करदाताओं से संवाद के लिए हो डिजिटल व्यवस्था
उच्चतम न्यायालय (एससी) ने केंद्र सरकार और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद को निर्देश दिया है कि प्रत्यक्ष कर प्रशासन की तर्ज पर करदाताओं को जीएसटी अधिकारियों द्वारा भेजे गए सभी संवाद में डिजिटल व्यवस्था लागू करने के लिए राज्यों को परामर्श जारी किया जाए। अगर यह फैसला लागू किया जाता है तो प्रत्यक्ष […]
2022-23 सत्र के लिए गन्ने का एफआरपी 15 रुपये क्विंटल बढ़ा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज अक्टूबर से शुरू होने वाले 2022-23 चीनी सत्र के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 305 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इससे चीनी मिलों द्वारा कारोबार को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की मांग तेज […]
जुलाई में बढ़ी रेलवे की ढुलाई
लगातार 23वें महीने में भारतीय रेलवे ने माह विशेष की लोडिंग में वृद्धि दर्ज की है। जुलाई महीने में नैशनल ट्रांसपोर्टर ने 1221.4 लाख टन माल ढुलाई की है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 8.25 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि जून की तुलना में मात्रा के हिसाब से ढुलाई 30 लाख टन […]
आईपीईएफ और आरसेप तथा भारत की स्थिति
आईपीईएफ और आरसेप के उदाहरण से भारत की स्थिति पर अपनी राय रख रहे हैं जैमिनी भगवती भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के क्वाड समूह की शिखर बैठक टोक्यो में गत 24 मई को आयोजित की गई थी। इससे पहले अमेरिका ने हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे (आईपीईएफ) के रूप में एक समूह बनाने का सुझाव रखा […]
मॉनसून के कारण जुलाई में मनरेगा में काम की मांग घटी
देश के कुछ इलाकों में जुलाई महीने में भारी मॉनसूनी बारिश के कारण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम की मांग में करीब 35 प्रतिशत कमी आई है। जुलाई को सामान्यतया मनरेगा में काम की मांग के हिसाब से सुस्त महीना माना जाता है क्योंकि काम के स्थल भारी मॉनसूनी […]
पहली छमाही में भारत केंद्रित फंडों ने कुल 6अरब डॉलर का निवेश किया
घरेलू पीई/वीसी फंडों ने पहली छमाही के दौरान कुल सौदा मूल्य का 22.8 फीसदी निवेश किया। जनवरी से जून 2022 की अवधि में वेंचर कैपिटल फंडों, निजी इक्विटी फर्मों और भारत में मौजूद पारिवारिक कार्यालयों ने 6.3 अरब डॉलर का निवेश किया। वेंचर इंटेलिजेंस-इंडियन वेंचर ऐंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, यह […]
गेहूं के दाम पर काबू पाने के लिए सरकार कई कदमों पर कर सकती है विचार
गेहूं की कीमत में पिछले कुछ सप्ताह से बढ़ोतरी हो रही है। कारोबारियों और बाजार से जुड़े लोगों का मानना है कि दरें कम करने के लिए सरकार कई कदम उठाने को बाध्य हो सकती है। उनका कहना है कि इसमें अन्य विकल्पों के साथ आयात शुल्क में कमी करना भी शामिल है, जिससे दक्षिण […]
व्यापार असंतुलन
बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के प्रभाव को सीमित रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता होगी। विकसित देशों के केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए दरों में तेज इजाफा करने तथा वित्तीय हालात को तंग करने पर विवश हैं। जबकि इसी बीच महामारी के बाद मची उथलपुथल से निपटते हुए आर्थिक […]
जियो को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड से मिलेगी बढ़त
एडवांस्ड स्टैंडअलोन (एसए) 5जी नेटवर्क के संभावित उपयोग के संयोजन के साथ 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम हासिल करने संबंधी रिलायंस जियो के निर्णय को विश्लेषकों ने सराहा है। अधिकतर विश्लेषकों का कहना है कि जियो को अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बढ़त मिल सकती है और वह अगले स्तर पर छलांग लगा सकती है। हालांकि […]
उबर ने बेचा जोमैटो का पूरा हिस्सा
अमेरिका की प्रमुख राइड-हेलिंग कंपनी उबर ने बुधवार को घरेलू फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो में अपनी पूरी 7.78 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। इससे उबर को 3,088 करोड़ रुपये (39 करोड़ डॉलर) हासिल हुए। करीब एक दर्जन संस्थागत निवेशकों को कुल 61.2 करोड़ शेयरों की बिक्री 50.44 रुपये प्रति शेयर कीमत पर की गई। आंकड़ों से […]
