लगातार बढ़ रहा है भारत का व्यापार घाटा
अगस्त महीने में भारत से विदेश जाने वाली शिपमेंट 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई, जो एक साल पहले की तुलना में 1.15 प्रतिशत कम है। इसकी प्रमुख वजह लंबा खिंच रहा रूस-यूक्रेन विवाद, बढ़ी महंगाई दर के रूप में वैश्विक व्यवधान और मंदी के डर से बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में ऑर्डर को मूर्त […]
माल ढुलाई राजस्व में 19 फीसदी की बढ़ोतरी
रिकॉर्ड बिजली की मांग को पूरा करने के लिए कोयले की आपूर्ति में वृद्धि के कारण अगस्त में रेलवे को माल ढुलाई से 12,926 करोड़ रुपये की आय हुई है। पिछले महीने राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने 1.19 करोड़ टन माल और कच्चा सामान की ढुलाई की, जिससे सालाना 7.9 फीसदी की वृद्धि, यहां तक बाढ़ और […]
इटली में बैठक करेंगे हरदीप पुरी
इटली के मिलान शहर में होने जा रहे सम्मेलन गैसटेक मिलान-2022 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 5-7 सितंबर के दौरान एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। सरकार ने आज यह जानकारी दी। गैसटेक विश्व का सबसे बड़ा सालाना सम्मेलन है। इसमें तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) को अबेटेड ब्रिज फ्यूल के रूप […]
5 महीने में चीन को निर्यात घटा
चीन में आर्थिक गतिविधियों में मंदी के कारण भारत का अपने उत्तरी पड़ोसी देश को निर्यात अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान 35 प्रतिशत घटकर 6.8 अरब डॉलर रह गया है, जबकि इस दौरान भारत का कुल निर्यात 17.1 प्रतिशत बढ़ा है। इस अवधि के दौरान चीन भारत का चौथा बड़ा निर्यात केंद्र रह गया है, जबकि […]
सुरक्षा पुष्ट पर कीमत चुस्त
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में इस्तेमाल होने वाले लीथियम आयन बैटरी के लिए अतिरिक्त आग सुरक्षा मानदंडों के कारण कीमतों में करीब 10 फीसदी इजाफा हो सकता है। कीमतों में इजाफा ऐसे समय में होने जा रहा है जब अगस्त में ई-स्कूटरों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर […]
ई-स्कूटरों के पंजीकरण में शानदार तेजी
इलेक्ट्रिक स्कूटरों (ई-स्कूटर) ने अगस्त में पंजीकरण में शानदार तेजी दर्ज की। जुलाई के मुकाबले अगस्त में इन वाहनों के पंजीकरण में 10 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2023 में मई के बाद से मासिक आधार पर मामूली गिरावट के बाद पंजीकरण में यह सुधार दर्ज किया गया है। वाहन […]
एनडीटीवी समूह को दशक का सर्वाधिक मुनाफा: रॉय
मीडिया कंपनी न्यू डेल्ही टेलीविजन (एनडीटीवी) ने समूह के स्तर पर वित्त वर्ष 2021-22 में एक दशक का सर्वाधिक समेकित मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के सह-चेयरपर्सन राधिका रॉय और प्रणय रॉय ने ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है। एनडीटीवी के संस्थापक प्रवर्तक रॉय ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी […]
रिलायंस की होगी लैंको अमरकंटक
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज कोयला आधारित बिजली परियोजना लैंको अमरकंटक पावर के अधिग्रहण की दौड़ में सबसे आगे है। रिलायंस इसके लिए 1,960 करोड़ रुपये अग्रिम नकदी की पेशकश कर रही है। अगर लेनदार इस पेशकश को स्वीकार करते हैं तो यह आईबीसी 2016 के तहत रिलायंस की तरफ से तीसरा बड़ा […]
मिस्त्री के निधन से उद्योग स्तब्ध
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन एवं शापूरजी पलोनजी ग्रुप के वारिस साइरस मिस्त्री की आज एक सड़क दुर्घटना में हुई अचानक मौत से उद्योग जगत स्तब्ध है। उनकी उम्र 54 वर्ष थी। मिस्त्री को जानने वाले लोगों ने उन्हें चमक-धमक से दूर रहने वाले, सज्जन, प्रतिभाशाली और गर्मजोशी से भरे व्यक्ति के रूप में याद […]
ईवी: अतिरिक्त सुरक्षा मानकों की समय सीमा व्यावहारिक नहीं
इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित बैटरी समेत सभी अतिरिक्त सुरक्षा संबंधी जरूरी मानकों को तत्काल प्रभाव से लागू नहीं किया जा सकता है। ईवी निर्माताओं का कहना है कि इसे केवल चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से ही लागू किया जा सकता है। भूतल परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना […]
