अगले दो साल में विमानन क्षेत्र में एक लाख और लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद: मंत्रालय
नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय विमानन क्षेत्र में अगले दो साल के दौरान एक लाख और लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। लोकसभा में सोमवार को पेश एक रिपोर्ट के अनुसार, विमानन मंत्रालय ने संसदीय समिति को बताया, ‘‘अनुमान बताते हैं कि विमानन और वैमानिकी विनिर्माण क्षेत्र में वर्तमान में […]
राज्यों के ऋण की लागत 0.11 प्रतिशत बढ़कर 7.84 प्रतिशत पर
राज्यों के ऋण की लागत सोमवार को हुई नीलामी में 0.11 प्रतिशत बढ़कर 7.84 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह राज्यों के ऋण की औसत लागत 0.17 प्रतिशत घटकर नौ सप्ताह के निचले स्तर 7.73 प्रतिशत पर आ गई थी। इक्रा रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि ताजा नीलामी राज्य विकास ऋण (एसडीएल) […]
हुंडई मोटर को उम्मीद, अगले साल समाप्त होगा सेमीकंडक्टर का संकट
वाहन कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (एचएमआई) को भरोसा है कि सेमीकंडक्टर के संकट से अगले साल निजात मिल जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने उम्मीद जताई है कि प्रतिस्पर्धा परिदृश्य पर एक स्पष्ट तस्वीर उभरकर सामने आएगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही। घरेलू बाजार में दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन विनिर्माता […]
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश जुलाई में 43 प्रतिशत घटा
बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड में जुलाई में 8,898 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने की तुलना में 43 प्रतिशत की तेज गिरावट को दर्शाता है। हालांकि, इन योजनाओं में सकारात्मक प्रवाह का यह लगातार 17वां महीना था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा […]
चालू खरीफ सीजन में धान का रकबा अबतक 13 प्रतिशत घटा
बारिश कम होने की वजह से धान की बोआई बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में चालू खरीफ सत्र में पांच अगस्त तक पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में धान बोआई का रकबा 13 प्रतिशत घट गया है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, धान का रकबा पांच अगस्त को 274.30 लाख […]
एनटीपीसी 12,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की लेगी मंजूरी
सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी 30 अगस्त को वार्षिक आमसभा (एजीएम) में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 12,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगेगी। एजीएम के नोटिस के अनुसार, निजी नियोजन के जरिये एक या अधिक किस्तों (12 किस्तों से अधिक नहीं) में जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग पूंजीगत […]
भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ जून तिमाही में पांच गुना बढा
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में पांच गुना से अधिक होकर 1,607 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एयरटेल ने शेयर बाजारों को सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 283.5 करोड़ रुपये था। कंपनी […]
दिल्ली में डरा रही है बढ़ती कोरोना संक्रमण दर
दिल्ली में कोरोना के मामले व संक्रमण दर तेजी से बढ रही है। सप्ताह भर से संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर बनी हुई और यह लगातार बढकर 15 फीसदी के करीब पहुंच गई है। बीते 5 दिनों से रोजाना 2,000 से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना […]
अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में मुनाफा घटा
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) का इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 16.86 फीसदी घटकर 1091.56 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 1,312.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की कुल आय 2022-23 की जून तिमाही में बढ़कर 5,099.25 […]
रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 79.64 प्रति डॉलर पर बंद
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 79.64 (अस्थायी) पर बंद हुआ। निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा कमजोर होने के बीच रुपया नीचे आया। बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी आने तथा घरेलू शेयर बाजार में […]
