सोशल मीडिया नियमों में संशोधन का प्रस्ताव
सरकार सोशल मीडिया मंचों के नियमों में संशोधन के साथ शिकायत निपटान अधिकारियों के फैसलों के खिलाफ दायर अपीलों पर विचार करने के लिए शिकायत अपील समिति के गठन की योजना बना रही है। सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में संशोधन के लिए जारी एक अधिसूचना के अनुसार, इस […]
ड्रोन कारोबार की उड़ान में अरबपति
देश के कुछ बड़े कॉरपोरेट समूह ड्रोन कारोबार में दिलचस्पी बढ़ाते हुए इस क्षेत्र की स्टार्टअप का अधिग्रहण कर रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि तेजी से उभरते इस क्षेत्र का मूल्यांकन अभी कम है और नीतियां भी बेहद अनुकूल हैं। आरव अनमैन्ड सिस्टम्स (एयूएस) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) विपुल सिंह का कहना […]
आयातित एमआरएनए टीका लाने की योजना नहीं
संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने की दर कम होने से कोविड-19 के प्रबंधन के मामले में भारत बेहतर स्थिति में है। लेकिन कोविड-19 कार्यकारी समूह एनटीएजीआई के प्रमुख एन के अरोड़ा ने सोहिनी दास से बातचीत में कहा कि टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के लिए नई और लक्षित संचार की रणनीति पर काम चल […]
सहारनपुर की काष्ठकला पर महंगाई का हमला
सहारनपुर के जिस काष्ठकला उद्योग की चमक पर कोरोना महामारी का जरा भी असर नहीं हुआ था, उस पर अब महंगाई ग्रहण लगा रही है। साथ में बिगड़े वैश्विक आर्थिक हालात ने कोढ़ में खाज का काम किया है। दोहरी आफत के कारण इस उद्योग के निर्यात पर मार पड़ी है, जिसकी चोट वहां के […]
12,886 करोड़ रु. का पूंजीगत व्यय करेगी अल्ट्राटेक
देश की सबसे बड़ी सीमेंट विनिर्माता कंपनी अल्ट्राटेक ने आज कहा कि उसके बोर्ड ने 12,886 करोड़ रुपये के नए पूंजीगत व्यय की योजना को मंजूरी दे दी है क्योंकि इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धा तेज हो रही है। कंपनी ने कहा कि यह पूंजीगत व्यय विस्तार और नई परियोजनाओं के जरिये सालाना क्षमता 2.26 करोड़ […]
अप्रत्यक्ष कर संग्रह में चपत!
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह बेहतर रहने की आस के बावजूद राजस्व सचिव तरुण बजाज को लगता है कि केंद्र का अप्रत्यक्ष कर संग्रह बजट अनुमान से कम कर रह सकता है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 13.38 लाख करोड़ रुपये अप्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य रखा है। बजाज ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को […]
एचडीएफसी ने बढ़ाई ब्याज दरएचडीएफसी ने बढ़ाई ब्याज दर
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा मई महीने की शुरुआत में रीपो दर में बढ़ोतरी के बाद आज दो कर्जदाताओं ने कर्ज पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। मॉर्गेज कर्जदाता हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉर्पोरेशन (एचडीएफसी) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। इस […]
सहकारी समितियां भी जीईएम पर
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को सरकारी खरीद पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का दायरा बढ़ा दिया है। अब सहकारी समितियां भी खरीदार के रूप में अपना पंजीकरण करा सकेंगी। इस फैसले से सहकारी समितियों को खुले और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिस्पर्धी मूल्य हासिल करने में मदद मिलेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया […]
यूपीआई : मई में हुआ 10 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन
भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से मई में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन हुआ है। 2016 में इसे शुरू किए जाने के बाद यह माह का सर्वाधिक लेन-देन है। मई में लेन-देन की संख्या 5.95 अरब रही है, यह भी भुगतान प्लेटफॉर्म का उच्चतम स्तर है। मासिक […]
विनिर्माण पीएमआई मई में मामूली घटकर 54.6
कीमतों में वृद्धि के बावजूद बढ़ते अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर की वजह से मई के दौरान देश के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि स्थिर रही। एसऐंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मई में 54.6 दर्ज किया गया था, जिसमें अप्रैल के 54.7 से कुछ बदलाव आया है। अप्रैल में दर्ज की गई रफ्तार से नए ऑर्डर […]
