कोगोस का हुआ पोर्टर का कारोबार
लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप कोगोस टेक्नोलॉजीज ने लॉजिस्टिक फर्म पोर्टर के एफएमसीजी कारोबार का अधिग्रहण किया है। पोर्टर शहरों के अंदर छोटे वाणिज्यिक वाहनों का परिचालन करने वाले असंगठित परिचालकों को संगठित करने वाला ऐप आधारित ऑनलाइन मंच है। पोर्टर ने इस अधिग्रहण सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं करते हुए कहा, ‘इस कदम का उद्देश्य कोगोस […]
महंगाई से खपत को लगा झटका
भारतीय बाजार में मूल्य के मोर्चे पर वृद्धि दिख रही है लेकिन वॉल्यूम (मात्रात्मक बिक्री) में गिरावट जारी है। यूनिलीवर के मुख्य कार्याधिकारी एलन जोप ने जून तिमाही के वित्तीय नतीजे की घोषणा के दौरान विश्लेषकों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई के कारण खपत में गिरावट […]
एलऐंडटी का शुद्ध लाभ बढ़ा
इंजीनियरिंग दिग्गज लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) का समेकित शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में करीब 45 प्रतिशत बढ़कर 1,702.07 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने मंगलवार को अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की। कंपनी ने इस अवधि में ब्लूमबर्ग द्वारा जताए गए 1,647 करोड़ रुपये के अनुमान से भी बेहतर मुनाफा दर्ज किया है। एक साल […]
बढ़ सकता है टाटा मोटर्स का घाटा
अप्रैल-जून तिमाही में यात्री वाहन दिग्गज टाटा मोटर्स का समेकित शुद्ध नुकसान बढ़कर 1,766.5 करोड़ रुपये रह सकता है, जो वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 1,033 करोड़ रुपये था। बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा पांच अनुमानों के औसत के आधार पर यह आकलन किया गया है। हालांकि सालाना आधार पर यह वित्त वर्ष 2022 की […]
चौहान ने संभाला एनएसई प्रमुख का पदभार
बीएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) के पद से मुक्त होने के अगले ही दिन आशिष कुमार चौहान ने मंगलवार को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रमुख का पदभार संभाल लिया। एनएसई के एक प्रवक्ता ने कहा कि चौहान ने एक्सचेंज के नए प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के रूप में कामकाज संभाल लिया […]
कर्ज संकट के बाद फ्रैंकलिन ने पेश की पहली योजना
फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड ने फ्रैंकलिन इंडिया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड पेश करने की घोषणा की है। अप्रैल 2020 में अपनी छह डेट योजनाएं बंद करने के बाद नियामकीय संकट से जूझने वाली अमेरिकी परिसंपत्ति प्रबंधक की यह पहली पेशकश है। फ्रैंकलिन टेम्पलटन के प्रबंध निदेशक और मुख्य निवेश अधिकारी (इमर्जिंग मार्केट इक्विटी-भारत) आनंद राधाकृष्णन ने […]
दर बढ़ोतरी से पहले टूटे बाजार
फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी से पहले वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच देसी बेंचमार्क सूचकांकों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 497 अंक टूटकर 55,268 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी ने 147 अंकों की गिरावट के साथ 16,484 पर कारोबार की समाप्ति की। फेडरल रिजर्व की बैठक से […]
जोमैटो का शेयर खरीदने की सलाह
पिछले दो कारोबारी सत्र में जोमैटो का शेयर करीब 23 फीसदी टूटा है जब उसके प्री-आईपीओ शेयरधारिता पर लगी एक साल की पाबंदी समाप्त हो गई। विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी के लाभ को लेकर चिंता के बावजूद ब्लिंकिट के अधिग्रहण से लाभ में आने की खातिर उसे लंबा रास्ता तय करना होगा। सूचीबद्धता […]
उत्तर प्रदेश में चलने वाली स्कूली बसों के लिए अब एक ही कर
उत्तर प्रदेश में चलने वाली स्कूली बसों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। स्कूली बसों व कैबों को अब एक ही कर देना पड़ेगा। योगी सरकार ने स्कूली बच्चों की ड्रेस आदि के लिए सीधे अभिभावकों के खाते में दी जाने वाली धनराशि बढ़ा दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में […]
बीमा नियामक कारोबार सुगमता पर कर रहा सुधार
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने एक लिखित जवाब में कहा है कि भारतीय जीवन बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) दक्षता सुधार की श्रृंखला चला रहा है, ताकि बीमा कंपनियों में कारोबार सुगमता को प्रोत्साहन मिल सके। संसद में पूछा गया था कि क्या नियामक मौजूदा नियामकीय ढांचे को तार्किक बनाने और नियमन के […]
