ओएनडीसी में बैंकों की दिलचस्पी
खरीदारों और विक्रेताओं के लिए एक स्वदेशी नेटवर्क बनाकर ऑनलाइन खरीद-फरोख्त को लोकतांत्रिक बनाने संबंधी केंद्र सरकार के प्रयास में बैंकिंग क्षेत्र की काफी दिलचस्पी दिख रही है। कई ऋणदाता इस नेटवर्क में हिस्सेदारी ले रहे हैं। भारतीय ऋणदाता भी इस नेटवर्क के साथ तालमेल बिठाने और अवसर सृजित करने के लिए खरीदार प्लेटफॉर्म स्थापित […]
सीट बेल्ट के लिए चलेगा अभियान
एक कार दुघर्टना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मृत्यु के बाद यात्रा के दौरान सीट बेल्ट बांधने पर जोर दिया जा रहा है। कार में सफर के दौरान सीट बेल्ट बांधने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वाहन डीलर जल्द ही देश भर में अभियान चलाने की तैयारी […]
जेएसडब्ल्यू पेंट्स का विवाद सुलझा
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू पेंट्स की उस याचिका का निपटारा कर दिया है जिसमें कहा गया कि एशियन पेंट्स ने डेकोरेटिव पेंट्स सेगमेंट में उसके प्रवेश को रोक दिया था। आयोग ने 8 सितंबर को अपने आदेश में कहा, ‘आयोग का मानना है कि शेष राशि जेएसडब्ल्यू पेंट्स को नहीं मिली है। एशियन […]
पीएलआई से मिली पहली रकम
सरकार ने सभी क्षेत्रों के लिए अपनी उत्पादन-केंद्रित रियायत (पीएलआई) योजना के तहत पहले वितरण को मंजूरी दे दी है और दिल्ली की कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर 2021 के लिए करीब 52 करोड़ रुपये के आवंटन को स्वीकृति दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण सेवा कंपनी (ईएमएस) डिक्सन टेक्नोलॉजीज के लिए यह पूंजी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा वितरण […]
इक्विटी म्युचुअल फंडों में 10 महीने में सबसे कम निवेश
इक्विटी केंद्रित म्युचुअल फंड (एमएफ) योजनाओं में शुद्ध निवेश अगस्त में 6,120 करोड़ रुपये रहा, जो जुलाई के निवेश से 31 फीसदी कम है। अक्टूबर, 2021 के बाद यह महीने में सबसे कम निवेश है और साल के पहले आठ महीनों की औसत मासिक आवक का महज एक-तिहाई है। मार्च में सबसे ज्यादा 28,463 करोड़ […]
टाटा समूह विस्ट्रॉन संग बनाएगा आईफोन!
खबर है कि टाटा समूह ने देश में आईफोन बनाने के लिए संयुक्त उपक्रम स्थापित करने की खातिर ताइवान की ओईएम कंपनी विस्ट्रॉन के साथ बातचीत शुरू कर दी है। ब्लूमबर्ग की एक खबर के मुताबिक टाटा समूह विस्ट्रॉन की भारतीय कंपनी में हिस्सेदारी खरीद सकता है। विस्ट्रॉन की भारतीय इकाई का पहले ही यहां […]
50 लाख टन घटेगा चावल का उत्पादन!
देश के चार राज्यों में सूखा पड़ने और अन्य राज्यों में दूसरी फसलों की ज्यादा बोआई होने से इस खरीफ सीजन में देश का चावल उत्पादन 40 से 50 लाख टन घट सकता है। देर शाम आधिकारिक बयान में कहा गया कि चावल का उत्पादन 60 से 70 लाख टन घटने का अनुमान लगाया गया था […]
गैर-कानूनी ऋण ऐप पर नकेल !
कर्ज देने वाले अवैध ऐप (ऋण ऐप) पर सख्ती दिखाते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ऐसे कानूनी तौर पर सही यानी वैध ऐप की एक सूची तैयार करने जा रहा है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय पक्का करेगा कि ऐप स्टोर पर ऐसे असली और भरोसेमंद ऐप ही रहें। यह फैसला वित्त मंत्री […]
प्रत्यक्ष कर संग्रह में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी
व्यक्तिगत आयकर सहित प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में आठ सितंबर तक 35.46 प्रतिशत बढ़कर 6.48 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। कर संग्रह में जोरदार बढ़ोतरी से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में तेजी है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 13.5 प्रतिशत रही। आयकर […]
संसद में क्रिप्टोकरेंसी पर कानून लाए जाने को लेकर कोई हस्तक्षेप नहीं: उच्चतम न्यायालय
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह सरकार को क्रिप्टोकरेंसी के बारे में संसद में कोई कानून लाने से नहीं रोक सकता है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने एक निजी कंपनी की तरफ से दायर याचिका को ‘गलत सोच वाला’ बताते हुए खारिज कर दिया है। इस याचिका […]
