फिच ने भारत की रेटिंग स्थिर की
वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत का लंबी अवधि का सॉवरिन ऋण परिदृश्य आज सुधारकर ‘नकारात्मक’ से ‘स्थिर’ कर दिया। इसकी वजह बताते हुए रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने महामारी के बाद तगड़ी वापसी की है और यह मौजूदा भू-राजनीतिक उठापटक में अन्य अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले कम प्रभावित होगी। अब तीनों बड़ी […]
प्रत्यक्ष कर के लिए रूलिंग अथॉरिटी!
राजस्व विभाग कर देनदारी तय करने और कर विवाद निपटाने के लिए अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते (एपीए) या विवाद समाधान समिति (डीआरपी) की तरह रूलिंग अथॉरिटी गठित करने पर विचार कर रहा है। इसका मकसद आयकर विभाग और करदाताओं को साथ बैठकर बातचीत के जरिये विवाद सुलझाने और आपसी सहमति से भुगतान योग्य कर राशि […]
महंगाई की फिक्र में गिरा बाजार
अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले दुनिया भर के बाजारों में घबराहट देखी गई, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। सेंसेक्स 1,017 अंक लुढ़ककर 54,303 पर रह गया, जो 19 मई के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। निफ्टी भी 276 अंक के नुकसान के साथ 16,202 पर बंद हुआ। इस […]
मीडियाटेक की नजर भारत पर
फैबलेस चिप बनाने वाली ताइवान की कंपनी मीडियाटेक भारतीय फैब कंपनियों को चिप उत्पादन आउटसोर्स करना चाहती है। वह घरेलू बाजार की मांग को पूरा करने के लिए स्थापित होने वाली फैब कंपनियों को चिप उत्पादन आउटसोर्स करने के लिए तैयार है। मीडियाटेक चिप का डिजाइन तैयार करने के बाद मोबाइल उपकरण बाजार के लिए […]
प्रवर्तक ऋणों, बढ़ती आय से अदाणी की कंपनियों को मदद
प्रवर्तक इकाइयों द्वारा विभिन्न सूचीबद्ध अदाणी समूह को दिए गए 35,000 करोड़ रुपये के सस्ते ऋणों से उन्हें सड़क, बंदरगाह, हवाई अड्डा जैसी परियोजना की लंबी अवधि की राह आसान बनाने में मदद मिली और वित्त वर्ष 2022 में वित्तीय लागत में भी कमी आई। समूह की योजनाओं से अवगत एक बैंकर ने कहा कि […]
फ्रिज आयात पर सख्ती होगी
भारत सरकार स्थानीय विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए रेफ्रिजरेटरों के आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। दो उद्योग सूत्रों ने बताया कि इससे 5 अरब डॉलर के भारतीय बाजार में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक की आपूर्ति रुक सकती है। अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर सूत्रों […]
आकाश एयर का ग्रिफिन संग करार
आकाश एयर ने आयरलैंड की ग्रिफिन ग्लोबल ऐसेट मैनेजमेंट के साथ पांच बोइंग 737 मैक्स विमानों की बिक्री और लीजबैक के लिए समझौता किया है। इन विमानों की डिलिवरी इस महीने शुरू की जाएगी और एयरलाइन ने जुलाई में परिचालन शुरू करने की योजना बनाई है। बिक्री और लीजबैक मॉडल के तहत विमानन कंपनी अपने […]
ब्यूटी रिटेलर पर्पल बनी यूनिकॉर्न
ऑनलाइन ब्यूटी रिटेलर पर्पल डॉटकॉम ने दक्षिण कोरियाई निवेशक पैरामार्क वेंचर्स से फंडिंग राउंड में 3.3 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई है। मौजूदा निवेशकों प्रेमजी इन्वेस्ट (विप्रो के अरबपति अजीम प्रेमजी की निवेश इकाई), ब्लम वेंचर्स, और केदारा ने भी हिस्सा लिया। नए निवेश के साथ ही मुंबई की कंपनी पर्पल अब 1.1 अरब डॉलर […]
5जी कैप्टिव के लिए तगड़ी जंग
दू रसंचार ऑपरेटरों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने सरकार से स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि उनके लिए 5जी नेटवर्क शुरू करने का कोई कारण नहीं दिख रहा है। उनका कहना है कि यदि कंपनियों द्वारा स्वतंत्र रूप से ‘कैप्टिव प्रावेट वायरलेस नेटवर्क्स’ के संचालन की अनुमति दी जाती है […]
कंपनियों की आय पर पड़ सकता है असर
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बुधवार को की गई 50 आधार अंक की दर वृद्धि से आगामी तिमाहियों में कॉरपोरेट मुनाफा प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह यह है कि भारतीय उद्योग जगत को केंद्रीय बैंक द्वारा मई 2020 में नीतिगत दर रिकॉर्ड 4 प्रतिशत पर किए जाने के बाद से वित्त वर्ष 2021, वित्त […]
