गेहूं किसानों को लगी सरकारी नजर
देश में सबसे बढ़िया गेहूं की किस्म पैदा करने वाले किसानों की किस्मत में राज्य सरकार अड़चन बन गई है। देश भर में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार ने ज्यादा अक्लमंदी दिखाते हुए राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 100 रुपये बोनस की घोषणा की है। […]
और तेज हुई कच्चे तेल की धार
भारतीय रिफाइनरी केलिए कच्चे तेल का बास्केट प्राइस सोमवार को एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। सोमवार को यह 104.63 डॉलर प्रति बैरल के रेकॉर्ड पर पहुंच गया। वैसे मंगलवार को न्यू यॉर्क मकर्ेंटाइल एक्सचेंज में मई डिलिवरी वाला कच्चे तेल का वायदा 113.66 डॉलर के रेकॉर्ड पर पहुंच गया। भारतीय बास्केट प्राइस के मामले […]
घट गई टीएमटी सरिया की कीमत
कीमतों पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले कदम उठाने जाने की अटकलों के चलते खरीदार बाजार से दूर हैं और इस वजह से लोहे के लंबे प्रॉडक्ट की कीमत में करीब 3000 रुपये प्रति टन की गिरावट आई है। अप्रैल महीने की शुरुआत में टीएमटी बार की कीमत 47 हजार रुपये प्रति टन […]
कच्चे माल की कीमतों ने किया स्टील कंपनियों की नाक में दम
स्टील बनाने में महत्वपूर्ण कच्चे माल के रूप में काम में आने वाले स्पंज आयरन के दामों में पिछले पंद्रह दिनों में 9 फीसदी की कमी आई है। इसके बावजूद भी 1 मार्च के बाद से इसकी कीमतों मे 24 फीसदी की बढोतरी आई है। कई अन्य कच्चे पदार्थों के साथ-साथ स्पंज आयरन की कीमतों […]
‘महंगाई रोकने के लिए लगाया है सीमेंट निर्यात पर प्रतिबंध’
डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रोमोशन ( डीआईपीपी ) के सचिव अजय शंकर का कहना है कि सरकार ने बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए सीमेंट के निर्यात पर रोक लगाई गई है। सरकार की पहली प्राथमिकता घरेलू मांग को पूरा करना है। शंकर का कहना है कि सरकार सीमेंट की कीमतों में […]
सेंसेक्स मेल की चाल हुई सुस्त
बंबई स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स (बीएसई-30) की सभी कंपनियों का प्रदर्शन तीसरी तिमाही की अपेक्षा चौथी तिमाही में कुछ सुस्त पड़ सकता है। सिटी ग्रुप के विश्लेषकों के मुताबिक, बीएसई-30 में गैर-तेल कंपनियों का राजस्व वृद्धि दर 16 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि प्रभुदास लीलाधर के विश्लेषकों के मुताबिक, कंपनियों की वृद्धि दर 22.9 फीसदी […]
…और एफएमसीजी एक्सप्रेस थमने लगी
चार ब्रोकरेज कंपनियों-मोतीलाल ओसवाल, सीएलएसए, प्रभुदास लीलाधर और शेयरखान रिसर्च के मुताबिक, वर्ष 2007-08 की अंतिम तिमाही में एफएमसीजी कंपनियों की मुनाफा वृद्धि दर 15-20 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है। गौरतलब है कि कमोडिटी की कीमतों में आई बेतहाशा तेजी और आपूर्ति में कमी के कारण एफएमसीजी कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ गई […]
कंपनी-कमोडिटी निशाने पर
महंगाई की मार से बेचैन सरकार की ओर से कीमतों पर अंकुश लगाने के मकसद से कई कदम उठाए गए हैं। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और फारवर्ड मार्केट कमीशन भी कुछ कठोर मौद्रिक उपाय अपनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके तहत आरबीआई कंपनियों […]
महंगाई ने पूरी की बरसों की मुराद
तमाम कोशिशों के बावजूद भी घरेलू वनस्पति उद्योग के लिए जो काम अब तक नहीं हो सका, वह इस महंगाई की वजह से संभव हो गया है। पिछले दिनों सरकार ने वनस्पति तेल उद्योग में कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल हो रहे कच्चे पाम ऑयल पर लगने वाले 45 फीसदी सीमाशुल्क को पूरी तरह […]
मंदी का ऐसा हुआ असर, मकान के साथ ‘मुफ्त’ का ऑफर
बेंगलुरु की प्रॉपर्टी कंपनी ऑरेंज प्रॉपर्टीज सिलिकन सिटी में 1500 वर्गफीट का मकान खरीदने पर मारुति एसएक्स4 मुफ्त में देने की बात कर रही है। कंपनी की ओर से इस तरह का ऑफर पहली बार नहीं दिया जा रहा है, बल्कि इससे कुछ समय पहले भी कंपनी बेंगलुरु के मैगनोलिया ब्रोक्सविले परियोजना में बंगला बुक […]
