आईटीसी ने सुपरऐप मार्स लॉन्च किया
विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी ने अपना सुपर ऐप आईटीसी मार्स (मेटा मार्केट फॉर एडवांस्ड एग्रीकल्चरल सर्विसेज) लॉन्च किया है जो किसानों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कृषि एवं संबद्ध सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी ने इस ऐप को फिलहहाल देश के सात राज्यों में लॉन्च किया है। इससे चार मूल्य श्रृंखलाओं- […]
ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ने मोशाइन इलेक्ट्रॉनिक्स में हिस्सा खरीदा
मुरुगप्पा समूह की ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (टीआईआई) ने मोबाइल फोन के लिए केमरा मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी मोशाइन इलेक्ट्रॉनिक्स (एमईपीएल) में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इस कदम के जरिये कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा सेगमेंट में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। यह अधिग्रहण करीब 8.64 करोड़ रुपये के शेयरों की सेकंडरी खरीद से […]
खर्च बढ़ाएंगी टाटा की कंपनियां
टाटा समूह की कंपनियां चालू वित्त वर्ष के दौरान अपने कारोबार के विस्तार पर 60,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगी। वे अपनी पूंजीगत खर्च योजना के लिए रकम जुटाने के लिए प्रमुख बैंकों और इक्विटी निवेशकों के साथ बातचीत कर रही हैं। टाटा मोटर्स के नेतृत्व में टाटा पावर और टाटा स्टील सहित समूह की कंपनियां […]
आरबीएल बैंक को जून तिमाही में हुआ मुनाफा
आरबीएल बैंक ने आज बताया कि इस तिमाही में उसे कर हटाकर 201.16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो कि पिछले साल 459.7 करोड़ के शुद्ध घाटे में था। जनवरी-मार्च की तिमाही के बाद निजी क्षेत्र की बैंक को 1.7 फीसदी का शुद्ध लाभ हुआ है। अप्रैल-जून में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 1,027.73 […]
आईडीबीआई के शुद्ध लाभ में 25 फीसदी की उछाल
जून में समाप्प्त तिमाही में निजी क्षेत्र की ऋणदाता आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ 25 फीसदी बढ़कर 756 करोड़ रुपये हो गया। प्रावधानों और आकस्मिक देनदारी में भारी गिरावट के कारण ऐसा हुआ है। पिछली समान अवधि में बैंक को 603 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज में बैंक का […]
बोर्डिंग पास के लिए शुल्क लेने वाली विमानन फर्मों पर सख्ती
विमानन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि एयरलाइनें हवाई अड्डों पर चेक-इन काउंटरों में बोर्डिंग पास जारी करने के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूल सकतीं। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो मौजूदा समय में यात्रियों से चेक-इन काउंटर पर बोर्डिंग पास जारी करने पर शुल्क वसूलती है। मंत्रालय द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया […]
2024 में सेंसेक्स 85,000 व निफ्टी 25,000 पर होगा?
मौजूदा उतारचढ़ाव और रुक-रुक हो रही गिरावट के बावजूद तकनीकी विश्लेषकों को साल 2024 में सेंसेक्स 85,000 के स्तर पर और निफ्टी 25,000 के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। इसका मतलब यह हुआ कि दोनों सूचकांकों में मौजूदा स्तर से क्रमश: 53 फीसदी व 51 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। निफ्टी का 100 हफ्ते का […]
कर कटौती के एक दिन बाद आरआईएल टूटा, नतीजे आज
पिछले हफ्तों में कच्चा तेल रिफाइनरों के लाभप्रदता के बेंचमार्क में तेजी से गिरावट आई है, ऐसे में इसने रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी तेल कंपनियों को केंद्र में ला दिया है। वैश्विक स्तर पर मंदी की आशंका से मांग पर असर को देखते हुए सिंगापुर-दुबई हाइड्रोक्रैकिंग रिफाइनिंग मार्जिन में पिछले महीने 57 फीसदी की गिरावट आई […]
पहली छमाही में क्यूआईपी सुस्त
संकट भरे आर्थिक माहौल के बीच पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये इक्विटी फंड जुटाने की गतिविधियां 80 फीसदी से ज्यादा घटकर 5,039 करोड़ रुपये रहीं। इनमें आई तेज गिरावट दो साल तक अच्छी खासी रकम जुटाने के बाद देखने को मिली। नई पूंजी जुटाने के लिए क्यूआईपी सूचीबद्ध कंपनियों के सबसे ज्यादा तरजीही जरिये […]
बिल गेट्स को पीछे छोड़ा अदाणी ने
फोर्ब्स की सूची के अनुसार अहमदाबाद की कंपनी अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़ दिया है। सूची के अनुसार, अदाणी 116.4 अरब डॉलर की शुद्ध हैसियत के साथ दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, जबकि […]
