मारुति के शुद्ध लाभ ने भरा फर्राटा
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 1,036 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने कोविड-19 से प्रभावित वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 475 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। […]
कच्चे तेल के दाम और आयातित कोयले से बंदरगाहों पर हलचल
कच्चे तेल की तेज मांग और आयातित कोयले की वजह से 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत के बंदरगाहों ने 11 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। डीएएमस कैपिटल की रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था खुल रही है। मात्रा के हिसाब से उल्लेखनीय वृद्धि इसलिए भी अहम है कि […]
डिजिटल भुगतान सूचकांक में इजाफा
देश में डिजिटल भुगतान की तेजी से स्वीकार्यता के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिजिटल पेमेंट इंडेक्स (डीपीआई) मार्च 2022 में बढ़कर 349.30 पर पहुंच गया, जो सितंबर 2021 में 304.06 था। जनवरी 2021 में शुरू डीपीआई सूचकांक देश में भुगतान के डिजिटलीकरण की स्थिति के संकेत देता है। केंद्रीय बैंक […]
वैश्विक मंदी भले न आए लेकिन गिरावट संभव
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा मंगलवार को जारी अनुमानों से पता चलता है कि वैश्विक मंदी नहीं आ सकती है, हालांकि आर्थिक वृद्धि में पहले के अनुमान की तुलना में अधिक गिरावट हो सकती है। आईएमएफ ने 2022 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान पहले के अनुमान से 0.4 प्रतिशत कम करके 3.2 प्रतिशत […]
अधिक मांग से बढ़े गेहूं-चावल के दाम
खाद्य पदार्थों की कीमत कम होने से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगली बैठक में कम सख्ती की उम्मीद की जा रही है, लेकिन पिछले कुछ सप्ताह की गतिविधियों से पता चलता है कि यह गिरावट सभी जिंसों में एक समान नहीं है। खासकर गेहूं और चावल इससे बाहर हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में […]
रुपये के प्रबंधन हेतु क्या उपाय संभव?
लगभग 1.38 अरब भारतीयों का डॉलर के मुकाबले रुपये के स्तर को लेकर एक अलग किस्म का लगाव है। उनकी यह चाह है कि वह 80 का स्तर पार न करे। इसकी एक वजह यह हो सकती है कि वायदा अनुबंध अक्सर पूर्ण अंक में लिखे जाते हैं। इससे एक किस्म की स्थिरता आती है। […]
ई-युआन की चीनी पहल और भारत की भूमिका
चीन ने इस वर्ष फरवरी में पेइचिंग में शीतकालीन ओलिंपिक के दौरान अपनी डिजिटल मुद्रा ई-युआन प्रस्तुत कर दी। इससे पहले कई बड़े शहरों में इसे प्रायोगिक तौर पर चलाया गया था। ई-युआन डिजिटल वॉलेट के जरिये संचालित होता है यानी काफी हद तक अलीपे और वीचैट जैसे चीनी डिजिटल भुगतान के तर्ज पर लेकिन […]
आईटी के लिए कठिन समय
रुपये में चली आ रही गिरावट के बीच क्या आईटी उद्योग अपनी विदेशी आय कायम रख पाएगा? या फिर बढ़ती लागत, कुशल कर्मियों की कमी तथा संभावित वैश्विक मंदी का मिलाजुला परिणाम वृद्धि में गिरावट के रूप में सामने आएगा? पहली तिमाही के नतीजे और साथ ही प्रबंधन के अनुमानों से संकेत मिलता है कि […]
गुजरात में मुफ्त बिजली से खजाने पर 8,700 करोड़ रुपये का बोझ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में उन नेताओं की आलोचना की जो देश में ‘मुफ्त रेवड़ी’ बांटते हैं। मोदी ने इस तरह के कदम को देश के विकास के लिए हानिकारक बताया। हालांकि, इन टिप्पणियों की वजह से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुजरात के प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट […]
अमीर महिलाओं में रोशनी फिर अव्वल
देश की अमीर महिलाओं की सूची में शामिल होने वाले नए चेहरों में सबसे अमीर, डेटा स्ट्रीमिंग तकनीक के कारोबार कॉन्फ्लूएंट की सह संस्थापक नेहा नारखेड़े हैं। 38 साल की नेहा ने भारत की 10 शीर्ष अमीर महिलाओं की सूची में आठवें पायदान पर अपनी जगह बनाई है और इनकी अनुमानित हैसियत करीब 13,380 करोड़ […]
