डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ क्योंकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने भारत में चालू खाते के घाटे और महंगाई को लेकर चिंता पैदा की। भारतीय वित्तीय बाजारों खास तौर से इक्विटी से विदेशी निवेशकों की लगातार निवेश निकासी का भी देसी मुद्रा पर असर पड़ा […]
मामाअर्थ की नजर 3 अरब डॉलर मूल्यांकन पर
सिकोया कैपिटल के निवेश वाली भारतीय स्किनकेयर स्टार्टअप मामाअर्थ अगले साल आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की योजना के साथ 30 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। इस मामले से अवगत तीन लोगों ने बताया कि कंपनी आईपीओ से पहले अपना मूल्यांकन करीब 3 अरब डॉलर करना चाहती है। साल 2016 में स्थापित […]
पांच साल में 39 फीसदी 5जी उपयोगकर्ता होंगे
एरिक्सन का मानना है कि साल 2027 तक भारत में 50 करोड़ 5जी मोबाइल उपयोगकर्ता होंगे जो कुल ग्राहक आधार का 39 फीसदी है। दूरसंचार गियर बनाने वाली स्वीडन की कंपनी द्वारा आज जारी एक मोबिलिटी रिपोर्ट में यह अनुमान जाहिर किया गया है। एरिक्सन के प्रमुख (नेटवर्क इवोल्यूशन- दक्षिण पूर्व एशिया, ओसेनिया एवं भारत) […]
क्लीनिकल परीक्षण मामले में कई गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा है कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने न केवल बेंगलूरु की औषधि कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए सांठगांठ की बल्कि विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की बैठक के मिनट्स से भी छेड़छाड़ की ताकि बायोकॉन बायोलॉजिक्स को गलत तरीके से […]
तकनीकी अवरोध से ब्रोकरेज फर्मों पर असर
जीरोधा और अपस्टॉक्स जैसी देसी ब्रोकरेज फर्मों पर क्लाउडफ्लेयर की सेवा में अवरोध का असर देखने को मिला। कैलिफॉर्निया की फर्म क्लाउडफ्लेयर, विस्तृत इंटरनेट कारोबारों के लिए क्लाउड आधारित सेवाएं मुहैया कराती है। करीब एक घंटे रही तकनीकी बाधा के कारण कई खुदरा निवेशकों ने अपने ऑर्डर के क्रियान्वयन पर परेशानी का सामना किया। देश […]
निफ्टी 14,000 के स्तर पर आएगा तो करूंगा खरीदारी : क्रिस वुड
बाजारों को उच्चस्तर पर टिके रहने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जेफरीज के वैश्विक प्रमुख (इक्विटी रणनीतिकार) क्रिस्टोफर वुड ने सलाह दी है कि अल्पावधि में निवेशकों को बाजार की तेजी में बिकवाली करना चाहिए। रूस-यूक्रेन विवाद की समाप्ति पर जिंसों पर दबाव घटेगा। पुनीत वाधवा को दिए साक्षात्कार के मुख्य अंश… […]
सियासी भूचाल में फंसी उद्धव सरकार
शिवसेना की ताकत माने जाने वाले विधायक और महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी से खुली बगावत उद्धव सरकार पर भारी पड़ती नजर आ रही है। राज्य के सियासी संकट पर देशभर की निगाहें लगी हुई है। महाराष्ट्र सरकार के घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर […]
विदेशी फंडों में निवेश शुरू
विदेशी शेयरों में निवेश की पेशकश वाली योजनाएं कुछ परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) ने दोबारा निवेशकों के लिए खोल दी है और पांच महीने के अंतराल के बाद एएमसी निवेशकों से नए निवेश स्वीकार करना चालू कर दिया है। एडलवाइस एएमसी ने सोमवार को कहा कि उसने 21 जून से सात अंतरराष्ट्रीय पेशकश पर लगी […]
गुजरात पहुंची एमेजॉन किसानों से सीधी खरीद
एमेजॉन रिटेल इंडिया ने आज कहा है कि उसने किसानों से सीधे माल खरीदने के लिए गुजरात में प्रवेश किया है। कंपनी ने इसके लिए राज्य के साबरकांठा जिले के प्रांतीज में कलेक्शन सेंटर बनाया है। ई-कॉमर्स फर्म ने कहा कि इसका मकसद गुजरात के किसानों की स्थिति मजबूत करना और ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता […]
सोने की रिसाइक्लिंग करने वाला चौथा बड़ा देश भारत
भारत सोने की रिसाइक्लिंग करने वाला चौथा बड़ा देश बन गया है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की हाल की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में भारत ने विश्व में सोने की कुल रिसाइक्लिंग का 6.5 प्रतिशत या 75 टन सोने की रिसाइक्लिंग की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले पांच साल से भारत में […]
