पेपर स्ट्रॉ की किल्लत से गायब हो जाएंगे टेट्रा पैक!
फ्रूटी बनाने वाली पारले एग्रो को छोटे टेट्रापैक बनाने वाले अपने कारखाने बंद करने पड़ सकते हैं क्योंकि कंपनी को डर है कि पेपर स्ट्रॉ की वैश्विक क्षमता कम होने और लॉजिस्टिक्स तथा वितरण समस्या के कारण आयातित पेपर स्ट्रॉ की आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित हो सकती है। कंपनी अपने प्रमुख जूस ब्रांड फ्रूटी […]
डब्ल्यूटीओ में भारत के नरम रुख से बनी बात
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के 164 सदस्य देशों के बीच चले गहन विचार-विमर्श के बाद कोविड-19 टीकों के लिए अस्थायी पेटेंट छूट पर सहमति बनी और मछलीपालन के लिए मिलने वाली सब्सिडी, खाद्य सुरक्षा और कृषि के साथ साथ डब्ल्यूटीओ में सुधार को लेकर आखिरकार आज समझौता हो गया। एक समय तो ऐसा लग रहा […]
बुनियादी ढांचे की कमी से आईबीसी की सुस्त रफ्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा एक दर्जन एनपीए कंपनियों की सूची जारी करने के पांच साल बाद ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) को अभी भी लेनदारों द्वारा अंतिम उपाय के तौर पर देखा जा रहा है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने यह बात कही। वह इस महीने के आरंभ में […]
फ्लाइंग स्कूलों पर डीजीसीए की सख्ती
देश में नागर विमानन नियामक द्वारा चलाए जा रहे फ्लाइंग प्रशिक्षण स्कूलों के ऑडिट से कई तरह के गंभीर उल्लंघनों का पता चला है। इनमें गलत लॉग-इन घंटे, त्रुटिपूर्ण उपकरणों वाले विमान के परिचालन, प्रशिक्षण प्रक्रियाओं में खामियां मुख्य रूप से शामिल हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इन स्कूलों पर शिकंजा कसा है। ऑडिट […]
हवाई सफर हो सकता है महंगा
स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने हवाई किराया बढ़ाने की वकालत की है क्योंकि विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में आज करीब 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली में एटीएफ की कीमत आज 1,41,232.87 प्रति किलोलीटर पर अपनी सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गई। एटीएफ कीमतों में तेजी के अलावा रुपये में गिरावट से […]
ग्लेनमार्क की दवा को मंजूरी
प्रमुख औषधि कंपनी ग्लेनमार्क को उसकी तय खुराक वाली (एफडीसी) अस्थमा की दवा के लिए मंजूरी मिली है। इंडकाटेरोल और मोमेटासोन की कॉम्बिनेशन वाली यह दवा बाजार में इंडामेट ब्रांड नाम के तहत उपलब्ध होगी। इसका उपयोग अनियंत्रित अस्थमा रोगियों के उपचार में किया जाएगा। यह दवा तीन क्षमता में उपलब्ध होगी- 150 एमसीजी की […]
जेएलआर के लिए चिंता बरकरार
कोविड-19 के कारण चीन में हुए लॉकडाउन से जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) अवरोध का सामना कर रही है क्योंकि टाटा मोटर्स की ब्रिटिश सहायक यूक्रेन में युद्ध और मुश्किल आर्थिक हालात के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला से जुड़ी समस्या से जूझ रही है। ये समस्याएं वित्त वर्ष 23 में जेएलआर की वित्तीय स्थिति पर असर […]
कोयला आयात करेगी टाटा
टाटा पावर कंपनी (टीपीसीएल) अपने इंडोनेशियाई खनन कंपनी से इस वित्त वर्ष के दौरान 12,000 करोड़ रुपये का कोयला खरीदने की योजना है। कंपनी ने कहा कि इस सौदे से उसके संयंत्रों को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इंडोनेशियाई खनन कंपनी में टीपीसीएल की 30 फीसदी हिस्सेदारी है। इसलिए यह ऑर्डर संबंधित पक्ष के लेनदेन […]
आईसीएक्स को एक मौका मिलना चाहिए : सैट
प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज की स्थायी मान्यता वापस लेने के बाजार नियामक सेबी के आदेश को रद्द कर दिया। पंचाट ने कहा कि एक्सचेंज को सुधार का एक मौका दिया जाना चाहिए। सैट ने उस निष्कर्ष के लिए सेबी की खिंचाई की है कि आला अधिकारियों मसलन प्रबंध निदेशक, सीईओ और […]
कोछड़ मामले में सेबी ने हड़बड़ी में की कार्रवाई
आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी चंदा कोछड़ को अंतरिम राहत देते हुए सैट ने कहा कि अपीलकर्ता कोछड़ को जरूरी दस्तावेज मुहैया कराए बिना सेबी ने हड़बड़ी में सुनवाई की तारीख तय कर दी। सैट ने चंदा कोछड़ को निर्देश दिया है कि वह सेबी के पास दो हफ्ते के भीतर […]
