नीतियों में बार-बार बदलाव से पैदा होती है अनिश्चितता
गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद भी मामला अब तक पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने हाल ही में एक पूर्व शर्त रखी कि सरकार से सरकार के स्तर पर निर्यात किए जाने वाले गेहूं का इस्तेमाल केवल घरेलू खपत के लिए किया जाएगा और उसे किसी […]
मुद्रास्फीतिजनित मंदी की दास्तान
सन 1970 के दशक में विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाओं में वृहद आर्थिक प्रबंधन के समक्ष एक नयी चुनौती आई। कारोबारी चक्र के उतार-चढ़ाव के बीच मुद्रास्फीति और बेरोजगारी विपरीत दिशाओं में बढ़ने के बजाय एक ही दिशा में बढ़ रही थीं। उच्च बेरोजगारी धीमी आर्थिक वृद्धि या ठहराव को दर्शाती थी। इस स्थिति को परिभाषित […]
कोविड टीके लेने वाले बच्चों की होगी निगरानी
देश में 18 साल से कम उम्र के कोविड-19 टीका पाने वाले बच्चों की लंबी अवधि की निगरानी के लिए एक शोध कराया जा रहा है। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी। इस अध्ययन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को टीकाकरण तकनीकी सहायता इकाई (आईटीएसयू) तकनीकी-प्रबंधन समर्थन देगा। टीकाकरण पर आधारित […]
दिल्ली में फिर बढ़ने लगा संक्रमण
दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते दो दिन से रोजाना 500 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। संक्रमण दर भी बढ़कर 3 फीसदी पार कर गई है। कोरोना मामले बढ़ने के साथ ही सक्रिय मरीजों की […]
मशहूर हस्तियों को रहना होगा सतर्क
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के दिशानिर्देशों के बाद किसी ब्रांड का विज्ञापन करने वाले फिल्मी सितारों और मशहूर हस्तियों को अब सतर्क रहना होगा। इन दिशानिर्देशों में स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर मशहूर हस्तियां किसी उत्पाद का प्रचार करती हैं तो पहले आवश्यक जांच-पड़ताल की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए। जहां तक विज्ञापन […]
शिक्षा-तकनीक कंपनियों के खिलाफ शिकायत पर बैठक
रेस्तरांओं और कैब सेवा प्रदाताओं को फटकार लगाने के बाद उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय क्रिप्टोकरेंसी (आभासी मुद्राओं) पर प्रश्नोत्तरी (एफएक्यू) तैयार करने के लिए समिति गठित करने की योजना बना रहा है। मंत्रालय जल्द ही शिक्षा-तकनीक कंपनियों जैसे बैजूस और अनएकैडमी के साथ भी बैठक करेगा। इन कंपनियों के खिलाफ शिकायतें आई हैं कि ये […]
भ्रामक विज्ञापनों पर लगेगा अंकुश
सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत भ्रामक विज्ञापनों पर अंकुश लगाने के लिए दिशानिर्देश अधिसूचित कर दिए हैं। दिशा निर्देशों में यह भी कहा गया कि अगर कोई मशहूर हस्ती किसी विज्ञापन का प्रचार कर रही है तो उसे बताना होगा कि इसमें कहीं उसका कोई व्यक्तिगत हित तो नहीं छुपा है। दिशा निर्देशों […]
प्रधानमंत्री ने इन-स्पेस मुख्यालय का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और अधिकार केंद्र (इन-स्पेस) के मुख्यालय का उद्घाटन किया, जिसकी स्थापना अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए की गई है। अहमदाबाद में उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में […]
आईपीएल मीडिया अधिकारों की दौड़ से हटी एमेजॉन
जेफ बेजोस और मुकेश अंबानी के बीच दुनिया की सबसे महंगी खेल प्रापर्टी में से एक को हासिल करने की भिड़ंत अब देखने को नहीं मिल पाएगी, क्योंकि ‘ओटीटी दिग्गज’ एमेजॉन ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मीडिया अधिकारों के लिए रविवार को शुरू होने वाली बोली से हटने का फैसला किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज […]
निर्यात प्रतिबंध और महंगे ईंधन से बढ़ेगा व्यापार घाटा!
भारत से कृषि जिंसों और औद्योगिक धातुओं के तेजी से बढ़ते निर्यात पर सरकारी प्रतिबंध और कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस तथा कोयले की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से वित्त वर्ष 2023 में देश का व्यापार घाटा और बढ़ने के आसार हैं। देश का व्यापार घाटा वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 190.7 अरब डॉलर की […]
