सेवा गतिविधियां 11 वर्ष के शीर्ष पर
भारत की सेवा गतिविधियां जून महीने में पिछले 11 साल में सबसे तेजी से बढ़ी हैं। एक निजी सर्वे से पता चलता है कि आर्थिक गतिविधियों के गति पकड़ने, नई मांग बढ़ने, महामारी के प्रतिबंध वापस लेने की वजह से यह तेजी आई है। एसऐंडपी ग्लोबल की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से पता […]
बुलेट ट्रेन परियोजना को गति देने में लगी सरकार!
महाराष्ट्र में सरकार बदलते ही सबसे ज्यादा आरे मेट्रो कारशेड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन काम में तेजी आने की उम्मीद है। करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का काम 2023 में पूरा होना था लेकिन राजनीतिक कारणों से महाराष्ट्र में यह गति नहीं पकड़ सकी। […]
बीए.2.75 किस्म के मद्देनजर टीकों को मिलाने पर नजर
विशेषज्ञों ने बीए.2.75 किस्म, जो लोगों को कोविड-19 से संक्रमित करने वाली सार्स-कोवी-2 वायरस के अन्य प्रमुख परिवर्तित रूप (म्यूटेशन) के परिणामस्वरूप सामने आई है, के मद्देनजर बूस्टर खुराक के लिए भिन्न मूल वाली बूस्टिंग या टीकों को मिश्रित करने का समर्थन किया है। ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रीन टेम्पलटन कॉलेज के वरिष्ठ रिसर्च फेलो शाहिद […]
काली: आपत्तिजनक सामग्री हटाने की मांग
ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने कनाडाई प्राधिकारियों से लघु फिल्म ‘काली’ से जुड़ी सभी आपत्तिजनक सामग्री हटाने की अपील की है। उच्चायोग ने कनाडा में मौजूद हिंदू समुदाय के नेताओं से वहां प्रदर्शित लघु फिल्म के पोस्टर में हिंदू देवी के ‘अपमानजनक चित्रण’ को लेकर शिकायतें मिलने के बाद यह कदम उठाया है। टोरंटो में […]
चार राज्यों में संक्रमण दर दो अंक के पार
चार राज्यों में किए गए कोरोना परीक्षण में कम से कम दस फीसदी संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमण दर बताने वाली स्वतंत्र संस्था कोविड19 भारत डॉट ओआरजी के अनुसार गोवा (12.7 फीसदी), पश्चिम बंगाल (13 फीसदी), मिजोरम (16.4 फीसदी) और केरल (17.6 फीसदी) में संक्रमण दर दो अंकों के पार है। महाराष्ट्र इस सूची में […]
वेतन पर उद्योग जगत ने खर्च किए 10.8 लाख करोड़ रुपये!
भारतीय उद्योग जगत (निफ्टी 500 कंपनियों) का कर्मचारियों पर होने वाला खर्च वित्त वर्ष 2021-22 में साल भर पहले के मुकाबले 12 फीसदी से ज्यादा बढ़कर रिकॉर्ड 10.8 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। लगभग सभी क्षेत्रों में कर्मचारियों पर होने वाले खर्च में इजाफा हुआ है मगर वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में यह लागत […]
अटका कर्ज.. बजाज हिंदुस्तान एनपीए घोषित
देश की सबसे बड़ी चीनी उत्पादक कंपनियों में शुमार बजाज हिंदुस्तान शुगर को बैंकों ने फंसा कर्ज (एनपीए) घोषित कर दिया है क्योंकि कंपनी बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाई है। इस साल मार्च तक कंपनी पर 4,814 करोड़ रुपये का कर्ज था। दो बड़े बैंकों के अधिकारियों ने कहा कि मार्च के अंत से […]
रुपया लुढ़ककर गया 79.36 पर
डॉलर के मुकाबले रुपये में नरमी का रुख बना हुआ है। जून में व्यापार घाटा रिकॉर्ड उच्च स्तर पहुंचने से डॉलर की तुलना में स्थानीय मुद्रा आज और भी नीचे फिसल गया। रुपया 0.5 फीसदी गिरकर 79.36 के निम्नतम स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 1 जुलाई को रुपया 79.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ […]
ट्विटर ने लगाई अदालत से गुहार
अपने प्लेटफॉर्म से कुछ सामग्री हटाने के भारत सरकार के निर्देश के खिलाफ ट्विटर अदालत पहुंच गई है। इस सोशल मीडिया कंपनी ने इसके खिलाफ कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायिक समीक्षा की याचिका डाली है। यह कदम उठाने से पहले ही कंपनी ने ट्विटर प्लेटफॉर्म से कुछ सामग्री हटाने के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के […]
घट रहा है शेयरों में प्रत्यक्ष खुदरा निवेश
साल 2022 में शेयरों में प्रत्यक्ष खुदरा निवेश घट रहा है क्योंकि बाजार में कमजोरी का असर अवधारणा पर पड़ रहा है। कैलेंडर वर्ष 2021 में वैयक्तिक निवेशकों ने एनएसई में नकदी बाजार में शुद्ध रूप से 1.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया, जो देश का सबसे बड़ा एक्सचेंज है। मार्च 2022 की […]
