पांच कारोबारी सत्र में 5 फीसदी टूटा निफ्टी
बेंचमार्क सूचकांकों में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज हुई क्योंकि दरों में आक्रामक बढ़ोतरी और उसके आर्थिक असर को लेकर चिंता निवेशकों को परेशान करते रहे। बेंचमार्क सेंसेक्स ने कारोबारी सत्र में अच्छी बढ़त दर्ज की थी लेकिन उसे बरकरार नहीं रख पाया और 153 अंकों की गिरावट के साथ 52,693.57 पर बंद […]
एसबीआई की जमा दरें बढ़ीं
देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने खुदरा सावधि जमा पर ब्याज दरों में कुछ समयावधि के लिए 15 से 20 आधार अंक बढ़ोतरी की है। यह दरें 14 जून से लागू होंगी। इसके साथ ही बड़े सावधि जमा पर भी ब्याज दरों में 50 से 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी की […]
बढ़ेगी एनबीएफसी धन की लागत
ब्याज दरें बढ़ने के साथ वित्त कंपनियों के फंड की लागत चालू वित्त वर्ष में 85 से 105 आधार अंक (बीपीएस) बढ़ने की संभावना है। क्रिसिल के मुताबिक उनके 18 लाख करोड़ रुपये के कर्ज की लागत फिर से निर्धारित होने वाली है। बहरहाल गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का कुल मिलाकर मुनाफा स्थिर रहने […]
सार्वजनिक स्टाॅक से खाद्यान्न निर्यात की हो अनुमति : भारत
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन भारत ने सार्वजनिक स्टॉक से अनाज के निर्यात की अनुमति देने की वकालत की है। भारत का कहना है कि यह निर्यात एक सरकार से दूसरी सरकार को मानवीय उद्देश्य के लिए होना चाहिए। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने डब्ल्यूटीओ के एक […]
रीपो रेट वृद्धि के बाद राज्यों की उधारी महंगी
राज्य विकास बॉन्डों (एसडीएल) पर प्रतिफल मंगलवार की नीलामी में सभी परिपक्वता में 5-6 आधार अंक और बढ़ा है। यह रिजर्व बैंक द्वारा रीपो रेट 50 आधार अंक बढ़ाकर 4.90 प्रतिशत किए जाने के बाद पहली नीलामी थी। बहरहाल आज की नीलामी में प्रतिफल में बढ़ोतरी की मात्रा पिछले सप्ताह हुई नीलामी के कट-आफ प्रतिफल […]
थोक महंगाई दर 31 साल में सबसे ऊपर
देश की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति दर मौजूदा 2011-12 श्रृंखला के तहत मई में 15.88 प्रतिशत के नए रिकॉर्ड शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है, क्योंकि खाद्य कीमतों में तेजी आई है और जिंसों के दामों में और इजाफा हुआ है। इस वजह से डब्ल्यूपीआई आधारित मुद्रास्फीति लगातार 14 महीने से दो अंकों […]
अपार संभावनाओं से भरा शहरी मलबे का अंबार
यह विगत अप्रैल के अंत का वाकया है। गुरुग्राम नगर निगम ने बड़े आक्रोश में अपने अधिकारियों को यह जांच-पड़ताल करने का आदेश दिया कि आखिर कौन गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर निर्माण एवं ध्वंस अवशेष (सीऐंडडीडब्ल्यू) यानी मलबा फेंक रहा है। फेंका जाने वाला मलबा भी कोई मामूली मात्रा में नहीं था। करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां वहां […]
तेल के झटके से महफूज रख सकता है आरबीआई
तेल की कीमतें अक्सर देश में सुर्खियां बनती हैं। देखा जाए तो 1980 के दशक के आरंभिक दौर के बाद से ही तेल की कीमतें काफी चक्रीय रुझान के वशीभूत हो गई हैं। जरा से उतार-चढ़ाव भरे दौर में कीमतें प्रभावित हो जाती हैं। ऐसे में यदि अंतरराष्ट्रीय कीमतें ऊपर जाएं तो आदर्श रूप में […]
नियमन और प्रकटीकरण
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील पंचाट (एनसीएलएटी) ने एमेजॉन की वह अपील खारिज कर दी जिसमें उसने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश को चुनौती दी थी। आदेश 2019 में फ्यूचर ग्रुप के साथ हुए 1,431 करोड़ रुपये के सौदे से संबंधित था। इस निर्णय से एमेजॉन को झटका लगा है। पंचाट ने 200 करोड़ रुपये […]
पूर्व न्यायाधीशों, वकीलों का मुख्य न्यायाधीश को पत्र
सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के कई पूर्व न्यायाधीशों ने उत्तर प्रदेश में नागरिकों पर राज्य प्रशासन के लोगों द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने की आड़ में किए जा रहे कथित अत्याचार पर भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण को पत्र लिखा है। पत्र में मुख्य न्यायाधीश से स्वतः संज्ञान लेने एवं हस्तक्षेप करने […]
