बढ़ेगा विदेशी मुद्रा का प्रवाह!
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा की आवक बढ़ाने के लिए आज कई उपायों की घोषणा की। इसका मकसद फरवरी से यूरोप में चल रहे युद्ध से पैदा वैश्विक चुनौतियों के बाद घटते विदेशी मुद्रा भंडार के कारण रुपये में जारी गिरावट रोकना है। केंद्रीय बैंक ने इन उपायों की घोषणा करते हुए कहा […]
दो सर्वोच्च न्यायालयों के निर्णय और प्रतिक्रियाएं
बीते दिनों दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के सर्वोच्च न्यायालय चर्चा में रहे। अमेरिका की सबसे बड़ी अदालत ने पचास वर्ष पुरानी एक नजीर को उलट दिया जो निजता के अधिकार से संबंधित थी और जिसमें अन्य चीजों के अलावा गर्भपात को कानूनी मंजूरी दी गई थी। ध्यान रहे कि अमेरिकी कानून काफी […]
सहयोग की राह के बीच चुनौतियां भी कम नहीं
बीते दिनों ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित हुआ। पहले यही अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस साल यह वर्चुअल के बजाय औपचारिक रूप से आयोजित होगा। यदि ऐसा होता तो चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल को चीन का दौरा करना पड़ता। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इस आयोजन को वर्चुअल रूप में […]
महंगाई लक्ष्य का हो पालन
महंगाई को नियंत्रित करना और महंगाई की उम्मीदों को संभालना शायद दुनिया भर के नीति निर्माताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। उदाहरण के लिए अमेरिका में महंगाई की दर मई में चार दशक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। फेडरल रिजर्व महंगाई नियंत्रित करने के लिए मौद्रिक और वित्तीय स्थितियों को […]
एटीएफ शुल्क से विस्तार की होगी सुस्त रफ्तार
घरेलू विमानन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए विमानन ईंधन एटीएफ पर लगाए गए 11 फीसदी बुनियादी उत्पाद शुल्क को वापस लेने की मांग की है। तीन सरकारी तेल विपणन कंपनियों में से एक ने शुक्रवार से अतिरिक्त शुल्क को प्रभावी कर दिया है। विमानन कंपनियों का मानना है कि इस शुल्क के कारण अंतरराष्ट्रीय परिचालन […]
स्पाइसजेट को एक ही दिन दोहरा झटका
सस्ती विमानन सेवा स्पाइसजेट को आज दो घटनाओं से जूझना पड़ा। विमानन कंपनी की दिल्ली से दुबई की उड़ान को कराची को मोड़ा गया। जबकि विंडशील्ड में दरार के बाद उसके एक विमान को प्राथमिकता के आधार पर मुंबई में उतारा गया। नकदी संकट झेल रही इस विमानन कंपनी को पिछले दो महीनों के दौरान […]
एक साथ छुट्टी पर जाना अप्रत्याशित : इंडिगो
इंडिगो के प्रबंधन का मानना है कि चालक दल के कई सदस्यों द्वारा ‘सिक लीव’ पर जाने की वजह से शनिवार को उड़ानों में विलंब होना एक अप्रत्याशित घटनाक्रम था। विमानन कंपनी का एक समय प्रदर्शन घटकर शनिवार को 45 प्रतिशत रह गया, क्योंकि बड़े पैमाने चालक दल के सदस्य बीमार होने का कारण बताते […]
ओला कर सकती है कर्मियों की छंटनी
सॉफ्टबैंक के निवेश वाला मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ओला लागत किफायत को बढ़ावा देने के प्रयास में करीब 400-500 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इस घटनाक्रम की जानकारी से अवगत अधिकारियों का कहना है कि चुनौतीपूर्ण फंडिंग परिवेश और भाविश अग्रवाल नियंत्रित कंपनी के लिए सूचीबद्धता योजनाओं में विलंब के बीच यह छंटनी […]
जून में वाहनों का पंजीकरण बढ़ा
विभिन्न श्रेणियों के वाहनों का पंजीकरण जून में सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़ गया। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने आज यह खुलासा किया। उसने कहा कि सेमीकंडक्टर की उपलब्धता बढ़ने से वाहन कंपनियों को अपना उत्पादन और डीलरों तक आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिली। यदि हम जून 2019 […]
जून में भारत का स्वर्ण आयात तीन गुना
जून में भारत का स्वर्ण आयात एक साल पहले के स्तरों से करीब तीन गुना बढ़ गया। कीमतों में गिरावट और प्रमुख त्योहार के दौरान शानदार बिक्री के बाद आभूषण विक्रेताओं द्वारा स्टॉक को मजबूत बनाने के प्रयासों की वजह से भी स्वर्ण आयात में इजाफा दर्ज किया गया। एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को […]
