इस साल निजी पूंजीगत खर्च बढ़ने के आसार
भले ही निजी क्षेत्र का पूंजीगत खर्च आगामी तिमाहियों में बढ़ने की संभावना है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा कराए गए ताजा अध्ययन से पता चला है कि वित्त वर्ष 2022 में पूंजीगत खर्च के लिए भारतीय कंपनियों द्वारा परियोजना संबंधित ऋण मांग पिछले वर्षों की तरह नहीं बढ़ी। भले ही 1.43 लाख करोड़ […]
नवीन जिंदल समूह का एल्युमीनियम पर जोर
नवीन जिंदल समूह एल्युमीनियम क्षेत्र में अवसर तलाश रहा है, लेकिन उसकी योजनाएं तीन बड़ी कंपनियों के दबदबे वाले इस व्यवसाय में बॉक्साइट खदान हासिल करने पर निर्भर करेंगी। समूह बॉक्साइट से लेकर एल्युमिना और एल्युमीनियम खंड की समेकित एवं मजबूत कंपनी बनना चाहता है। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापे जाने के अनुरोध के […]
गूगल के खिलाफ सुनवाई इस सप्ताह
गूगल भुगतान नीति मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) जांच जल्द ही निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकती है, क्योंकि एंट्रीट्रस्ट नियामक प्ले स्टोर डेवलपरों के लिए कंपनी की विवादास्पद नीति को लेकर आरोपों पर इस सप्ताह सुनवाई शुरू करने को तैयार है। चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय सीसीआई समिति इस सप्ताह […]
माइक्रोलैब्स ने कहा दिशानिर्देश में शामिल थी डोलो
लोकप्रिय पैरासिटामोल ब्रांड डोलो बनाने वाली बेंगलूरु की कंपनी माइक्रो लैब्स ने कहा है कि 650 एमजी (मिलीग्राम) पैरासिटामोल दवा कोविड-19 के उपचार के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी राष्ट्रीय उपचार दिशानिर्देश का हिस्सा थी।इस प्रकार यह डॉक्टरों के बीच लोकप्रिय दवा बन गई। कंपनी ने कहा कि डोलो की कुल सालाना बिक्री […]
पहले की तरह व्यापार घाटा नहीं पाट पा रहीं आईटी कंपनियां
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाओं का देश से सबसे अधिक निर्यात होता है और इससे भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी आती है। मगर देश के तेजी से बढ़ते व्यापार घाटे और चालू खाते के घाटे की भरपाई करने की उद्योग की क्षमता लगातार घट रही है। इस साल जुलाई में आईटी सेवाओं के शुद्ध निर्यात […]
चीनी फोन कंपनियों को बढ़ाना होगा भारत से निर्यात
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मोबाइल फोन बनाने वाली चीनी कंपनियों को भारत से निर्यात बढ़ाने का निर्देश दिया है। उनसे मूल्य संवर्द्धन बढ़ाने के लिए देश में अपनी आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिए भी कहा गया है। सूत्रों के अनुसार ओपो जैसी कुछ कंपनियां पहले ही इसकी योजना बना रही हैं। मंत्रालय […]
ब्याज दर के डर से लुढ़का बाजार
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में तेज इजाफा किए जाने और वैश्विक वृद्धि पर इसका असर पड़ने की आशंका से बेंचमार्क सूचकांकों में आज दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट आ गई। इस साल जून में खासे नीचे पहुंचने के बाद 17 फीसदी चढ़े बाजार में मुनाफावसूली के कारण भी गिरावट तेज हुई है। बेंचमार्क […]
खतरनाक सामान की ढुलाई करने वाले वाहन में ट्रैकिंग मशीन लगाना अनिवार्य
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक और जोखिमपूर्ण सामान की ढुलाई करने वाले वाहनों के ठिकाने का पता लगाने के लिये ट्रैकिंग मशीन लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम एक सितंबर या उसके बाद विनिर्मित माल ढुलाई वाहनों पर लागू होगा। मंत्रालय के अनुसार यह […]
रुपया 79.84 प्रति डॉलर पर स्थिर
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 79.84 के भाव पर स्थिर रहा। वैश्विक बाजार में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच रुपया अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा […]
हिमाचल में साफ पेयजल की आपूर्ति के लिए 9.63 करोड़ डॉलर का कर्ज देगी एडीबी
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) हिमाचल प्रदेश में साफ पेयजल उपलब्ध कराने, जलापूर्ति में सुधार और स्वच्छता को लेकर 9.63 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। इसको लेकर एडीबी और भारत सरकार के बीच समझौता हुआ है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि एडीबी हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुधार और […]
