फेड ने दर बढ़ाई तो रपट गए बाजार
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 1994 के बाद सबसे बड़ी 75 आधार अंक की बढ़ोतरी की और अगले महीने एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी करने का संकेत दिया। इससे निवेशकों के बीच मंदी का डर पैदा हुआ है और वे जोखिम वाली परिसंपत्तियों से […]
अग्रिम कर संग्रह में इजाफा
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनियों द्वारा चुकाया गया अग्रिम कर इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 46 फीसदी अधिक रहा। इससे संकेत मिलता है कि कर संग्रह में अच्छी वृद्धि होगी, जिससे सरकार को ऊंचे सब्सिडी बिल की कुछ हद तक भरपाई करने में मदद मिलेगी। चालू वित्त वर्ष की […]
दूरसंचार, तेल के लिए ऋण ने वीडियोकॉन को डुबाया
कभी देश की सबसे बड़ी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जून 2018 में दिवालिया अदालत भेज दिया। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर तेल उत्पादन करने वाली कंपनी द्वारा ऋण की अदायगी में चूक किए जाने के बाद एसबीआई ने यह कार्रवाई की थी। […]
5जी सबके लिए फायदेमंद
केंद्र सरकार के 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी देने के कदम के बारे में बाजार विश्लेषकों का कहना है कि इससे उद्योग और उपभोक्ताओं को काफी फायदा मिलेगा। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि आधार मूल्य बोलीदाताओं के लिए एक मुद्दा बना हुआ है क्योंकि इसमें और कटौती की उम्मीद की जा रही थी। डेलॉयट […]
प्यूमा अब मुकदमा वापस लेगी
सर्वोच्च न्यायालय ने प्यूमा स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को कॉपीराइट उल्लंघन मामले में मुकदमा वापस लेने की अनुमति दे दी है। कंपनी ने अपने खिलाफ की गई कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत को चुनौती देते हुए मुकदमा दायर किया था। कंपनी ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी। उच्च […]
सेंटिनलवन ने भारत में खोला केंद्र
अमेरिकी साइबर सुरक्षा कंपनी सेंटिनलवन ने कहा है कि उसने बेंगलूरु में सेंटिनलवन का एक परिचालन केंद्र खोला है ताकि व्यापक क्षेत्र में बढ़ रहे साइबर हमले के खतरे से निपटा जा सके। यह केंद्र नवाचार, उत्पाद विकास, खतरे के लिए अनुसंधान और इंजीनियरिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसके लिए कंपनी साइबर सुरक्षा को आधुनिक बनाने […]
बाजार में बढ़ी गिग श्रमिकों की मांग
महामारी के बाद रोजगार बाजार में गिग वर्कर (ऐसे कर्मी जिन्हें ठेके पर खास अवधि तक के लिए रखा जाता है) की नियुक्तियों में तेजी आई है। बिक्री और विपणन जैसी जिम्मेदारियों में इनकी मांग सर्वाधिक दर्ज की गई है। टास्कमो गिग इंडेक्स के पहले संस्करण में कहा गया है कि गिग वर्कर्स के लिए […]
एसबीआई ने बढ़ाईं उधारी दरें
छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा रीपो दर में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी किए जाने के एक सप्ताह बाद देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने फंड की सीमांत लागत आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। दरों में यह वृद्धि सभी परिपक्वता अवधि के […]
निचले स्तर पर निजी नियोजन
निजी नियोजन के जरिए विभिन्न इकाइयों की तरफ से जुटाई गई रकम साल 2014 के बाद के निचले स्तर पर है। साल 2022 के पहले पांच महीने में इन इकाइयों ने 1.96 लाख करोड़ रुपये जुटाए और यह जानकारी प्राइम डेटाबेस से मिली। यह रकम पिछले साल की समान अवधि में जुटाई गई रकम के […]
कमाई और नकदी बढ़ी, पर पूंजीगत खर्च नहीं बढ़ा
वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2022 में कॉरपोरेट आय में शानदार तेजी के बावजूद पूंजीगत खर्च में सुधार नहीं आया है और निर्धारित परिसंपत्तियों में सूचीबद्ध कंपनियों का निवेश वित्त वर्ष 2022 में सालाना आधार पर महज 2.3 प्रतिशत बढ़ा, जो पिछले 6 वर्षों में धीमी रफ्तार है। तुलनात्मक तौर पर, कंपनियों का संयुक्त […]
