डेलिवरी 75,000 अस्थायी रोजगार सृजित करेगी
लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता डेलिवरी ने कहा कि उसने अगले 6 सप्ताह के दौरान देश भर में 75,000 से अधिक अस्थायी सृजित करने की योजना बनाई है। कंपनी अपने गेटवे, वेयरहाउस और दूरदराज के डिलिवरी केंद्रों में 10,000 से अधिक ऑफ-रोल कर्मचारियों को नियुक्त करेगी। डेलिवरी अपने लास्ट-माइल एजेंट (एलएमए) कार्यक्रम के तहत 50,000 लास्ट-माइल एजेंटों […]
त्वचा दवा का बाजार भुनाने की होड़
तेजी से बढ़ता कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी क्षेत्र टॉरंट फार्मास्युटिकल्स जैसी बड़ी औषधि कंपनियों को आकर्षित कर रहा है। कंपनी इस श्रेणी में एक बड़ा अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है। खबरों के अनुसार, टॉरंट फार्मा क्यूरेशियो हेल्थकेयर का अधिग्रहण करने के लिए तैयार है जो करीब 2,100 करोड़ रुपये के स्किनकेयर उत्पाद बनाती है। करीब […]
कोविड-पूर्व वेतन बहाल करेगी एयर इंडिया
एयर इंडिया अपने सभी कर्मचारियों को कोविड-पूर्व वेतन बहाल करेगी। विमानन कंपनी के सीएमडी विल्सन कैंपबेल ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी 1 सितंबर से अपने चालक दल के सदस्यों के लिए लेओवर भत्ते और भोजन व्यवस्था में भी बदलाव करेगी। एयर इंडिया और अन्य भारतीय विमानन कंपनियां कोविड-19 वैश्विक महामारी […]
इंडिगो को क्षमता वृद्धि का भरोसा
इंडिगो के बेड़े का विस्तार लक्ष्य के अनुरूप किया जाएगा और वित्त वर्ष 2023 के लिए क्षमता वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला समस्याओं के बावजूद कोविड-पूर्व समय के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक रहेगी। आपूर्ति श्रृंखला समस्याओं की वजह से विमानों, इंजनों, सीटों और अन्य कलपुर्जों की डिलिवरी में विलंब हुआ है। इंडिगो को निर्माता प्रैट ऐंड व्हिटनी […]
सीसीआई जांच पर असर नहीं
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि व्हाट्सऐप-फेसबुक निजता नीति मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा शुरू की गई जांच सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित सुनवाई के परिणामों से प्रभावित नहीं होगी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘व्हाट्सऐप 2021 पॉलिसी’ का समर्थन किए जाने की स्थिति में निश्चित तौर पर सीसीआई इस सवाल को उठा सकता […]
धान का रकबा पिछले साल से अब करीब 6 फीसदी ही कम
पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश के कुछ रफ्तार पकड़ने से धान का रकबा 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले अब केवल 5.99 फीसदी कम रह गया है। यह पिछले सप्ताह 8.25 फीसदी कम था। इससे उत्पादन में बड़ी गिरावट की चिंता कुछ कम हुई है। बाजार के […]
मुफ्त के वादे करने वाले बजट में इसका इंतजाम करें
‘मुफ्तखोरी’ की बहस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि अगर चुनावों के दौरान राजनीतिक दल इस उम्मीद में लोगों से वादे करते हैं कि वे इसके बदले उन्हें फायदा पहुंचाएंगे तो ये वादे विधानसभाओं में पारित बजट प्रावधानों के जरिये पूरे होने चाहिए। वित्त मंत्री ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, […]
बैंकिंग तंत्र में घट रही अतिरिक्त नकदी
बैंकों के पास हाल तक खासी नकदी देखी जा रही थी, लेकिन विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप और कर्ज की मांग में तेजी के कारण अगस्त में बैंकिंग तंत्र में अधिशेष नकदी या तरलता में काफी कमी आई है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में बैंक रोजाना औसतन 1.88 […]
एस्सार की संपत्तियां लेगी आर्सेलर
पिछले चार साल से अदालत में और उससे बाहर लड़ाई लड़ रहे रुइया और मित्तल के बीच आखिर सुलह हो ही गई। आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उपक्रम आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) ने आज ऐलान किया कि उसने भारत में एस्सार समूह की बंदरगाह, बिजली संयंत्र तथा अन्य लॉजिटिक्स एवं बुनियादी ढांचा […]
आईआरसीटीसी ने ग्राहकों के डेटा बेचने की योजना को लिया वापस
रेलवे में खानपान और टिकट सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी आईआरसीटीसी ने अपने यात्री और माल ढुलाई ग्राहकों के डेटा को बेचने की योजना पर रोक लगा दी है। अपने ग्राहकों की गोपनीयता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति को बताया कि […]
