बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 22 फीसदी घटा
बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध मुनाफा जून में समाप्त पहली तिमाही को 22.08 फीसदी की गिरावट के साथ 561 करोड़ रुपये रहा। गैर-ब्याज आय घटने और फंसे कर्ज के लिए प्रावधान के बढ़ने से लाभ पर असर पड़ा। मुंबई की सार्वजनिक क्षेत्र की ऋणदाता ने पिछले वर्ष समान अवधि में 720 करोड़ रुपये का शुद्ध […]
बिजली उत्पादन के लिए कोयला आयात जरुरी नही.
केंद्र द्वारा सभी बिजली उत्पादकों को बिजली उत्पादन के लिए आयातित कोयले का ‘अनिवार्य रूप से’ मिश्रण करने का निर्देश देने के बाद केवल तीन महीने में ही अब यह निर्देश रद्द कर दिया गया है। अगर जरूरत पड़ती है, तो कोयला आयात करने का फैसला राज्यों पर छोड़ दिया गया है। यह कदम कई […]
व्यापक हुई बाजार की तेजी
बीएसई पर जिन शेयरों की ट्रेडिंग हुई उनमें चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात तीन महीने में पहली बार जुलाई में एक के पार निकल गया। पिछले महीने कुल 1,888 शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज हुई जबकि 1,662 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। इस महीने अभी तक 2,419 शेयर चढ़े हैं जबकि सिर्फ 1,288 में […]
महामारी से निपटने के लिए सीरम का नया संयंत्र
॰ मांजरी परिसर में 300,000 वर्ग फुट के महामारी संयंत्र पर काम चल रहा है ॰ प्लग-ऐंड-प्ले संयंत्र में सभी टीकों के प्रौद्योगिकी मंच होंगे ॰ पूनावाला ने सभी विश्व नेताओं और देशों को इस संयत्र की सेवाएं देने की पेशकश की है ॰ इस संयंत्र का पहला टीका एचपीवी का होगा ॰ इसके अलावा […]
डीजल और एटीएफ एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में हुई कटौती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में नरमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने डीजल और एटीएफ (जेट ईंधन) पर अप्रत्याशित लाभ कर या विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी है। हालांकि घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) पर शुल्क बढ़ा दिया है। बीती रात सरकार की तरफ से जारी किए गए […]
शेयरों में तेजी से भी नहीं बढ़ा नकद कारोबार
इक्विटी कैश सेगमेंट में कारोबार की मात्रा जुलाई में भी कमजोर बनी रही, भले ही मुख्य सूचकांकों में करीब 9 प्रतिशत की तेजी आई। इस बीच, वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) बाजार में कारोबार कुछ घट गया, लेकिन यह रिकॉर्ड स्तरों के आसपास बना रहा। जुलाई में कैश सेगमेंट के लिए औसत दैनिक कारोबार (एडीटीवी) 46,602 करोड़ […]
पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन से 20 फीसदी उछला जोमैटो
फूड एग्रीगेटर जोमैटो का शेयर आज बीएसई पर करीब 20 फीसदी चढ़कर 55.60 रुपये पर बंद हुआ क्योंकि कंपनी ने राजस्व में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है और शुद्ध नुकसान में कमी लाई है। शेयर की कीमत करीब दो घंटे तक अपर सर्किट पर रही और इसमें सिर्फ खरीदार ही नजर आए। वित्त वर्ष 23 […]
कर संग्रह बढ़ा, लेकिन सीमा एवं उत्पाद शुल्क में आई कमी
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सीमा एवं उत्पाद शुल्क से पिछले साल की समान अवधि की तुलना में खजाने में 10 प्रतिशत कम राजस्व आया है, जबकि कुल मिलाकर कर संग्रह बजट के अनुमान को पार कर गया है। कर संग्रह में बढ़ोतरी मुख्य रूप से प्रत्यक्ष कर और वस्तु सेवा कर (जीएसटी) […]
शहरी क्षेत्र में एफएमसीजी कारोबार सुधरा
नीलसनआईक्यू ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा है कि अप्रैल-जून तिमाही में डिब्बाबंद फूड्स, बेवरेजेज और साबुन, शैम्पू जैसे एफएमसीजी उत्पादों की खपत शहरी बाजारों में सुधरी, लेकिन ग्रामीण भारत में दबाव बना रहा, क्योंकि लोगों ने छोटे पैक की खरीदारी पर ज्यादा जोर दिया। कुल मिलाकर, बिक्री मार्च तिमाही के -4.1 प्रतिशत से […]
इस साल कम दाखिल हुए आयकर रिटर्न
हाल के वर्षों की तुलना में इस साल सबसे कम रिटर्न दाखिल हुए हैं। आकलन वर्ष (एवाई) 2022-23 में 31 जुलाई तक 583 लाख रिटर्न दाखिल किए गए हैं। यह इसके पहले के वर्ष (एवाई-22) में दाखिल 714 लाख रिटर्न की तुलना में बहुत कम है। यह इसके पहले के वर्षों की तुलना में भी […]
