गुप्ता ने […]
सीखिए ऑनलाइन ग्राहकों को रिझाना
उत्तर प्रदेश से निर्यात को प्रोत्साहन देने और स्थानीय विनिर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन ब्यूरो के साथ मिलकर एक दिवसीय कार्यशाला की आयोजन कर रहा है। इस कार्यशाला के दौरान लखनऊ स्थित भारतीय उद्योग संघ (आईआईए) में कारोबारियों को बताया जाएगा […]
चिदंबरम ने चलाए टैक्स के ढेरों तीर
महंगाई वध के लिए भारत सरकार के वित्तीय सेनापति यानी वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को अपने तरकश से कई तीर छोड़े। लोकसभा में वित्त विधेयक पर तीन दिन की चर्चा के बाद कहीं टैक्स लगाने और कहीं टैक्स छूट देने के चिदंबरम के इन तीरों को लेकर कोई आरोप लगने से पहले ही […]
रिजर्व बैंक ने फिर छोड़ा सीआरआर अस्त्र
भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखते हुए हाल ही में बढ़ाए गए नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) को मंगलवार को 0.25 फीसदी और बढ़ा दिया। हालांकि ब्याज दरों की बढ़ोतरी को लेकर छाए आशंकाओं के बादल को छांटते हुए केंद्रीय बैंक ने प्रमुख अल्पकालिक ऋण, उधारी दरों तथा बैंक दर […]
खुश शेयर बाजार बोला-विजयी भव
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरें अपरिवर्तित रखने और अर्थव्यवस्था की विकास दर करीब 8 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर करने का असर बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर भी दिखा। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 362.50 अंकों की उछाल के साथ 17,378.46 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी […]
ज़िल्ले इलाही का जलवा काम आया
‘जोधा अकबर’ और ‘रेस’ की सफलता से उत्साहित प्रोडक्शन हाउस यूटीवी सॉफ्टवेयर ने फिल्म व्यवसाय में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश का इरादा किया है। इसमें से बड़ी रकम यूटीवी की ओर से बनाई जाने वाली 18 फिल्मों पर खर्च की जाएगी, जबकि कुछ राशि वीडियो लाइब्रेरी के निर्माण और हालिया लॉन्च तीन मूवी चैनलों- […]
कोई नहीं सुन रहा भारत की : मनमोहन
दुनियाभर में चल रहे ऊर्जा, खाद्य एवं वित्तीय आदि संकटों के प्रति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक ध्यान नहीं दिए जाने से निराश प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि इस तरह के मुद्दों को सुलझाने में भारत की आवाज भी सुननी होगी। वे यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे […]
